Bharat Ke Rajya Aur Rajkiya Pashu :
भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिस प्रकार भारत का राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल तथा राष्ट्रीय वृक्ष इत्यादि चिह्न घोषित होते हैं उसी तरह प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य का राजकीय चिह्न घोषित करती है इस प्रकार के चिन्ह राज्य की भौगोलिक स्थिति के अनुसार देखकर घोषित किए जाते हैं मुख्यता जिस राज्य में कोई जीव असाधारण तरीके से मिले या किसी जीव की प्रजाति ज्यादा हो तो उस राज्य की पहचान के तौर पर उसे राज्य का राजकीय पशु घोषित कर दिया जाता है इस पृष्ठ पर भारत के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के राजकीय पशुओं की सूची दी जा रही है जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
उत्तर प्रदेश: बारासिंगा
असम: इकसिंगा गैंडा
बिहार: बैल
छतीसगढ़: जंगली भैंसा
तमिलनाडु: नीलगिरी तहर
पश्चिम बंगाल: मत्स्य पालन/ बिल्ली
मणिपुर: संगई
नागालैंड: मिथुन
उत्तराखंड: अल्पाइन कस्तूरी हिरण
अरुणाचल प्रदेश: गायल
मिजोरम: हिमालयी सेरो
मेघालय: धूमिल तेंदुआ
ओडिशा: साम्भर
गोवा: गौर
आंध्र प्रदेश: काला हिरण
गुजरात: एशियाई (भारतीय) शेर
हरियाणा: काला हिरण
पंजाब: काला हिरण
राजस्थान: चिंकारा
हिमाचल प्रदेश: हिम तेंदुआ
केरल: भारतीय हाथी
झारखंड: भारतीय हाथी
महाराष्ट्र: भारतीय विशाल गिलहरी
जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी बारासिंगा
सिक्किम: लाल पांडा
तेलंगाना: चितकबरा हिरण
त्रिपुरा: फ़ायरे लंगूर
मध्य प्रदेश: बारासिंगा
कर्नाटक: भारतीय हाथी
>> केंद्र शासित प्रदेश <<
पुड्डुचेरी: भारतीय गिलहरी
दिल्ली: नील गाय
अंडमान निकोबार द्वीप समूह: डूगोंग
चंडीगढ़: भारतीय धूसर नेवला
लक्षद्वीप: तितलीमीन
>> ध्यान दें: <<
दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लिए कोई भी पशु घोषित नहीं किया गया है इसलिए उनका नाम सूची में नहीं है।
निष्कर्ष: यह थे सभी राज्यों के राजकीय पशु तथा साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों के लिए घोषित किए गए पशुओं की सूची। आप इन्हें परीक्षाओं के लिए याद कर सकते हैं क्योंकि इनसे जुड़े प्रश्न बहुत बार विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं।