सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साधारण बहुमत क्या होता है

साधारण बहुमत सदन में उपस्थित सदस्यों का 50% से अधिक होता है मान लीजिए किसी समय निम्न सदन अर्थात लोकसभा में 543 सदस्य पूरे मौजूद नहीं है तो उस समय मौजूद सदस्यों के 50% से अधिक को ही बहुमत मान लिया जाता है और इसे साधारण बहुमत कहा जाता है इसी तरह यह राज्यसभा में भी लागू होता है राज्यसभा में भी उपस्थित सदस्यों के 50% से अधिक को साधारण बहुमत कहा जाता है साधारण बहुमत को निकालने का फार्मूला है:

साधारण बहुमत (Simple Majority):
उपस्थित सदस्यों की कुल सँख्या
_________________________ + 1
                  2

उदाहरण: मान लीजिए लोकसभा में 543 में से मात्र 500 सदस्य सदन में मौजूद हैं तो बहुमत का आँकड़ा 272 नही रहेगा यह इससे कम होगा। उपरोक्त फॉर्मूले का प्रयोग कर हम इसे निकाल सकते हैं जैसे:

उपस्थित सदस्य: 500
तो:
500
____ + 1 = 250+1 = 251
   2

ऐसी स्थिति में 251 का आँकड़ा साधारण बहुमत कहलाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट