सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

11 सूत्री मांग क्विज 11 Sutri Mang GK Quiz in Hindi

11 सूत्री मांग पर क्विज खेलने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि ये 11 मांगे कौन-कौन सी थी तो चलिए पहले जान लेते हैं 11 सूत्री मांग पत्र के अंतर्गत कौन-कौन से मांगे ब्रिटिश सरकार के समक्ष रखी गई थी:

1. नशे पर रोक लगाई जाए।
2. रुपए और स्टर्लिंग के बीच के अनुपात को बदला जाए।
3.  भूमि राजस्व की दर कम की जाए।
4. नमक कर को समाप्त किया जाए।
5. सेना खर्च को कम किया जाए।
6. नागरिक प्रशासन पर खर्च को कम किया जाए।
7. विदेशी कपड़ों पर सीमा शुल्क लगाया जाए।
8. डाक आरक्षण विधेयक को स्वीकार किया जाए।
9. CID विभाग को समाप्त किया जाए।
10. राजनीतिक बंदियों को छोड़ा जाए।
11. आत्मरक्षा हेतु नागरिकों को हथियार रखने के लिए लाइसेंस प्रदान किया जाए।

1. 11 सूत्री मांग निम्न में से किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार के सामने रखी गई थी?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. सुभाष चन्द्र बोस
C. महात्मा गाँधी
D. मदन मोहन मालवीय

2. 11 सूत्री मांग करके जाने के समय भारत के वायसराय कौन थे?
A. लार्ड इरविन
B. लार्ड कर्जन
C. लार्ड माउंटबेटन
D. लार्ड डलहौजी

3. 11 सूत्री मांग निम्न में से किस वर्ष मांगी गई थी?
A. 1924
B. 1926
C. 1928
D. 1930

4. 11 सूत्री मांग का ब्रिटिश सरकार ने क्या जवाब दिया।
A. नकार दिया
B. कोई जवाब नही दिया
C. आधी मांगे मानी
D. मान लिया

5. 11 सूत्री मांग को अनदेखा किए जाने के कारण महात्मा गांधी द्वारा निम्न में से कौन सा आंदोलन शुरू किया गया?
A. असहयोग आंदोलन
B. सविनय अवज्ञा आंदोलन
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. चंपारण आंदोलन

6. ब्रिटिश सरकार द्वारा 11 सूत्री मांग को अनदेखा किए जाने के चलते सविनय अवज्ञा आंदोलन कब आरंभ किया गया था?
A. 1930
B. 1931
C. 1932
D. 1933

7. 11 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र महात्मा गांधी द्वारा लार्ड इरविन को किस तारीख को भेजा गया था?
A. 31 जनवरी 1930
B. 15 फरवरी 1930
C. 22 मार्च 1930
D. 26 अप्रैल 1930

8. क्या 11 सूत्री मांग पत्र में सविनय अवज्ञा आंदोलन से संबंधित चेतावनी को लिखा गया था?
A. हाँ
B. नहीं
C. कुछ कहा नही जा सकता
D. तथ्य मौजूद नहीं

9.  सविनय अवज्ञा आंदोलन के चलते हैं 11 सूत्री मांग में लिखित कौन सा कानून सर्वप्रथम तोड़ा गया?
A. भू-राजस्व कानून
B. नागरिक हथियार लाइसेंस
C. शराब बंदी
D. नमक कानून

10. ब्रिटिश सरकार द्वारा 11 सूत्री मांग की अनदेखी के चलते दांडी मार्च यात्रा कब शुरू की गई?
A. 1 फरवरी 1930
B. 12 मार्च 1930
C. 29 अप्रैल 1930
D. 7 जुलाई 1930

उत्तर तालिका: 1. (C) 2. (A) 3. (D) 4. (B) 5. (B) 6. (A) 7. (A) 8. (A) 9. (D) 10. (B)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट