सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरियाणा की राजधानी क्या है?

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ है जोकि अपने आप में एक केंद्रशासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ भारत के सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है तथा इससे चंडीगढ़ - द सिटी ब्यूटीफुल अर्थात सुंदरता का शहर नाम से जाना जाता है। चंडीगढ़ का प्रतीक चिह्न एक "खुला हाथ स्मारक" है जो कि इसके प्रवेश द्वार पर ही आपको स्थापित हुआ दिखाई देगा।

चंडीगढ़ को पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी 1 नवंबर 1966 को इनके निर्माण के समय ही ही बनाया गया था और 1966 में ही चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा भी दिया गया था। अर्थात पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी होने के बावजूद भी चंडीगढ़ किसी भी एक राज्य के हिस्से में नहीं आता यह केंद्र के शासन के अंतर्गत चलता है वहीं यदि भारत के 29 राज्यों और 07 केंद्र शासित प्रदेशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से चंडीगढ़ का स्थान देखा जाए तो 114 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्रफल के साथ यह 34 वें स्थान पर आता है। यहां पर इंग्लिश भाषा को आधिकारिक रूप से प्रयोग किया जाता है और यहां की शैक्षणिक व्यवस्था में हिंदी और पंजाबी भाषाओं का संयुक्त रूप में प्रयोग किया जाता है। चंडीगढ़ की साक्षरता दर 86.5% है। यह सिर्फ दो राज्यों से सीमा बनाता है वे राज्य हैं पंजाब और हरियाणा और इन्ही दो राज्यों की यह राजधानी भी है।

जिस प्रकार दिल्ली राजधानी क्षेत्र है वैसे ही चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र भी है जिसे ग्रेटर चंडीगढ़ के नाम से भी जाना जाता है ग्रेटर चंडीगढ़ में पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, डेराबसी, लालडू, खरड़ और कुराली नामक शहर आते हैं। चंडीगढ़ का नाम यहाँ स्थित चण्डी मंदिर के नाम पर रखा गया है और ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो आज से लगभग 8000 साल पहले यहां पर हड़प्पा संस्कृति का विस्तार हुआ करता था।

चंडीगढ़ से बनने वाले सामान्य ज्ञान प्रश्न:

1. चंडीगढ़ की आधारशिला किस वर्ष रखी गई थी?
वर्ष 1952 में

2. चंडीगढ़ के वास्तुकार कौन थे?
ली. कार्बुजियर

3. चंडीगढ़ को बनाने वाले ली. कार्बुजियर किस देश से थे?
फ्रांस

4. एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन कहां स्थित है?
चंडीगढ़ में (ज़ाकिर हुसैन रोज गार्डन) इस गार्डन का नाम पूर्व राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया है।

5. चंडीगढ़ शहर बनाए जाने का सपना किसका था?
पंडित जवाहरलाल नेहरू का

6. किस राज्य का राज्यपाल चंडीगढ़ का प्रशासक होता है?
पंजाब का राज्यपाल

7. चंडीगढ़ में कुल कितने गांव आते हैं?
24 गाँव

8. चंडीगढ़ में स्थित रोज गार्डन की स्थापना कब की गई थी?
वर्ष 1967 में

9. चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन की स्थापना कब की गई थी?
वर्ष 1957 में

10. चंडीगढ़ का स्मारक क्या है?
खुला हाथ स्मारक

11. चंडीगढ़ का स्मारक किसने व कब बनाया था?
ली. कार्बुजियर ने वर्ष 1964 में

12. चंडीगढ़ में स्थित "सुखना लेक" किस प्रकार की झील है?
मानवनिर्मित झील

13. चंडीगढ़ में लोकसभा की कितनी सीटें आती हैं?
एक सीट

14. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट कहां स्थित है?
चंडीगढ़ (सेक्टर-1 में)

15. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थापित होने से पहले कहाँ स्थित था?
शिमला में

16. स्वतंत्रता से पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को किस नाम से जाना जाता था?
लाहौर हाई कोर्ट के नाम से

17. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चंडीगढ़ में स्थानांतरित होने के पश्चात प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन बने?
मेहर सिंह

18. आदरणीय नीरजा भानोट जिन पर बॉलीवुड फिल्म "नीरजा" 2016 बनी है कहाँ की निवासी थी?
चंडीगढ़ की

19. "हरियाणा का हरिकेन" नाम से जाने जाने वाले कपिल देव का जन्म कहां हुआ था?
चंडीगढ़ में

20. हॉटमेल के संस्थापक सबीर भाटिया का जन्म कहां हुआ था?
चंडीगढ़ में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट