सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अम्बाला क्विज Ambala GK Quiz in Hindi

1. अंबाला भारत के किस राज्य का जिला है?
A. पंजाब
B. हिमाचल प्रदेश
C. हरियाणा
D. राजस्थान

2. अंबाला, हरियाणा के कितने जिलों से सीमा बनाता है?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

3. अंबाला हरियाणा के कौन से जिले से सीमा नहीं बनाता?
A. कुरुक्षेत्र
B. पंचकुला
C. यमुनानगर
D. करनाल

4. भारत के किन राज्यों की सीमा अंबाला जिले से लगती है?
A. पंजाब
B. हिमाचल प्रदेश
C. उपरोक्त दोनों
D. राजस्थान

5. पंजाब के किन दो जिलों से अंबाला की सीमा लगती है?
A. पटियाला-मोहाली
B. मोहाली-जालन्धर
C. सरहिन्द-फतेहगढ़ साहिब
D. पटियाला-चंडीगढ़

6. अंबाला जिले का क्षेत्रफल निम्न में से कितना है?
A. 1265 वर्ग कीलो मीटर
B. 1574 वर्ग किलो मीटर
C. 1012 वर्ग किलो मीटर
D. 1298 वर्ग किलो मीटर

7. अंबाला की तहसील निम्न में से कौन सी है?
A. अंबाला
B. नारायणगढ़
C. बराड़ा
D. उपरोक्त सभी

8. अंबाला में "हिंदी" के बाद बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा कौन सी है?
A. हरियाणवी
B. उर्दू
C. पंजाबी
D. पहाड़ी

9. 2011 की जनगणना के अनुसार अंबाला की जनसंख्या कितनी है?
A. 11.28 लाख
B. 15.24 लाख
C. 17.19 लाख
D. 19.22 लाख

10. अंबाला को जिले का दर्जा अंग्रेजों द्वारा किस वर्ष दिया गया था?
A. 1812
B. 1857
C. 1885
D. 1902

11. अंबाला जिला हरियाणा में किस दिशा की ओर स्थित है?
A. पूर्वे में
B. पश्चिम में
C. उत्तर में
D. दक्षिण में

12. 2011 की जनगणना के अनुसार अंबाला का लिंगानुपात कितना है?
A. 885
B. 897
C. 863
D. 902

13. निम्न में से कौन सी नदी अंबाला में बहती है?
A. मारकंडा
B. घग्घर
C. डांगरी
D. उपरोक्त सभी

14. महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को हरियाणा के किस जिले की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी?
A. करनाल
B. पानीपत
C. गुरुग्राम
D. अंबाला

15. हरियाणा राज्य में 1857 की क्रांति की शुरुआत किस ज़िले से हुई थी?
A. कुरुक्षेत्र
B. अंबाला
C. यमुनानगर
D. फतेहाबाद

16. हरियाणा राज्य के किस जिले में सर्वाधिक पक्की सड़के हैं?
A. अंबाला
B. कुरुक्षेत्र
C. पानीपत
D. मेरठ

17. निम्न में से कौन से गुरुद्वारा साहिब अंबाला में स्थित है?
A. मंजी साहिब
B. सूरजकुंड
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

18. निम्न में से कौन सा स्थान अंबाला में स्थित नहीं है?
A. साहा
B. मुलाना
C. शहजादपुर
D. उचाना

19. भवानी अंबा के नाम पर हरियाणा के किस जिले का नाम रखा गया है?
A. अंबाला
B. काला आंब
C. अम्बेपुर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

20. अंबा राजपूत द्वारा अंबाला की स्थापना कब की गई थी?
A. 14 वीं शताब्दी में
B. 15 वीं शताब्दी में
C. 16 वीं शताब्दी में
D. 17 वीं शताब्दी में

21. अंबाला की लड़ाई निम्न में से किस वर्ष हुई थी?
A. 1897
B. 1709
C. 1729
D. 1751

22. सिखों और मुग़लों के मध्य हुई अंबाला की लड़ाई में निम्न में से किसकी जीत हुई थी?
A. सिखों की
B. मुग़लों की
C. लड़ाई परिणामहीन रही
D. साक्ष्य मौजूद नहीं

23. सेना छावनी को किस वर्ष करनाल से स्थानांतरित कर अंबाला लाया गया था?
A. 1822
B. 1831
C. 1843
D. 1851

24. सेना छावनी को करनाल से अंबाला स्थानांतरित करने का कारण निम्न में से क्या था?
A. राजनीतिक कारण
B. मलेरिया का फैलना
C. भौगिलिक कारण
D. युद्ध में हार

25. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा अंबाला से लगती है?
A. सिरमौर
B. कांगड़ा
C. बद्दी
D. चंबा

उत्तर तालिका: 1. (C) 2. (C) 3. (D) 4. (C) 5. (A) 6. (B) 7. (D) 8. (C) 9. (A) 10. (B) 11. (C) 12. (A) 13. (D) 14. (D) 15. (B) 16. (A) 17. (C) 18. (D) 19. (A) 20. (A) 21. (B) 22. (A) 23. (C) 24. (B) 25. (A)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट