बात उस समय की है जब सिकंदर की मृत्यु हो गई तथा सिकंदर की मृत्यु के पश्चात उसका एक प्रमुख सेनापति जिसका नाम सेल्यूकस निकेटर था सिकंदर के स्थान पर अपनी सत्ता स्थापित करने में कामयाब हो गया। ततपश्चात उसने अपने साम्राज्य का विस्तार करने के बारे में सोचा। पहले तो वह पश्चिम की तरफ अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहा था लेकिन बाद में उसने सिकंदर की नीति अपनाते हुए भारत की तरफ रुख किया जो कि पूर्व में पड़ता था और पूर्वी राज्यों पर अपनी सत्ता स्थापित करने के उद्देश्य से उसने 305 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया उस समय भारत पर मौर्य वंश का शासन था तथा मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य शासन कर रहे थे जिन्होंने स्वयं को एक योग्य राजा के रूप में स्थापित किया था साथ ही उन्हें अपने गुरु आचार्य चाणक्य का मार्गदर्शन भी प्राप्त था।
सेल्युकस निकेटर ने अपने साथ तीन लाख की एक विशाल सेना लेकर भारत की तरफ कूच किया तथा सिंधु नदी को पार कर भारत में अपना पहला युद्ध लड़ा इधर चंद्रगुप्त मौर्य के विशाल साम्राज्य की विशाल सेना उसके आगे पहाड़ की तरह खड़ी थी। दोनों सेनाओं के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया यह युद्ध चल ही रहा था तथा चंद्रगुप्त की सेना सेल्यूकस निकेटर की सेना पर भारी पड़ रही थी इसी बीच सेल्युकस निकेटर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए एक संधि का प्रस्ताव रखा। क्योंकि उसे लगभग अपनी मृत्यु तय लगने लगी थी। इस संधि के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु आचार्य चाणक्य ने कुछ शर्तें रखी।
सबसे पहली शर्त थी कि सेल्युकस निकेटर उन सभी भारतीय राज्यों को चंद्रगुप्त को सौंपेगा जिन पर यवनों का शासन है तथा साथ ही अपनी पुत्री "हेलेन" का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य के साथ करेगा लेकिन इसके साथ ही शर्त यह भी रहेगी कि हेलेन और चंद्रगुप्त का पुत्र कभी भी मौर्य साम्राज्य का उत्तराधिकारी नहीं बनेगा। सेल्युकस निकेटर ने संधि की सभी शर्तें मानते हुए काबुल, कंधार, हेरात तथा मकरान राज्य जो कि आज के अफगानिस्तान की सीमा के अंतर्गत आते थे चंद्रगुप्त को सौंप दिए और अपनी पुत्री का विवाह चंद्रगुप्त से कर दिया इस प्रकार चन्द्रगुप्त की विजय के साथ इस युद्ध का अंत हुआ।
इस युद्ध से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न:
1. सेल्युकस का पूरा नाम क्या था?
सेल्युकस प्रथम निकेटर
2. सेल्युकस के साम्राज्य को किस नाम से जाना जाता था?
सेल्युसिड साम्राज्य
3. सेल्युकस ने कब से कब तक शासन किया?
305 से 281 ईसा पूर्व तक
4. सेल्युकस का साम्राज्य आज के अधीन आने वाले क्षेत्र में आज कौन-कौन से देश बसे हैं?
अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, इराक, इजराइल, पाकिस्तान, सीरिया, तुर्की, लेबनान, कुवैत व इनके आस पास के अन्य छोटे देश।
5. किस वंश का पतन करने के पश्चात मौर्य वंश की स्थापना की गई थी?
नंद वंश
6. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
चन्द्रगुप्त मौर्य
7. मौर्य साम्राज्य की राजधानी क्या थी?
पाटलिपुत्र
8. चंद्रगुप्त मौर्य ने कब से कब तक शासन किया?
322 से 298 ईसा पूर्व
9. चंद्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन हुआ?
बिंदुसार
10. अशोक मोर्य साम्राज्य का कौन सा शासक बना?
तृतीय