सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्हीट ब्लास्ट क्या है Wheat Blast in Hindi

Wheat Blast Kya Hai:
Wheat Blast Ki Poori Jankari:

भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए भारत में कृषि से जुड़ी किसी भी खबर को बड़ी ही गंभीरता से लिया जाता है और कृषि से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी के खिलाफ लड़ने में भारत एड़ी चोटी का जोर लगा देता है क्योंकि कृषि भारत की रीड की हड्डी है। लेकिन पिछले कुछ समय से एक नई बीमारी का देश में आगाज हो गया है जिसके लक्षण अभी हमें पश्चिम बंगाल में मिले हैं जो कि बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ राज्य हैं। आज हम इसी बीमारी के बारे में जानेंगे जिसका नाम है व्हीट ब्लास्ट। आपको सामान्य ज्ञान की दृष्टि से इस बीमारी के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि यह बीमारी है इतनी खरनाक है कि अगर यह किसी कृषि आधारित देश में फैल जाती है तो उस देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर देती है। यह बीमारी कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्ष 2016 में बांग्लादेश में 15 हज़ार हेक्टेयर में खड़ी गेहूँ की फसल को सिर्फ इसलिए जलाना पड़ा था क्योंकि वहां पर "व्हीट ब्लास्ट" की बीमारी फैल गई थी। और वर्ष 2018 में भी इसी बीमारी के चलते पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में गेहूं की बुवाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और प.बंगाल से आने वाली गेहूँ को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था ताकि यह बीमारी प.बंगाल के अन्य जिलों या किसी अन्य राज्य में न फैल जाए। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है व्हीट ब्लास्ट।

व्हीट ब्लास्ट Magnaporthe oryzae (मैगनापोर्टे ओरिजे) नामक फंगल (फफूंदी) से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है जो पहले चावल में देखा गया था तथा अभी पिछले कुछ दशक में गेहूं में भी फैला हुआ दिखाई दिया है। इस रोग ने गेहूँ उत्पादक देशों में खलबली मचा दी है क्योंकि यह भयावह रोग गेहूं की 75 फीसदी फसल समाप्त कर देता है। इस रोग को आगे फैलने से रोकने के लिए उस गेहूं की फसल मेे जला दिया जाता है जिस में यह रोग फैल जाता है और उस स्थान की गेहूं को अन्य स्थानों पर भेजने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाती है और कभी-कभी नौबत तो इस हद तक आ जाती है कि उस स्थान पर गेहूं की बुआई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इस बीमारी से तबाह हुई फसल के स्थान पर अन्य फसलों को उगाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कैसे फैलता है : यह रोग मुख्य रूप से उन स्थानों पर फैलता है जहां पर गर्मी और नमी की मात्रा ज्यादा होती है शुरुआती तौर पर इसके लक्षण ब्राजील में देखे गए थे तथा उसके बाद बोलीविया तथा पैराग्वे में इसके लक्षण दिखाई दिए और अब संकेत मिल रहे हैं कि यह हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश तक फैल गया है। इसीलिए बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल में भी इस बीमारी के लक्षण देखे गए हैं यही कारण है कि आगे इस संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए भारत सरकार उचित कदम उठा रही है। जिसके कारण बांग्लादेश की सीमा से सटे प.बंगाल के कुछ इलाकों में गेहूं की बुवाई पर रोक लगा दी गई है। व्हीट ब्लास्ट एक संक्रमित रोग है जो एक गेहूं से दूसरी में तेजी से फैलता है। इसके घातक परिणामों के देखते हुए इस रोग को लेकर विश्व के सभी कृषि आधारित देश सतर्क हैं और वैश्विक स्तर पर इसकी रोकथाम के प्रयास होने लगे हैं।

भारत को कितना डर: इस बीमारी के शुरुआती लक्षण सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही दिखाई दिए हैं और भारत के अन्य राज्य इससे सुरक्षित हैं इसलिए भारत में इस बीमारी का कोई डर नहीं है लेकिन फिर भी सतर्कता बरतते हुए भारत के वैज्ञानिक गेहूं की "व्हीट ब्लास्ट प्रतिरोधी प्रजाति" को विकसित करने में जुट गए हैं। इसलिए भारत की गेहूं पर व्हीट ब्लास्ट जैसी भयावह बीमारी का खतरा ना के बराबर है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी इस बीमारी की प्रतिरोधी प्रजाति को विकसित किए जाने की कोशिश शुरू हो गई है और भारत में इस बीमारी का प्रवेश नही हुआ है इसलिए भारत को इस बीमारी से ज्यादा खतरा नहीं है। साथ ही भारत में कृषि से सबंधित बीमारियों को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है जिस कारण इस प्रकार की किसी भी बीमारी के संक्रमण का भारतीय कृषि में फैलना लगभग नामुमकिन है फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।

यूजी-99 बीमारी को भारत दे चुका है मुँह तोड़ जवाब: कृषि संबंधी बीमारियों के प्रति भारत की सतर्कता कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि युगांडा से शुरू हुई यूजी-99 नामक गेहूं की बीमारी जब ईरान-अफगानिस्तान पहुंची तो उससे पूर्व ही भारत में बहुत बड़ी मात्रा में यूजी-99 प्रतिरोधी प्रजाति के बीज तैयार कर लिए गए थे और इनका जमकर प्रचार किया गया। जिसकी वजह से यह बीमारी भारत में निष्क्रिय हो गई थी। इसलिए व्हीट ब्लास्ट से लड़ने के लिए भी भारत तैयार है हालांकि यह बीमारी बांग्लादेश में समाप्त हो सकती लेकिन शायद बांग्लादेश इस बीमारी को रोक पाने में असमर्थ रहा जिस कारण यह बीमारी बांग्लादेश की सीमा से सटे प.बंगाल के इलाकों में फैल गई है।

सामान्य ज्ञान की दृष्टि से बनने वाले "व्हीट ब्लास्ट" से जुड़े प्रश्न:

1. व्हीट लास्ट क्या है?
कृषि सबंधित संक्रमित रोग

2. व्हीट ब्लास्ट कौन सी फसल में फैलता है?
गेहूं में

3. व्हीट ब्लास्ट किस फफूंदी के कारण फैलता है?
Magnaporthe oryzae (मैगनापोर्टे ओरिजे) नामक फंगल (फफूंदी) के कारण

4. भारत को अपने किस पड़ोसी देश से व्हीट ब्लास्ट नामक गेहूं की बीमारी का खतरा है?
बांग्लादेश से

5. व्हीट ब्लास्ट की शुरुआत किस देश से व कब हुई थी?
ब्राजील से (1985 में)

6. भारत के किस राज्य में व्हीट ब्लास्ट से संक्रमित गेहूं सबसे पहले पाई गई?
पश्चिम बंगाल में

7. व्हीट ब्लास्ट से पहले कौन सी बीमारी का भारत में फैलने का खतरा था जिससे भारत पूरी तरह निजात पा चुका है?
यूजी-99

8. व्हीट ब्लास्ट नामक गेहूं की संक्रमित बीमारी को कैसे रोका जा सकता है?
प्रतिरोधी गेहूं की फसल विकसित करके/ संक्रमित स्थानों में गेहूं की फसल को प्रतिबंधित करके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट