सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमालय से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न | GK Question about Himalayas in Hindi

जब भी हम दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का नाम सुनते हैं तो हमें हिमालय पर्वत के बारे में और अधिक जानने की इच्छा होती है। हिमालय... जिसे "ग्रेट फोल्डेड माउंटेन" के नाम से जाना जाता है अपनी ऊंचाई तथा विशालता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हिमालय इतना विशाल है कि यह एक नहीं बल्कि 5 देशों में फैला हुआ है और आज वर्तमान समय में हिमालय की पहाड़ियों पर बसने वाले लोगों की संस्कृति में इन पहाड़ों का महत्व साफ देखा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हिमालय पर्वत कहां पर है और यह कब तथा कैसे बना।

1. हिमालय पर्वत किन देशों में फैला हुआ है?
हिमालय पर्वत श्रृंखला पाँच देशों भारत, नेपाल भूटान, पाकिस्तान तथा चीन में फैली हुई है। ये सभी देश एशिया महाद्वीप का हिस्सा हैं। प्राचीन समय से ही यह स्थान हिन्दू तथा बौद्ध धर्म का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। कैलाश पर्वत जैसे धार्मिक स्थान हिमालय के पहाड़ों पर ही स्थित हैं।

2. हिमालय पर्वत कब बना था?
धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखने वाले हिमालय पर्वत के बनने की शुरुआत आज से लगभग 5 करोड़ वर्ष पूर्व हुई थी जब भारतीय टेक्टोनिक प्लेट का निम्नसखलन यूरेशिया टेक्टोनिक प्लेट में हुआ था।

3. हिमालय पर्वत कैसे बना?
यहाँ आपको यह पता होना चाहिए कि किसी भी पर्वत के बनने का कारण टेक्टोनिक प्लेट का आपस में टकराना होता है तथा भारतीय उपमहाद्वीप जो एक समय ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से सीमा बनाता था आज से 22.5 करोड़ वर्ष पूर्व उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू हुआ था तथा आज से 5 करोड़ वर्ष पूर्व यह उपमहाद्वीप यूरेशिया में मिल गया तथा वह स्थान जहाँ पर भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशिया से टकराया वहाँ की जमीन फोल्ड होकर ऊपर उठ गई और इसी फोल्डेड जमीन को आज हम हिमालय पर्वत श्रृंखला के नाम से जानते हैं।

4. हिमालय पर्वत किस प्रकार का पहाड़ है और इसके बनने की गति क्या है?
हिमालय एक फोल्डेड माउंटेन है जिसे "ग्रेट फोल्डेड माउंटेन" के नाम से जाना जाता है। 22.5 करोड़ वर्ष पूर्व जब भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशिया की ओर बढ़ना शुरू हुआ था उस समय इसके बढ़ने की गति 8 से 12 सेंटीमीटर प्रति वर्ष थी तथा 5 करोड़ वर्ष पूर्व जब यह यूरेशिया में टकराया उस समय इसकी गति 6 से 8 सेंटीमीटर प्रति वर्ष रह गई। आज भी भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशिया में धंस रहा है जिस कारण हिमालय पर्वतों की ऊँचाई प्रति वर्ष लगभग 01 सेंटीमीटर तक बढ़ जाती है। यदि इसी रफ्तार से भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशिया में धंसता रहा तो आज से 10 लाख वर्ष पश्चात फोल्डेड हिमालय पर्वत की चौड़ाई 10 किलो मीटर तक बढ़ जाएगी। यद्द्पि मानव सभ्यता इस चौड़ाई को देखने के लिए इतने अधिक समय तक जीवित रह पाएगी या नहीं इसके बारे में कुछ सटीकता से नही कहा जा सकता।

5. हिमालय श्रृंखला की विशेषता क्या है?
एक अन्य विशेषता जिसके लिए हिमालय पर्वत श्रृंखला विश्वप्रसिद्ध है वह है माउंट एवरेस्ट। जो कि दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मीटर है। इस चोटी पर चढ़कर दुनिया के बहुत से पर्वतारोहियों ने नाम कमाया है। हिमालय की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हिमालय के फैलाव में 5.2 करोड़ लोग निवास करते हैं। साथ ही भारत की सबसे पवित्र "गंगा नदी" भी हिमालय से ही निकलती है। इसके अलावा सिंध नदी तथा तिब्बत की यरलुंग तसँगयो नदी भी हिमालय की घाटियों में बहती है। तिब्बत की यारलुंग तसँगयो नदी ही भारत के अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के बाद "ब्रह्मपुत्र नदी" के नाम से जानी जाती है। हिमालय के बारे में एक अन्य रोचक तथ्य इसके "नंगा पर्वत" से जुड़ा है। पाकिस्तान नियंत्रित "गिलगित-बाल्टिस्तान" जिस पर भारत अपना हक मानता है में स्थित नंगा पर्वत "कातिल पर्वत" नाम से विश्व में जाना जाता है। इस पर्वत को कातिल पर्वत नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि पर्वतों से गिर कर मरने वाले लोगों की सँख्या में सबसे बड़ा प्रतिशत "नंगा पर्वत" से गिरकर मरने वालों का है। वहीं नंगा पर्वत दुनिया का सबसे तेजी से ऊँचा होता पर्वत भी है यह पर्वत प्रत्येक वर्ष 07 मिलीमीटर ऊँचा हो जाता है। फिलहाल इसकी ऊँचाई 8125 मीटर है।

6. हिमालय का नाम कैसे पड़ा?
जहाँ हम हिमालय की बात कर रहे हैं वहीं हमें इसके नाम का अर्थ भी जान लेना चाहिए। हिमालय नाम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है "हिम" अर्थात "बर्फ" तथा दूसरा शब्द है "आलय" अर्थात "आवास" इस प्रकार हिमालय शब्द का सयुंक्त अर्थ निकलता है "बर्फ का आवास" भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का नाम भी हिमालय के नाम से ही प्रेरित है।

7. किस देश का 75% हिस्सा पर हिमालय श्रृंखला में आता है?
हिमालय इतना विशाल है कि इसे समझने व सही तरीके से सुनियोजित करने के लिए इसके भागों को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर नेपाल देश के 75% भाग पर हिमालय स्थित है इसलिए काली नदी और तीस्ता नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को "नेपाल हिमालय" कहा जाता है। वहीं सतलुज और काली नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को "कुमाऊँ हिमालय" कहा जाता है।

8. किस देश में हिमालय का फैलाव सर्वाधिक है?
यदि पूछा जाए कि कौन से देश में हिमालय का सर्वाधिक फैलाव स्थित है तो इसका उत्तर होगा "भारत में" क्योंकि भारतीय प्लेट के यूरेशिया से टकराने के कारण ही हिमालय का निर्माण हुआ है इसलिए आज भी हिमालय का अधिकतर भाग भारत के नियंत्रण में ही आता है। पाँचों देशों में फैली हिमालय की पूरी विशालता को देखने व इसमें घूमने के लिए एक से डेढ़ महीने का समय लग जाता है।

9. हिमालय पर तापमान कितना रहता है?
हिमालय में बर्फीला मौसम रहने के कारण यहाँ पर तापमान 15 से 25 डिग्री के आसपास ही रहता है हालांकि इसमें अचानक से उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। लेकिन हिमालय की सुंदरता व माउंट एवरेस्ट जैसे पर्वत (जो सदैव जमा रहता है तथा जिसका औसत तापमान -19 से -36 डिग्री तक रहता है) की प्रसिद्धि के कारण प्रत्येक वर्ष 3 से 4 लाख लोग हिमालय घूमने आते हैं। आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहाँ पर बर्फ स्किटिंग जैसे खेलों का प्रबंध किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट