सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चन्द्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है

चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता लेकिन चंद्रमा की सतह से टकराकर सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक अवश्य पहुंचता है जिस कारण रात के समय चंद्रमा हमें चमकता हुआ दिखाई देता है इसका अर्थ यह हुआ कि चंद्रमा से सीधा कोई प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आता बल्कि सूरज का प्रकाश चंद्रमा की सतह से टकराकर हमारी पृथ्वी तक पहुंचता है लेकिन यह समय कितना होता है जब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा से टकराकर पृथ्वी तक पहुंचता है जिसे हम चंद्रमा का प्रकाश मानते हैं। आज हम जानेंगे कि चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लेता है।

चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक 1.3 सेकंड में पहुंचता है क्योंकि चंद्रमा और पृथ्वी के मध्य की दूरी 3,84,400 किलो मीटर है तथा प्रकाश 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से चलता है इस दूरी तथा गति को आधार मानकर हम समय निकाल सकते हैं और यह समय 1.3 सेकंड आता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट