सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाषाण काल प्रश्न उत्तर Stone Age GK Question Answer in Hindi

1. पाषाण काल को कितने भागों में बांटा गया है?
# तीन भागों में

2. पाषाण काल को किन तीन भागों में बांटा गया है?
# पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल तथा नवपाषाण काल

3. पुरापाषाण काल का समय क्या है?
# 25 लाख ईसा पूर्व से 10 हज़ार ईसा पूर्व तक

4. मध्यपाषाण काल का समय क्या है?
# 10 हज़ार ईसा पूर्व से 8 हज़ार ईसा पूर्व तक

5. नवपाषाण काल का समय क्या है?
# 8 हज़ार ईसा पूर्व से 6 हज़ार ईसा पूर्व तक

6. पुरापाषाण काल को कितने भागों में बांटा गया है?
# तीन भागों में

7. पुरापाषाण काल को किन तीन भागों में बांटा गया है?
# निम्न पुरापाषाण काल, मध्य पुरापाषाण काल तथा उच्च पूरा पाषाण काल

8. पुरापाषाण काल के तीनों भागों के समयकाल क्या है?
i). निम्न पुरापाषाण काल: 25 लाख ईसा पूर्व से 50 हज़ार ईसा।पूर्व
ii). मध्य पुरापाषाण काल: 50 हज़ार ईसा पूर्व से 40 हज़ार ईसा पूर्व
iii). उच्च पुरापाषाण काल: 40 हज़ार ईसा पूर्व से 10 हज़ार ईसा पूर्व तक

9. पाषाण काल को इतिहास के किस काल में रखा जाता है?
# प्रागैतिहासिक काल में

10. प्रागैतिहासिक काल किसे कहा जाता है?
# इतिहास का वह प्राचीन हिस्सा जिसके बारे में कोई लिखित साक्ष्य नही मिलते तथा जिसका पता केवल पुरातत्व साक्ष्यों के आधार पर लगाया गया है को प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है। पुरातत्व साक्ष्यों में पत्थरों के औजार व गुफाएँ इत्यादि से उस समय के इंसानों के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती है।

11. इतिहास के उस काल को क्या कहा जाता है जिसके लिखित साक्ष्य तो मिले हैं लेकिन उनको पढा नही जा सका है?
# आद्यऐतिहासिक काल

12. भारतीय प्रागैतिहास का पिता किसे कहा जाता है?
# रोबर्ट ब्रुशफ्रूट को

13. रोबर्ट ब्रुशफ्रूट ने कब तथा कहाँ पुरापाषाण उपकरण की खोज की थी?
# रोबर्ट ब्रुशफ्रूट ने वर्ष 1863 में मद्रास के पल्लबरम में पुरापाषाण उपकरण की खोज की थी

14. रोबर्ट ब्रुशफ्रूट कौन थे?
# रोबर्ट ब्रुशफ्रूट एक भू-वैज्ञानिक व इतिहासकार थे

15. भारतीय पुरातत्व विभाग का जनक किसे माना जाता है?
# अलेक्जेंडर क्लिंघम

16. अलेक्जेंडर क्लिंघम ने भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना कब की थी?
# 1861 ई. में

17. भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे?
# लार्ड केनिंग

18. मानव के कुल इतिहास का कितने प्रतिशत भाग प्रागैतिहासिक काल में आता है?
# 99 प्रतिशत

19. आधुनिक मानव (होमो सेपियन्स) जो आज के मनुष्य का वैज्ञानिक नाम है का जन्म किस काल में हुआ था?
# उच्च पुरापाषाण काल में

20. निम्न पुरापाषाण काल में पत्थरों के औजार बनाने के लिए किस प्रणाली का उपयोग होता था?
# कोर प्रणाली का

21. निम्न पुरापाषाण काल में पत्थरों से बने कुछ औजारों के नाम बताइए?
# कुल्हाड़ी या हस्तकठार, विदारणी तथा खड़क

22. निम्न पुरापाषाण काल में मनुष्य पत्थर के हथियारों का प्रयोग किस लिए करता था?
# शिकार के लिए। क्योंकि उस समय मनुष्य का एक मात्र लक्ष्य अपनी रक्षा करना व पेट भरना था इसलिए उसने जंगली जानवरों से लड़ने के लिए व उनका शिकार कर पेट भरने के लिए पत्थरों के औजार व हथियार बनाने शुरू कर दिए थे क्योंकि गोल पत्थरों की अपेक्षा तीखे व सुडोल पत्थरों से शिकार आसानी से हो जाता था।

23. हिम युग के नाम से किस काल को जाना जाता है?
# निम्न पुरापाषाण काल तथा मध्य पुरापाषाण काल को

24. हिमयुग में तथा आगे आने वाले समय में मनुष्य के लिहाज से मुख्य अंतर क्या आया था?
# हिमयुग में जानवरों का आकार बड़ा होता था जिस वजह से मनुष्य बड़े हथियारों का प्रयोग करता था लेकिन हिम युग गुजर जाने के बाद जब पृथ्वी का तापमान बढ़ा तो छोटे-छोटे जानवरों का आगमन हुआ जिनका शिकार करने के लिए इंसान ने छोटे हथियार बनाना आरम्भ कर दिया।

25. निम्न पुरापाषाण काल के हेंड एक्स की खोज सबसे पहले कब, किसने तथा कहाँ की थी?
# 1863 में रोबर्ट ब्रुशफ्रूट ने तमिलनाडु में

26. पाषाण काल के साक्ष्य भारत में किस-किस स्थान से प्राप्त हुए हैं?
# भारत में बहुत स्थानों से पाषाण काल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं जो हमें यह बताते हैं कि पाषाण काल में मानव का प्रवेश भारत में हो चुका था ये स्थान हैं: कश्मीर में पोतवार का पठार व लिद्दर नदी घाटी पहलगांव, राजस्थान में दिदवाना, महाराष्ट्र में नेवासा, उत्तर प्रदेश में बेलन नदी घाटी, तमिलनाडु में अतिरम पक्कम तथा मध्यप्रदेश में भीमभेटका की गुफाएँ।

27. क्या पुरापाषाण काल के मनुष्य को कृषि का ज्ञान था?
# नही, पुरापाषाण काल का मनुष्य पूर्णतः शिकार पर निर्भर था।

28. मध्यपुरापाषाण काल में पत्थर के औजार किस प्रणाली से बनाए जाते थे?
# फलक प्रणाली से

29. भारत के ऐसे कौन से प्रसिद्ध स्थान हैं जहाँ पर संभावना होते हुए भी पाषाण काल के कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुए हैं?
# गंगा, यमुना व सिंध के मैदानी इलाकों में

30. भारत में किस स्थान से पुरापाषाण काल से सबंधित पशुओं के कंकाल मिले हैं?
# नर्मदा घाटी, मध्य प्रदेश

31. क्या पुरापाषाण काल के मनुष्य को पशुपालन की जानकारी थी?
# नही, पुरापाषाण काल का मनुष्य पशुपालन से अनजान था

32. क्या पुरापाषाण काल का मनुष्य आग से परिचित था?
# वह आग के बारे में जानता था लेकिन इसके प्रयोग से अंजान था

33. क्या पुरापाषाण काल का मनुष्य स्थाई निवास बनाकर रहता था?
# नही, पुरापाषाण काल का मनुष्य घुमक्कड़ स्वभाव का था

34. पुरापाषाण काल के मनुष्य की खाने पीने की व्यवस्था क्या थी?
# वह बड़े जानवरों का शिकार कर के इन्हें खाद्य सामग्री के रूप में संग्रहित करता था

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट