सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

OK Full Form in Hindi ओके फुल फॉर्म

OK शब्द का भारत में चलन आज से नही बल्कि सैंकड़ो वर्षों से है। अंग्रेजी मूल का ओके शब्द अंग्रेजी के अंतराष्ट्रीय स्तर पर फैलने के कारण ही आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है और इसकी प्रसिद्धि का एक बड़ा कारण है इंटरनेट पर अंग्रेजी की बहुलता। आज अंग्रेजी ने खुद को एक अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित कर लिया है इसीलिए इसके बहुत से शब्द हमारी भाषा में भी मिश्रित हो चुके हैं उन्हीं में से एक शब्द है OK यह शब्द Hello के बाद सबसे अधिक बोला जाता है और आप भी आमतौर पर इस शब्द का प्रयोग करते होंगे। खासकर ऑनलाइन चैटिंग करते समय आपने इसका बाखूबी इस्तेमाल किया होगा। यह शब्द हमारी भाषा में इतना घुल-मिल चुका है कि हमें यह पता ही नही चलता कि कब हमने अंग्रेजी के इस शब्द का प्रयोग कर लिया। OK अंग्रेजी के बेसिक शब्दों में से एक है इसलिए यदि आपके आस-पास अंग्रेजी भाषा का जरा भी प्रभाव है तो आप इस शब्द का प्रयोग रोजाना देखते और करते होंगे।

OK की फुल फॉर्म:

OK की फुल फॉर्म "All Correct" होती है और इसी शब्द को छोटे रूप में OK बोला जाता है। लेकिन यहाँ पर प्रश्न यह उठता है कि All Correct का छोटा रूप तो "AC" बनता है तो फिर हम इस शब्द को OK क्यों बोलते हैं दसअसल इसके पीछे एक भी एक रोचक तथ्य है जिस कारण OK की गलत स्पेलिंग इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई। दरअसल यह शब्द गलत वर्तनी की देन है जिस समय अमेरिका में भाषा को आसान बनाने का चलन था उस समय वहाँ के युवा अंग्रेजी के शब्दों को छोटा रूप दे रहे थे और इसी चलन में जब वे "All Correct" बोलते तो इसका उच्चारण "ओल कोरेक्ट" होता जिसका अर्थ होता है "सब ठीक है" क्योंकि All बोलने में "आल" न होकर "ऑल" होता है इसलिए इसके उच्चारण के अनुरूप "O" शब्द लिया गया तथा "Correct" में "C" की जगह "K" का प्रयोग किया जाने लगा। क्योंकि ऑल कोरेक्ट शब्द आसानी से और तेजी से बोला जा सकता था इसलिए इसे सभी द्वारा अपना लिया गया। यहीं से "Oll Korrect" शब्द बना तथा इसी का छोटा रूप OK बना। इस प्रकार All Correct शब्द को OK कहा जाने लगा। लेकिन आज भी यदि कोई आपसे OK की फुल फॉर्म पूछता है तो आप कहेंगे All Correct क्योंकि व्याकरण के अनुसार यह एक सही फुल फॉर्म है आप OK शब्द को अंग्रेजी का एक एक्सेप्शन (अपवाद) मान सकते हैं।

ध्यान दें : OK यदि प्रोडक्ट पर लिखा जाए तो इसका अर्थ होगा Objection Killed (अर्थात किसी प्रकार को आपत्ति शेष नहीं हैं)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट