सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है

01 नवंबर वर्ष 2000 को अस्तित्व में आए "क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 वें सबसे बड़े राज्य छत्तीसगढ़" की मौजूदा राजधानी का नाम "रायपुर" है। जबकि छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित राजधानी "अटल नगर" (पुराना नाम : नया रायपुर) को आधुनिक ढंग से बनाकर तैयार किया जा रहा है। आइए पहले रायपुर के बारे में जानते हैं उसके बाद अटल नगर के बारे में जानेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी होने के साथ-साथ रायपुर को इस राज्य का सबसे बड़ा शहर होने का दर्जा भी प्राप्त है। 226 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस शहर में 10 लाख की आबादी निवास करती है जिनमें से 86% जनसंख्या पढ़ी लिखी है। रायपुर की शिक्षा का यह स्तर भारत की औसत शिक्षा प्रतिशत से अधिक है। रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य के ठीक केंद्र में स्थित है तथा इसकी पूर्व दिशा में महानदी बहती है। वही मैकल पर्वतमाला इसकी उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। रायपुर क्षेत्र को चावल की प्रचुरता के लिए जाना जाता है तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चावल की प्रचुरता होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को कभी-कभी "भारत का धान का कटोरा" भी कहा जाता है। परंतु याद रखने योग्य है की मूल रूप से "भारत का धान का कटोरा" उपनाम आंध्र प्रदेश राज्य को प्राप्त है।

वहीं यदि बात की जाए अटल नगर की तो यह छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित राजधानी है और मौजूदा समय में इसे प्रशासनिक राजधानी होने तमगा प्राप्त है। अटल नगर छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजधानी रायपुर से 17 किलोमीटर दूर स्थित है तथा यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 और 30 के मध्य स्थित है। अटल नगर अभी 8000 हेक्टेयर (80 वर्ग किलोमीटर) में निर्माणाधीन है तथा इसका निर्माण वर्ष 2031 संपन्न होने की संभावना है। जानने योग्य है कि चंडीगढ़, नवी मुंबई, गांधी नगर, भुवनेश्वर और जमशेदपुर के बाद "अटल नगर" भारत का छठा ऐसा शहर है जिसे सुनियोजित ढंग से निर्मित जा रहा है। अटल नगर के निर्माण का उत्तरदायित्व ANVP (अटल नगर विकास प्राधिकरण) को सौंपा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट