सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CRPF Full Form in Hindi सी.आर.पी.एफ. का पूरा नाम क्या है

दोस्तों... यदि आप डिफेंस के क्षेत्र में तनिक भी रुचि रखते हैं तो आपने CRPF का नाम अवश्य सुना होगा CRPF का हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सबसे बड़ा योगदान है चाहे वह कोई भी विशेष अवसर हो या कोई राष्ट्रीय समारोह हो या चुनाव हो हर समय हर अवसर पर या फिर सामान्य परिस्थितियों में भी CRPF की गश्त आप देख सकते हैं। कई बार यह योगदान हमें प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देता है तथा कई बार यह अप्रत्यक्ष होता है CRPF हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा बल है और यह पृष्ठ सीआरपीएफ के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए बनाया गया है इस पृष्ठ पर आपको CRPF की फुल फॉर्म के साथ-साथ CRPF के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी और साथ ही जो अभ्यर्थी CRPF को ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए CRPF सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी भी नीचे दी गई है संपूर्ण जानकारी के लिए पेज को अंत तक पढ़े।

CRPF की फुल फॉर्म होती है Central Reserve Police Force इसे हिंदी में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स लिखा जाता है और इसका हिंदी में अर्थ होता है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

CRPF क्या है: CRPF केंद्रीय अर्धसैनिक बल है केंद्रीय यानीे कि यह केंद्र सरकार के अधीन कार्य करता है जिस कारण यह बल किसी राज्य की सीमाओं में बंधकर नहीं रहता बल्कि इस बल को देश में कहीं भी कभी भी स्थानांतरित किया जा सकता है। विभिन्न अवसरों पर CRPF की नियुक्ति अलग-अलग जगहों पर की जाती है लेकिन सामान्य परिस्थितियों में केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल ज्यादा मात्रा में वहां रहता है जहां पर आंतकवाद व नक्सलवाद जैसी समस्याएं अधिक होती है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गृह मंत्रालय के अंतर्गत अपनी सेवाएं देता है तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है CRPF के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि यह भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है और इसमें 239 से अधिक बटालियन का समावेश है तथा इन बटालियन संख्या समय के साथ-साथ बढ़ती रहती है CRPF भारत के सभी अर्धसैनिक बलों में सबसे बड़ा बल है।

CRPF में नियुक्ति कैसे की जाती है: यदि आप एक विद्यार्थी हैं और आने वाले समय में सीआरपीएफ में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको चार स्तर पर परीक्षाओं से गुजरना होगा सबसे पहले आपको एक लिखित परीक्षा देनी होगी तत्पश्चात शारीरिक परिक्षा तथा उसके बाद चिकित्सा परीक्षा तथा अंत में आपका साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा। लिखित परीक्षा में पास होने पर आपको शारीरिक परीक्षा जिसे फिजिकल टेस्ट कहा जाता है में 100 मीटर की दौड़ 16 सेकंड में पार करनी होगी जिसमें पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग समय तय होता है इसके अलावा आपको 5 मीटर लंबी कूद का शारीरिक परीक्षण पास करना होगा तथा उसके बाद ऊंची कूद में 0.9 मीटर का फिजिकल टेस्ट क्लियर करना होगा। यह ध्यान रखें कि जिस वक्त CRPF की भर्ती निकाली जाती है उस समय परीक्षा के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है जिसमें पूरी जानकारी संग्रहित होती है उस नोटिफिकेशन में महिलाओं तथा पुरुषों के लिए शारीरिक परीक्षण के बारे में दौड़ की लंबाई, लंबी कूद की लंबाई तथा ऊंचाई के बारे में जानकारी होती है इसलिए यदि आप CRPF की भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सरकार द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन पूरे ध्यान से पढ़ें उसके अनुसार ही आवेदन करें और अपने लिखित व शारीरिक परीक्षण की तैयारी करें।

CRPF में भर्ती होने के लिए योग्यता क्या-क्या है: CRPF में भर्ती होने के लिए योग्यता यानी कि क्वालिफिकेशन का क्राइटेरिया इस प्रकार है: सबसे पहले तो अभियार्थी दसवीं पास होना चाहिए दसवीं पास करने के पश्चात ही आप CRPF में भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके बाद आपकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए यदि आप सामान्य कैटेगरी में आते हैं। एससी/एसटी कैटेगरी के अभियर्थियों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है जो कि Upper Age अर्थात अधिकतम उम्र सीमा को 5 वर्ष बढ़ा देती है अब यदि 25 वर्ष 5 वर्ष जोड़ दें तो SC/ST कोटा के लिए CRPF की उम्र 20 से 30 वर्ष तक हो जाती है। वहीं BC कैटेगरी के लिए आयु में छूट 3 वर्ष की होती है और इस प्रकार BC कैटेगरी के अभियर्थियों के लिए भर्ती होने हेतु उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष तक होती है। एक बार आप 10वीं पास करके उम्र सीमा के दायरे में आ जाते हैं तो आप CRPF के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CRPF के लिए परीक्षा का पैटर्न क्या है: CRPF भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत में एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें 300 अंकों के प्रश्न दो भागों में पूछे जाते हैं यहां पर आपके दो टेस्ट होते हैं जिसमें से पहला टेस्ट 200 अंको का होता है जिसमें जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस, रिजनिंग तथा न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इसके बाद आपका दूसरा टेस्ट 100 अंको का होता है जिसमें आपसे इंग्लिश और हिंदी के पैसेज सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में लिखित परीक्षाओं से संबंधित सिलेबस दिया हुआ होता है और आपको उसी के अनुसार तैयारी करनी होती है।

CRPF के बारे में अन्य सामान्य ज्ञान संबंधित जानकारियां क्या है: CRPF के बारे में कुछ सामान्य जानकारियां जो आपको पता होनी चाहिए: सबसे पहला CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी और स्थापना के समय इसे क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस अर्थात CRP के नाम से जाना जाता था वर्ष 1949 में CRPF एक्ट के अंतर्गत इसका नाम बदलकर Central Reserve Police Force किया गया और वर्ष 1960 में सभी राज्यों की रिज़र्व फ़ोर्स बटालियन को संगठित कर उन्हें CRPF में मिला दिया गया। जिसके बाद यह एक बड़ा संगठित अर्धसैनिक बल बन गया। देश के किसी विशेष क्षेत्र में हो रही देशविरोधी गतिविधियों के साथ तो CRPF लड़ता ही है साथ ही बाहरी देशों से होने वाले आक्रमणों का जवाब देने हेतु भी यह बल सक्षम है हालांकि मूल रूप से CRPF आंतरिक कानून व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करता है इसके साथ ही आपको पता होना चाहिए कि CRPF के प्रथम डायरेक्टर जनरल अर्थात महानिदेशक श्री वि.जी. कनेटका थे जो कि 1968 में CRPF के डायरेक्टर जनरल नियुक्त हुए थे उन्होंने 1 वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी थी।

तो यह थी दोस्तों CRPF के बारे में पूरी जानकारी अगर अभी भी CRPF के बारे में आपका कोई प्रश्न है तो आप टिप्पणी के माध्यम से पूछ सकते हैं साथ ही GKGK.in के Facebook पेज को लाइक कीजिए रोजाना नई रोचक जानकारियों के साथ-साथ GK अपडेट्स पाने के लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट