1. सन्यासी विद्रोह का संबंध निम्न में से किन राज्यों से है?
A. बिहार
B. बंगाल
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C)
2. निम्न में से किस पुस्तक में सन्यासी विद्रोह का वर्णन मिलता है?
A. भारत एक खोज
B. आनंद मठ
C. अष्टध्यायी
D. राजतरंगिणी
उत्तर : (B)
3. सन्यासी विद्रोह निम्न में से किस समय काल के मध्य हुआ था?
A. 1763 से 1800 के मध्य
B. 1903 से 1950 के मध्य
C. 1577 से 1610 के मध्य
D. 1697 से 1721 के मध्य
उत्तर : (A)
4. निम्न में से किन सन्यासियों व फकीरों ने सन्यासी विद्रोह में भाग लिया था?
A. हिन्दू
B. मुस्लिम
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C)
5. निम्न में से किस वर्ष ब्रिटिशों ने सन्यासियों पर सीधा हमला किया था?
A. 1764 ई. में
B. 1771 ई. में
C. 1782 ई. में
D. 1790 ई. में
उत्तर : (B)
6. 1771 में ब्रिटिशों द्वारा सन्यासियों पर किए गए सीधे हमले में कितने सन्यासी मारे गए थे?
A. 50
B. 100
C. 150
D. 200
उत्तर : (C)
7. निम्न में से कौन सा विद्रोह सन्यासी विद्रोह से प्रेरित था?
A. चुआड़ विद्रोह
B. संथाल विद्रोह
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C)
8. निम्न में से कौन से युद्ध बंगाल में सन्यासी विद्रोह का कारण बने थे?
A. प्लासी का युद्ध
B. बक्सर का युद्ध
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C)
9. प्लासी का युद्ध निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
A. 1745
B. 1757
C. 1764
D. 1771
उत्तर : (B)
10. बक्सर का युद्ध निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
A. 1764
B. 1787
C. 1799
D. 1802
उत्तर : (A)