सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स 10 August 2018 Current Affairs in Hindi

1. हाल ही में 9 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया गया है?

उत्तर: अगस्त क्रांति दिवस

विस्तार: हाल ही में 9 अगस्त को "अगस्त क्रांति दिवस" मनाया गया है इसी दिन वर्ष 1942 में "भारत छोड़ो आंदोलन" की शुरुआत हुई थी जिस पार्क में इस आंदोलन की शुरुआत की गई थी वह मुंबई में स्थित है तथा उसे आज "अगस्त क्रांति पार्क" के नाम से जाना जाता है। भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के मुंबई शहर में 8 अगस्त 1942 को पारित किया गया था और इसी के बाद संपूर्ण देश में इस आंदोलन की शुरुआत कर दी गई। 9 अगस्त 1945 के दिन का एक अन्य महत्व भी है इसी दिन जापान के नागासाकी शहर पर "फैट मैन" नमक परमाणु बम गिराया गया था इस घटना से 3 दिन पहले 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर पर भी अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराया गया था जिसने लगभग पूरे जापान को तबाह करके रख दिया था। यही कारण था कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान को हार का सामना करना पड़ा था।

2. हाल ही में राज्यसभा के उपसभापति कौन चयनित हुए हैं?

उत्तर: हरिवंश नारायण

विस्तार: हाल ही में हरिवंश नारायण को राज्यसभा का उपसभापति नियुक्त किया गया है। हरिवंश NDA अर्थात नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के उम्मीदवार थे NDA भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य राजनीतिक पार्टियों का एक समूह है हरिवंश नारायण को राज्यसभा में 125 वोट मिले जबकि बहुमत के लिए 119 का तय था। हरिवंश नारायण यूपी के बलिया से आते हैं तथा उनका पत्रकारिता में विशेष अनुभव है उन्होंने आनंद बाजार पत्रिका जिसे आज एबीपी के नाम से जाना जाता है के साथ भी कार्य किया है।

3. हाल ही में विदेशी कारोबार आसान बनाने के उद्देश्य से कौन सी एप्लीकेशन लांच की गई है?

उत्तर: निर्यात मित्र

विस्तार: हाल ही में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने "निर्यात मित्र" एप्लीकेशन लॉन्च की है जो कि विदेशी कारोबार को आसान बनाने में मदद करेगी इस एप्लीकेशन को FIEO अर्थात फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन द्वारा विकसित किया गया है। यह डिजिटल इंडिया की तरफ से एक और कदम है इस एप्लीकेशन पर नौकरी की चाहत रखने वाले युवा भी रजिस्टर कर सकते हैं जिन्हें अंतराष्ट्रीय व्यापार से सबंधित अनुभव प्राप्त है ताकि इस प्लेटफार्म से कंपनियां अपनी जरुरत के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन कर सकें।

4. हाल ही में चीन ने अमेरिका के 16 बिलियन डॉलर का निर्यात पर कितना प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है?

उत्तर: 25%

विस्तार: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेन वॉर अर्थात व्यापारिक संघर्ष चल रहा है दोनों देश एक दूसरे को ट्रेड वॉर में हराने के लिए एक दूसरे से निर्यात होने वाले सामान पर शुल्क बढ़ा रहे हैं इसी के चलते चीन ने अमेरिका के 16 बिलियन डॉलर अतिरिक्त लगाने की घोषणा की है यह अतिरिक्त शुल्क 23 अगस्त 2018 से प्रभावी होगा। अमेरिका ने भी चीन के निर्यात पर अतिरिक्त लगाया था जिसके जवाब में चीन ने यह शुल्क बढाने का वॉर शुरू कर दिया है माना जा रहा है कि विश्व अर्थव्यवस्था को इस ट्रेड वॉर से नुकसान होने की संभावना है जबकि भारत को इससे फायदा हो सकता है क्योंकि चीन अमेरिका का एक बड़ा क्रूड ऑयल उपभोक्ता हूं यदि वह अपने आयात पर अंकुश लगाता है तो प्रतिद्वन्दी के रूप में भारत अमेरिका के लिए प्राथमिक दर्जे का उपभोक्ता बने और क्रूड आयल हमें सस्ते दामों में पड़े।

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओबीसी समुदाय को 500 करोड रुपए की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है?

