सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया के इतिहास का सबसे क्रूर शासक कौन था

आज दुनिया के अधिकतर देशों में लोकतंत्र है यानी कि शासन करने का एक ऐसा तंत्र है जिसमें सभी लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं जिसके तहत सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी शासक बन सकता है और शासक व्यक्ति के वंशज सामान्य व्यक्ति में तब्दील हो सकते हैं। लेकिन पहले के समय में ऐसा नहीं था यदि हम एक सदी पीछे चले जाएं तो हमें मिलेगा राजतंत्र। जिसमें एक शासक परिवार होता था जो कि पूरे राज्य, पूरे देश या फिर पूरे के पूरे महाद्वीप पर राज किया करता था। जब पूरा के पूरा तंत्र किसी एक ही व्यक्ति या परिवार के हाथ में आ जाता है तो बहुत हद तक संभावना बढ़ जाती हैं कि वह व्यक्ति या परिवार अपनी मनमानी करेगा और इसी मनमानी के विचार से प्रभावित कुछ शासक अपने शासनकाल में क्रूर हो गए थे यानी कि उनको शासन करने से ज्यादा लोगों को का नरसंहार करने में रूचि हो गई थी। इस प्रकार के बहुत सर शासक इतिहास में हुए हैं जिन्होंने अपने साम्राज्य को तो बढ़ाया किंतु जो कार्य शांतिपूर्वक हो सकता था उसे उन्होंने नरंसहार करके अंजाम देने में अपनी शान समझी। इस पोस्ट पर आप जानेंगे कि दुनिया के इतिहास का सबसे क्रूर शासक किसे माना जाता है।

दुनिया के सबसे क्रूर शासक में सबसे बड़ा नाम चंगेज खान का है चंगेज खान पूर्व एशिया में स्थित एक देश मंगोल का शासक था यह मंगोलियाई शासक इतना क्रूर था कि वर्ष 1206 से 1227 के मध्य इसने 4 करोड लोगों की जान ले ली थी यह संख्या इतनी अधिक थी उस समय यह दुनिया की कुल आबादी का 11% था यानी कि दुनिया के प्रत्येक 100 में से 11 निर्दोष लोगों की जान चंगेज खान की क्रूरता ने ले ली थी। चीन, अफगानिस्तान सहित मध्य एशिया के बहुत से देशों पर चंगेज खान का कहर बरपा और चंगेज खान से सबसे अधिक नुकसान ईरान को झेलना पड़ा। चंगेज खान ने उस समय ईरान की 90% जनता का सफाया कर दिया था अर्थात वहां पर मात्र 10% लोग ही जीवित बच पाने में कामयाब हुए थे। ईरान की भयावह व दर्दनाक स्थिति का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उस समय मारी गई जनसंख्या को पुनः प्राप्त करने के लिए ईरान देश को 750 वर्ष का लंबा समय लगा अर्थात एक तरह से ईरान के इतिहास को और उसके वजूद को चंगेज खान ने लगभग समाप्त कर दिया था। चंगेज खान ने कुल 4 करोड़ लोगों की हत्या की थी यह सँख्या कितनी बड़ी है आप इससे बात से अंदाज लगा सकते हैं कि कैनेडा की कुल जनसँख्या मात्र 3 करोड़ 75 लाख है अर्थात आज के कैनेडा जितने बड़े देश को चंगेज खान ने मौत की नींद सुला दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट