1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
गौतम बुद्ध
2. एशिया की ज्योति किसे कहा जाता है?
गौतम बुद्ध को
3. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?
सिद्धार्थ
4. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
563 ईसा पूर्व
5. गौतम बुद्ध का जन्म कहां हुआ था?
कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर (जो आज नेपाल में पड़ता है)
6. गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?
शुद्धोधन
7. गौतम बुद्ध के पिता कहां के राजा थे?
शाक्य गण के
8. गौतम बुद्ध की माता का क्या नाम था?
मायादेवी
9. गौतम बुद्ध की मृत्यु के कितने दिन पश्चात इनकी माता की मृत्यु हो गई थी?
सातवें दिन
10. गौतम बुद्ध का पालन पोषण किसने किया?
इनकी सौतेली माँ प्रजापति गौतमी ने
11. गौतम बुद्ध का विवाह कितने वर्ष की आयु में हुआ था?
16 वर्ष की आयु में
12. गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था?
यशोधरा
13. गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था?
राहुल
14. गौतम बुद्ध ने कितने वर्ष की आयु में गृह त्याग किया था?
29 वर्ष की आयु में
15. गौतम बुद्ध के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में किस नाम से जाना जाता है?
महाभिनिष्क्रमण
16. गौतम बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे?
आलारकलाम
17. गौतम बुद्ध ने आलारकलाम से कौन से शिक्षा ग्रहण की थी?
सांख्य दर्शन कि शिक्षा
18. गौतम बुद्ध को कहां पर 5 साधक मिले थे?
उरुवेला में
19. इन 5 साधकों का नाम क्या था?
कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा तथा अस्सागी
20. गौतम बुद्ध को कितने वर्षों की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
6 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद
21. गौतम बुद्ध को कितने वर्ष की आयु में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
35 वर्ष की आयु में
22. गौतम बुद्ध को किस रात ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
वैशाख की पूर्णिमा की रात
23. गौतम बुद्ध को किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
निरंजना (फल्गु) नदी के किनारे
24. गौतम बुद्ध को किस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
पीपल के वृक्ष के नीचे
25. जिस स्थान पर गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था उस स्थान को क्या कहा जाता है?
बोधगया
26. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?
सारनाथ (ऋषिपतनम) में
27. गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश देने की घटना को बौद्ध धर्म ग्रन्थों में क्या कहा गया है?
धर्मचक्रप्रवर्तन
28. गौतम बुद्ध द्वारा सर्वाधिक उपदेश कहां दिया गए?
कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में
29. गौतम बुद्ध की मृत्यु कब हुई थी?
483 ईसा पूर्व में
30. गौतम बुद्ध की मृत्यु कहां हुई थी?
कुशीनारा (देवरिया, उत्तर प्रदेश) में
31. गौतम बुद्ध की मृत्यु की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है?
महापरिनिर्वाण
32. बौद्ध धर्म के बारे में स्वच्छ ज्ञान हमें कहां से प्राप्त होता है?
त्रिपिटक (विनयपिटक, सूत्रपिटक तथा अभिदम्भपिटक) से
33. त्रिपटकों की भाषा क्या है?
पालि
34. क्या बौद्ध धर्म पुनर्जन्म को मानता है?
हाँ
35. क्या बौद्ध धर्म ईश्वर को मानता है?
नही... बौद्ध धर्म अनीश्वरवादी है
36. गौतम बुद्ध ने निर्वाण किसे कहा है?
तृष्णा के क्षीण होने को
37. "विश्व दुखों से भरा है" यह सिद्धांत गौतम बुद्ध ने कहां से लिया?
उपनिषद से
38. गौतम बुद्ध के अनुयाई कितने भागों में विभाजित थे?
दो भागों में (भिक्षुक और उपासक)
39. बौद्ध धर्म में "भिक्षुक अनुयायी" किसे कहा गया है?
जो सन्यास ग्रहण कर बौद्ध धर्म का प्रचार करते हैं।
40. बौद्ध धर्म में "उपासक अनुयायी" किसे कहा गया है?
जो गृहस्थ जीवन में रहते हुए बौद्ध धर्म को अपनाते हैं।
41. बौद्ध संघ में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या रखी गई थी?
15 वर्ष
42. बौद्ध संघ में सम्मिलित होने को क्या कहा जाता था?
उपसम्पदा
43. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न क्या हैं?
बुद्ध, धम्म और संघ
44. किस संगीति के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में विभाजित हो गया था?
चतुर्थ संगीति के बाद
45. चतुर्थ संगीति के बाद बौद्ध धर्म किन दो भागों में विभाजित हो गया था?
हीनयान तथा महायान मेगा
46. संगीति क्या होती है?
महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण के बाद उनके उपदेशों को संगृहीत करने, उनका पाठ करने इत्यादि के उद्देश्य से संगीति (अर्थात सम्मेलन) की प्रथा चल पड़ी। इन्हें ही धम्म संगीति (धर्म संगीति) कहा जाता है। संगीति का अर्थ है "साथ-साथ गाना"
47. बौद्ध धर्म के महायान संप्रदाय का आदर्श क्या है?
बोधिसत्व
48. बोधिसत्व क्या होता है?
बोधिसत्व का अर्थ है दूसरे के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अपने निर्माण में विलंब करना
49. बौद्ध धर्म के हीनयान संप्रदाय का आदर्श क्या है?
अर्हत पद को प्राप्त करना
50. अर्हत किसे कहा जाता है?
जो साधना कर निर्वाण की प्राप्ति करते हैं उन्हें अर्हत कहा जाता है?
51. धार्मिक जुलूस निकालना सर्वप्रथम किस धर्म द्वारा प्रारंभ किया गया था?
बौद्ध धर्म द्वारा
52. बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार कौन सा है?
वैशाख पूर्णिमा
53. वैशाख पूर्णिमा कौन है किस नाम से जाना जाता है?
बुद्ध पूर्णिमा के नाम से
54. बुद्ध ने सांसारिक दुखों के संबंध में कितने आर्य सत्यों का उपदेश दिया?
चार
55. बुद्ध ने सांसारिक दुखों से मुक्ति हेतु कितने अष्टांगिक मार्ग के बात कही है?
आठ
56. अनीश्वरवाद सिद्धांत के सापेक्ष में बौद्ध धर्म किस धर्म से समानता रखता है?
जैन धर्म से
57. बुद्ध की सर्वाधिक मूर्तियां किस निर्माण शैली के अंतर्गत बनाई गई हैं?
गांधार शैली के अंतर्गत
58. तिब्बत, भूटान तथा अन्य पड़ोसी देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया?
पदमसंभव ने
59. अनुयायियों की संख्या के आधार पर मौजूदा समय में बौद्ध धर्म का कौन सा स्थान है?
चौथा
60. मौजूदा समय में बहुत धर्म के कितना अनुयायी हैं?
लगभग 52 करोड़
61. विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या बौद्ध धर्म का अनुसरण करती है?
7% जनसंख्या
62. बुद्ध ने निर्वाण किसे कहा है?
जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्त होने को