सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूर्य से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न | GK Question about Sun in Hindi

पृथ्वी की सतह पर बसे हम मानवों को अंतरिक्ष में जो सबसे चमकीली वस्तु हमें दिखाई देती है वह है सूर्य। सूर्य हमें जितना बड़ा दिखाई देता है वास्तव में यह उससे भी कहीं अधिक बड़ा है। सूर्य के आकार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यदि 13 लाख पृथ्वी को मिला दिया जाए तब इसका आकार एक सूर्य जितना होगा। यानी कि सूर्य पृथ्वी से 13 लाख गुना ज्यादा बड़ा है। फिर भी यह हमें अंतरिक्ष में केवल एक चमकती हुई गेंद की भांति दिखाई देता है। विश्व में सूर्य को लेकर कई भ्रांतियां फैली हुई है जिसमें माना जाता है कि सूर्य आग का गोला है लेकिन वास्तव में सूर्य आग का गोला नहीं है। आज हम सूर्य से संबंधित उन सभी भ्रांतियों को दूर दूर करेंगे और साथ ही जानेंगे सूर्य संबंधित उन सभी प्रश्नों के उत्तर जो सामान्य ज्ञान की दृष्टि से हमारे लिए जानना अति आवश्यक है।

1. सूर्य क्या है?
सूर्य हमारी आकाशगंगा के अरबों तारों की तरह ही एक तारा है जिसके आसपास आठ ग्रह घूम रहे हैं उन्हीं में से एक ग्रह पृथ्वी है जिस पर हम रहते हैं।

2. सूर्य और हमारी पृथ्वी के बीच की दूरी कितनी है?
सूर्य और हमारी पृथ्वी के बीच की दूरी 14 लाख 96 हज़ार किलो मीटर है।

3. सूर्य हमारी पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है?
सूर्य पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है अर्थात सूर्य में 13 लाख पृथ्वी समा सकती हैं।

4. सूर्य की आयु कितनी है?
4.6 अरब वर्ष

5. सूर्य का व्यास (Diameter) कितना है?
13 लाख 92 हजार किलोमीटर

6. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है?
8 मिनट 16 सेकंड

7. सूर्य मुख्य रूप से किन गैसों से बना है?
हाइड्रोजन (73%) व हीलियम (25%)से

8. हाइड्रोजन और हीलियम के अतिरिक्त सूर्य किन तत्वों से मिलकर बना है?
ऑक्सीजन, कार्बन, आयरन, नियॉन, नाइट्रोजन, सिलिकॉन, मैग्नीशियम तथा सल्फर

9. हमारे सौरमंडल के कितने प्रतिशत भाग में सूर्य विद्यमान है?
हमारे सौरमंडल के 99.86% भाग में सूर्य विद्यमान है (बचे हुए 0.15 भाग में पृथ्वी सहित सभी ग्रह उल्काएं इत्यादि आते हैं)

10. सूर्य की सतह का तापमान कितना है?
5500 डिग्री सेल्शियस

11. सूर्य के कोर का तापमान कितना है?
लगभग 1 करोड़ 50 लाख डिग्री सेल्शियस

12. सूर्य हमारी आकाशगंगा के केंद्र का एक चक्कर लगाने में कितना समय लेता है?
लगभग 23 करोड़ वर्ष

13. क्या सूर्य का कभी अंत होगा?
हाँ... आज से 5 करोड़ वर्ष पश्चात सूर्य की हाइड्रोजन समाप्त हो जाएगी और यह अपने अंत की ओर बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ेगा और यह लाल दानव बनकर अपने सभी ग्रहों को निगल जाएगा। ततपश्चात इसका कोर एक वामन तारे का रूप ले लेगा और अंत में जब सभी गैसें समाप्त हो जाएगा तो सूर्य बुझ जाएगा।

14. क्या सूर्य एक आग का गोला है?
नही... सूर्य आग का गोला नही बल्कि यह नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया द्वारा रोशनी व ऊष्मा पैदा करता है जो कि हाइड्रोजन व हीलियम के संलयन से उत्पन्न होती है।

15. किसी भी वस्तु को जलने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है क्या सूर्य के पास पर्याप्त ऑक्सीजन है?
नाभिकीय संलयन में ऑक्सीजन की आवश्यकता नही पड़ती इसलिए सूर्य (व अन्य तारे) बिना पर्याप्त ऑक्सीजन के चमक रहे हैं व ऊष्मा उत्पन्न कर रहे हैं। (ज्ञात रहे सूर्य के पास जो ऑक्सीजन है वह इसे केवल कुछ घण्टों के लिए ही जला कर रख सकती है)

16. सूर्य के आकार के तारों की उम्र कितनी होती है?
लगभग 10 अरब वर्ष (सूर्य 4.6 अरब वर्ष पूरे कर चुका है परंतु घबराने की आवश्यकता नही क्योंकि सूर्य अभी 5 अरब वर्ष तक और जिएगा तब तक ब्रह्मांड में मानवीय सभ्यता जैसी न जाने कितनी सभ्यताएं बन कर नष्ट हो चुकी होंगी)

17. सनस्पॉट (Sunspots) क्या होते हैं?
सूर्य की सतह पर मैग्नेटिक फील्ड के केंद्रित हो जाने के कारण अस्थाई रूप से कुछ ऐसी जगह बन जाती हैं जहां का तापमान कम हो जाता है जिस कारण यह स्थान सूर्य पर काले धब्बे जैसे नजर आते हैं। इन्ही काले धब्बों को सनस्पॉट या सौर कलंक कहा जाता है।

18. सनस्पॉट कितने समय के लिए उत्पन्न होते हैं?
सनस्पॉट का जीवनकाल कुछ घण्टे से लेकर कुछ सप्ताह तक हो सकता है।

19. यदि सूर्य के एक ही स्थान पर सनस्पॉट कई दिनों तक बने रहे तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
एक ही स्थान पर सनस्पॉट कई दिनों तक बने रहे तो इससे पृथ्वी पर रेडियो संचार में बाधा उत्पन्न होने लगती है।

20. क्या सूर्य चुम्बकीय क्षेत्र उतपन्न करता है?
हाँ...

21. सूर्य की सतह के चारो और फैले प्लाज्मा के औरा (जो धूल जैसा प्रतीत होता है) को क्या कहा जाता है?
कोरोना

22. सूर्य से आने वाले प्रकाश की गति क्या है?
किसी भी चमकती वस्तु से आ रहे प्रकाश की गति 3x10^8 मीटर प्रति सेकंड होती है।

23. विज़िबल स्पेक्ट्रम (देखी जा सकने योग्य प्रकाश की किरणें) की वेवलेंथ व फ्रीक्वेंसी किन दो विकिरणों के मध्य स्थित हैं?
अल्ट्रावॉयलेट तथा इंफ्रारेड विकिरणों के मध्य

24. सूर्य के प्रकाश में कौन कौन सी तरंगे होती हैं?
गामा रे, एक्स रे, अल्ट्रावॉयलेट रे, विजिबल स्पेक्ट्रम, इंफ्रारेड रे, माइक्रोवेव, रेडियो वेव (AM व FM) तथा लांग रेडियो वेव

25. क्या सूर्य एक बौना तारा है?
हाँ... सूर्य पीले रंग का बौना तारा श्रेणी में है जो अपने अंतिम समय में सफेद रंग में परिवर्तित हो जाएगा।

26. क्या मृत्यु के बाद हमारा सूर्य भी ब्लैक होल (श्याम छिद्र) के रूप में परिवर्तित हो जाएगा?
नही... सूर्य इतने बड़े आकार का तारा नही है कि ब्लैक होल में परिवर्तित हो सके यह एक शांत मृत्यु को प्राप्त होगा।

27. क्या पृथ्वी पर सूर्य से अधिक तापमान हो सकता है?
हाँ... पृथ्वी के कोर के निकट बिंदुओं का तापमान सूर्य की सतह से अधिक होना संभव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट