सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

INTERPOL Full Form in Hindi इंटरपोल क्या है

इंटरपोल एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही बहुत से प्रश्न हमारे मस्तिष्क में आने लगते हैं कि आखिर इंटरपोल क्या है और क्यों इतना महत्वपूर्ण है, यह कैसे काम करता है, कहां इसका मुख्यालय है इत्यादि इस तरह के बहुत से प्रश्न है जो हमारे दिमाग में आने लगते हैं और इन्ही में से एक प्रश्न है इंटरपोल की फुल फॉर्म। इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए। इसमें आपको इंटरपोल से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी तो आइए सबसे पहले जानते हैं इंटरपोल की फुल फॉर्म क्या होती है।

INTERPOL फुल फॉर्म: International Police (इंटरनेशनल पुलिस)
हिंदी में अर्थ: अंतराष्ट्रीय पुलिस

इंटरपोल मूल रूप से एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसके सदस्य देशों की सँख्या 192 है और इन सभी सदस्य देशों के "राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो" तक इंटरपोल की पहुंच है। जिससे यह सभी देशों की पुलिस के बीच एक पुल बनाने का कार्य करता है ताकि सभी देशों की पुलिस मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अपराधों से लड़ सके। इंटरपोल को मूल रुप से ICPO-INTERPOL के नाम से जाना जाता है इस में ICPO की फुल फॉर्म फुल फॉर्म होती है "इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन" और शॉर्ट फॉर्म में इसे इंटरपोल यानि कि इंटरनेशनल पुलिस के नाम से जाना जाता है। इसके बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी संस्था है इससे बड़ी दुनिया में सिर्फ एक संस्था है जिसका नाम है यूनाइटेड नेशंस। जिसके 196 देश सदस्य हैं कुछ देशों ने अभी तक इंटरपोल की सदस्यता ग्रहण नहीं की है जिसमें नॉर्थ कोरिया जैसे देशों का नाम शामिल है।

बात यदि मुख्यालय की की जाए तो इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है और इंटरपोल की स्थापना वर्ष 1923 में की गई थी। भारत ने इंटरपोल को वर्ष 1949 में ज्वाइन किया था। इंटरपोल मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले आतंकवाद से लड़ने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले साइबर अपराधों को रोकने और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सभी देशों की पुलिस को मिलाकर सशक्त बनाने हेतु कार्यरत है। इसका मूल उद्देश्य है दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना। अगर आप इंटरपोल की कार्यप्रणाली को अधिक गहराई से जानेंगे तो आप पाएंगे कि इंटरपोल 8 तरह के नोटिस जारी करता है तथा इन नोटिस का नाम इन के रंगों के अनुसार रेड कॉर्नर नोटिस, ब्लू कॉर्नर नोटिस, ग्रीन कॉर्नर नोटिस इत्यादि रखा जाता है। जिनके अलग अलग अर्थ होते हैं जैसे कि रेड कॉर्नर नोटिस का अर्थ होता है कि एक देश से भागकर किसी दूसरे देश में जा कर छुपे अपराधी को ढूंढकर पकड़ने हेतु उस देश की पुलिस का सहयोग प्राप्त करने के लिए आग्रह करना।

इस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए इंटरपोल का गठन किया गया है और यह लगभग 100 वर्षों से अपना कार्य सफलतापूर्वक कर रहा है हालांकि इसके सामने कुछ विशेष चुनौतियां हैं जैसे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली राजनीति से बचकर अपना कार्य करना। क्योंकि कुछ देश इंटरपोल की शक्तियों का प्रयोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए भी करने की कोशिश करते हैं इसलिए इंटरपोल की एक सबसे बड़ी चुनौती है निष्पक्ष होकर कार्य करना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट