सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सविनय अवज्ञा आंदोलन क्विज Savinay Avagya Andolan GK Quiz in Hindi

1. ब्रिटिश सरकार द्वारा कौन सी मांग न माने जाने के कारण "सविनय अवज्ञा आंदोलन" शुरू किया गया था?
A. कांग्रेस को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
B. रॉलेट एक्ट समाप्त किए जाने की मांग
C. 11 सूत्रीय मांग
D. शराब बंदी की मांग

2. सविनय अवज्ञा आंदोलन के अंतर्गत निम्न में से कौन सा कानून तोड़ा गया?
A. मत्स्य कानून
B. डिसॉल्ट कानून
C. नमक कानून
D. मजदूरी कर कानून

3. सविनय अवज्ञा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किए जाने का निर्णय कांग्रेस के किस अधिवेशन में लिया गया?
A. कोलकाता अधिवेशन
B. लखनऊ अधिवेशन
C. अमृतसर अधिवेशन
D. लाहौर अधिवेशन

4. सविनय अवज्ञा आंदोलन का निर्णय लिए जाने के पश्चात प्रथम बार स्वाधीनता दिवस कब मनाया गया?
A. 15 अगस्त 1930
B. 15 अगस्त 1931
C. 26 जनवरी 1930
D. 26 जनवरी 1931

5. सविनय अवज्ञा आंदोलन के अंतर्गत दांडी मार्च यात्रा कब निकाली गई?
A. 17 जनवरी 1930
B. 12 मार्च 1930
C. 27 अप्रैल 1930
D. 09 अगस्त 1930

6. गुजरात के दांडी तक जाने वाली "दांडी मार्च यात्रा" कहां से शुरू की गई थी?
A. साबरमती आश्रम
B. रानी की वाव
C. कच्छ का रन
D. लोथल

7. सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय भारत के वायसराय कौन थे?
A. लार्ड डलहोज़ी
B. लार्ड इरविन
C. लार्ड कर्जन
D. लार्ड चेम्सफोर्ड

8. सविनय अवज्ञा आंदोलन के अंतर्गत नमक कानून कब तोड़ा गया?
A. 11 मार्च 1930
B. 6 अप्रैल 1930
C. 24 अप्रैल 1930
D. 14 मई 1930

9. सविनय अवज्ञा आंदोलन के अंतर्गत सरकारी कामकाजों की अवहेलना हेतु राष्ट्रीय सप्ताह कब से कब तक मनाया गया?
A. 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 1930
B. 3 अप्रैल से 10 अप्रैल 1930
C. 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 1930
D. 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 1930

10. सविनय अवज्ञा आंदोलन को राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के जुर्म में जवाहरलाल नेहरू को कब गिरफ्तार किया गया?
A. 16 अप्रैल 1930
B. 19 अप्रैल 1930
C. 24 अप्रैल 1930
D. 27 अप्रैल 1930

11. ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत करने के जुर्म में महात्मा गांधी को कब गिरफ्तार किया गया?
A. 1 मई 1930
B. 4 मई 1930
C. 9 मई 1930
D. 17 मई 1930

12. सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार महात्मा गांधी को कौन सी जेल में रखा गया था?
A. दिल्ली की तिहाड़ जेल
B. खड़गपुर की हिजली जेल
C. अंडमान की सेल्युलर जेल
D. पुणे की यरवदा जेल

13. सविनय अवज्ञा आंदोलन में महात्मा गांधी की सहायता करने के उद्देश्य से किसने "खुदाई खिदमतगार" आंदोलन की शुरुआत की थी?
A. शाह अब्दुल अजीज
B. सैय्यद अहमद खां
C. अल्ताफ हुसैन
D. अब्दुल गफ्फार खान

14. भारत के किन राज्यों में सविनय अवज्ञा आंदोलन के अंतर्गत चौकीदारी कर ना देने का निर्णय लिया गया?
A. बिहार
B. बंगाल
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

15. "जिया तरंग" नामक दल ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व भारत के किस राज्य में किया था?
A. मणिपुर
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. नागालैंड

उत्तर तालिका: 1. (C) 2. (C) 3. (D) 4. (C) 5. (B) 6. (A) 7. (B) 8. (B) 9. (C) 10. (A) 11. (B) 12. (D) 13. (D) 14. (A)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट