1970 के दशक में इंडियन पुलिस सर्विस का अंग बनने हेतु 80 लोगों का एक समूह प्रशिक्षण ले रहा था और इन 80 में से 79 पुरुष थे जबकि मात्र एक महिला थी जिनका नाम था किरण बेदी। किरण बेदी को भारत की प्रथम आईपीएस ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त है आइए जानते हैं किरण बेदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य व जानकारियां:
1. किरण बेदी ने कब से कब तक IPS के अंतर्गत देश की सेवा की?
वर्ष 1972 से 2007 तक
2. किरण बेदी का पूरा नाम क्या है?
किरण पेशवरिया
3. किरण बेदी ने अपने कैरियर की शुरुआत किस पद से की?
ASP (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस)
4. IPS में चयन होने के बाद किरण बेदी की सर्वप्रथम पोस्टिंग कहां हुई थी?
दिल्ली में
5. किरण बेदी की अपने 25 वर्ष के कैरियर में किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पोस्टिंग हुई?
दिल्ली, गोआ, चंडीगढ़ व मिज़ोरम
6. किरण बेदी को किस वर्ष "प्रेसिडेंट'ज पुलिस मेडल" से सम्मानित किया गया?
वर्ष 1979 में
7. किरण बेदी को किस वर्ष और "रमन मैगसेसे पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?
वर्ष 1994 में
8. किस पुरस्कार को "एशिया का नोबेल पुरस्कार" के नाम से जाना जाता है?
रमन मैगसेसे पुरस्कार को
9. किरण बेदी किस वर्ष "इंडिया अगेंस्ट करप्शन" मूवमेंट में शामिल हुई थी?
वर्ष 2011 में
10. किरण बेदी किस वर्ष पुदुच्चेरी की उप-राज्यपाल नियुक्त हुई?
वर्ष 2016 में
यह भी पढ़ें:
भारत की प्रथम महिला काँग्रेस अध्यक्ष कौन थी?
भारत की प्रथम महिला IAS कौन थी?
भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थी?
लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव कौन थी?
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?