उत्तर: महाराष्ट्र सरकार ने

विस्तार: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी अर्थात पिछड़ा वर्ग समुदाय को 500 करोड रुपए की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है राज्य में इस समय कुल जनसंख्या का 52% OBC के अंतर्गत आता है तथा वहीं ओबीसी को राज्य में 17% आरक्षण प्राप्त है राज्य की जनसंख्या का 30% मराठा है जो कि 16% अतिरिक्त आरक्षण के लिए मांग कर रहे हैं हो सकता है आने वाले समय में मराठा आंदोलन के चलते सरकार मराठा समुदाय को ओबीसी के अंतर्गत सूचीबद्ध करें।

6. हाल ही में खोजी गई दूरस्थ आकाशगंगा हम से कितनी दूर है?

उत्तर: 12 अरब प्रकाश वर्ष

विस्तार: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय खगोलविदों ने एक नई दूरस्थ आकाशगंगा की खोज की है इस अकाशगंगा से आने वाली रेडियो तरंगे 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर से आई है इस सबसे दूरस्थ आकाशगंगा का नाम TGSS J1530+1039 रखा गया है इससे पूर्व सबसे दूरस्थ आकाशगंगा वर्ष 1999 में खोजी गई थी जो हम से 11 अरब प्रकाश वर्ष दूर थी।

7. हाल ही में ऑस्कर अवार्ड में कौन सी नई फिल्म कैटेगरी की शुरुआत की गई है?

उत्तर: बेस्ट पॉपुलर फ़िल्म कैटेगरी

विस्तार: हाल ही में ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट पॉपुलर फिल्म कैटेगरी की शुरुआत की गई है। अगला ऑस्कर अवार्ड समारोह 24 फरवरी 2019 को आयोजित किया जाएगा। आपको पता होना चाहिए कि पहला ऑस्कर अवार्ड समारोह 16 मई 1929 को अमेरिका में आयोजित किया गया था। ऑस्कर अवार्ड, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा किया जाता है पहली बार ऑस्कर अवार्ड का प्रसारण रेडियो पर वर्ष 1930 में किया गया था तथा इसका प्रथम बार टीवी प्रसारण वर्ष 1953 में किया गया था।

8. हाल ही में भारत सरकार ने NRIs अर्थात प्रवासी भारतीयों को किस सुविधा से बाहर रखा है?

उत्तर: सूचना का अधिकार

विस्तार: हाल ही में भारतीय सरकार ने कहा है कि प्रवासी भारतीय आरटीआई अर्थात सूचना के अधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते यह अधिकार केवल भारत में रहने वाले नागरिकों को ही प्राप्त है। इस अधिकार का प्रयोग भारतीय नागरिक "राइट टू इनफार्मेशन एक्ट 2005" के अंतर्गत कर सकते हैं इस अधिकार की शुरुआत 12 अक्टूबर 2005 को की गई थी और आपको यह मालूम होना चाहिए कि जम्मू कश्मीर राज्य में आरटीआई लागू नहीं होता। आरटीआई के अंतर्गत केंद्र सरकार से कोई भी जानकारी ली जा सकती हैं जिसे सरकार द्वारा आरटीआई के अंतर्गत रखा गया है रोजाना लगभग 5000 आईटीआई आवेदन किए जाते हैं।

9. हाल ही में सीसीआई अर्थात "कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया" ने किस कंपनी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है?

उत्तर: फ्लिपकार्ट

विस्तार: हाल ही में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने वॉलमार्ट द्वारा अधिग्रहित की गई फ्लिपकार्ट कंपनी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने Flipkart की 70% हिस्सेदारी को खरीदा था जिसके लिए उसने 20.8 अरब डॉलर चुकाए थे। यह अधिग्रहण आज तक किसी अमेरिकी कंपनी द्वारा किया गया सबसे बड़ा अधिग्रहण था। आपको पता होना चाहिए कि एक निश्चित सीमा के बाद की जाने वाली खरीददारी या अधिग्रहण के लिए कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से अनुमति लेनी होती है और अब यह अनुमति इस अधिग्रहण को मिल गई है। Flipkart एक ई-कॉमर्स कंपनी है तथा इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में सचिन बंसल व बिनी बंसल द्वारा की गई थी इस कंपनी के अंतर्गत 30 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं तथा इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है Flipkart के मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं कल्याण कृष्णमूर्ति।

10. हाल ही में किसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की चीफ नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है?

उत्तर: मिशेल बैचलेट

विस्तार: हाल ही में मिशेल बैचलेट को यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स की चीफ नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है मिशेल दो बार चिल्ली की राष्ट्रपति रह चुकी हैं तथा उन्हें चिल्ली की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव भी प्राप्त है बैचलेट अमेरिका में लिंग समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट