सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

9 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स 9 August 2018 Current Affairs in Hindi

1. हाल ही में ट्राई ने डीएनडी 2.0 मोबाइल ऐप और माय कॉल को किस ऑनलाइन प्लेटफार्म के साथ जोड़ दिया है?

उत्तर: उमंग एप्प

विस्तार: हाल ही में ट्राई ने एक फैसला लेते हुए डीएनडी 2.0 मोबाइल एप्लीकेशन और माय कॉल्स को सरकारी ऑनलाइन हब के रूप में जाने जाने वाली उमंग ऐप के साथ जोड़ दिया है। अब ट्राई किए ये दोनों सेवाएं उमंग एप्प पर भी उपलब्ध होगी UMANG जिसकी फुल फॉर्म होती है "यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस" एक तरह की सरकारी एप्लीकेशन है जिस पर सरकार की 162 से अधिक ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध हैं इस एप्लीकेशन को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा वर्ष 2017 में जारी किया गया था और क्योंकि इसके 50 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं और 50 लाख से से अधिक यूज़र्स इस सेवा से जुड़ चुके हैं इस कारण ट्राई ने इन यूज़र्स तक पहुंच बनाने के लिए इन दोनों सेवाओं को उमंग ऐप से जोड़ दिया है।

2. हाल ही में गोवा सरकार द्वारा लांच की गई टैक्सी सेवा का क्या नाम है?

उत्तर: गोवा Miles

विस्तार: गोवा माइल्स गोवा सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रथम एप आधारित टैक्सी सेवा है इस सेवा का प्रयोग करने पर सरकारी रेट के मूल्य अदा करने होंगे। गोवा सरकार को यह टैक्सी सेवा इसलिए चलानी पड़ी क्योंकि ओला और उबर टैक्सी सेवा की एंट्री को गोवा में अनुमति नहीं है इसी कारण वहां पर प्राइवेट टैक्सी का चलन बहुत अधिक है जिस कारण वहां के लोगों को समस्याएं आ रही थी इसलिए यह एप्लीकेशन लांच की गई। यह एप्प मात्र 8 MB की है जिसे गोवा में रह रहे सभी नागरिक और बाहरी व्यक्ति डाउनलोड करके गोवा की इस सेवा का सरकारी रेट पर लाभ उठा सकते हैं।

3. हाल ही में आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 के दौरान कितने भारतीय वीजा समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुके रहे?

उत्तर: 21 हज़ार

विस्तार: हाल ही में आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है इस जारी रिपोर्ट में पाया गया है कि वर्ष 2017 में अमेरिका में रह रहे 21000 भारतीय वीजा समाप्त होने के बाद भी वही रुके रहे जो कि एक अवैध प्रक्रिया है किसी भी नागरिक को वीजा समाप्त होने से पहले अपने देश लौटना होता है लेकिन अमेरिका में इन 21 हज़ार भारतीयों ने वहां पर रुक कर अवैध कार्य किया है इस बात का खुलासा होने के बाद यह बात सामने आई है कि अमेरिका में अवैध नागरिकों की सूची वाले देशों में भारत टॉप 10 देशों की सूची में शामिल है हालांकि भारत के इन नागरिकों का प्रतिशत अमेरिका में रह रहे दूसरे देशों के कुल अवैध नागरिकों से काफी कम है।

4. हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हुआ है उनका क्या नाम था?

उत्तर: एम. करूणानिधि

विस्तार: हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि का निधन हो गया है वह तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी डीएमके अर्थात द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष थे इसका हिंदी में अर्थ होता है द्रविड़ प्रगति संघ। करुणानिधि वर्ष 1969 से 2011 तक कुल 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री बने तथा 7 अगस्त 2018 को उनकी मृत्यु हुई करुणानिधि एक राजनेता के साथ-साथ एक लेखक के रूप में भी जाने जाते थे।

5. हाल ही में कहां भीख मांगने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया है?

उत्तर: दिल्ली

विस्तार: हाल ही में भारत की राजधानी दिल्ली में भीख मांगने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है इस प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया है इससे पहले भीख मांगते हुए पकड़े जाने पर 1 से 3 साल की सजा तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 साल की सजा का प्रावधान था क्योंकि भीख मांगने को अपराध की श्रेणी में रखा गया था। हालांकि अब भीख मांगने के सामाजिक और आर्थिक पहलू को देखते हुए इसे अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को यह छूट दी है कि वह भीख मांगने हेतु मजबूर करने वाले गिरोह पर काबू करने के लिए वैकल्पिक कानून बना सके।

6. हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को FIH रैंकिंग चार्ट में कौनसा स्थान मिला है?

उत्तर: पाँचवा

विस्तार: हाल ही में एफआईएच यानी कि इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पांचवा स्थान दिया गया है इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की स्थापना वर्ष 1924 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय स्विजरलैंड में है इसके अलावा इसके अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा हैं वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम जिसे FIH में पांचवा स्थान मिला है के मौजूदा कैप्टन पीआर श्रीजेश हैं तथा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बारे में जानने योग्य है कि यह FIH में शामिल होने वाली पहली गैर यूरोपियन टीम बनी थी।

7. हाल ही में किसे Escorts ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर: निखिल नन्दा

विस्तार: हाल ही में निखिल नंदा को एस्कॉर्ट्स ग्रुप का अध्यक्ष बनाया गया यह कम्पनी ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण बनाने के लिए जानी जाती है कुछ दिन पहले कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष राजन नन्दा की मृत्यु हुई थी इसके बाद उनके पुत्र निखिल नंदा को इस कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है निखिल नंदा वर्ष 1997 से ही कंपनी बोर्ड के सदस्य रहे हैं तथा वे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद भी हैं एस्कॉर्ट्स ग्रुप को फरीदाबाद में वर्ष 1960 में स्थापित किया गया था तथा वर्तमान में यह है ट्रैक्टर तथा अन्य कृषि उपकरण बनाने में अग्रणी है।

8. हाल ही में किस स्टॉक एक्सचेंज ने अपना नया लोगो जारी किया है?

उत्तर: एनएसई - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

विस्तार: हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी 25 वीं वर्षगांठ पर अपना नया लोगो जारी किया है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को हाल ही में 25 वर्ष पूरे हुए हैं तथा उन्होंने अपनी सिल्वर जुबली बनाते हुए नए लोगो का अनावरण किया।

9. हाल ही में किसे RBI बोर्ड में नियुक्त किया गया है?

उत्तर: एस. गुरुमूर्ति

विस्तार: हाल ही में एस. गुरुमूर्ति को आरबीआई बॉर्ड में नियुक्त किया गया है उनके लिए इस नियुक्ति का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग से आया था इसके बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।

10. हाल ही में किस केंद्रशासित प्रदेश के 29 द्वीपों पर जाने हेतु अनुमति लेने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है?

उत्तर: अंडमान निकोबार द्वीप समूह

विस्तार: हाल ही में गृह मंत्रालय ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु अंडमान निकोबार के 29 द्वीपों पर जाने हेतु ली जाने वाली आवश्यक अनुमति नियम को समाप्त कर दिया है इस समाप्ति से पूर्व इन द्वीपों पर जाने से पहले आवश्यक अनुमति लेने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन क्योंकि अब यह नियम हटा दिया गया है इसलिए पर्यटकों को आसानी होगी तथा अंडमान निकोबार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट