सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिंधु जल संधि सामान्य ज्ञान प्रश्न | Indus Waters Treaty GK Question in Hindi

1. सिंधु जल संधि किन दो देशों के मध्य हुई थी?
भारत और पाकिस्तान के मध्य

2. सिंधु जल संधि कब हुई थी?
19 सितंबर 1960 को

3. सिंधु जल संधि के समय भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कौन थे?
सिंधु जल संधि के समय भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान थे।

4. सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर कहाँ हुए थे?
कराची में

5. सिंधु जल संधि पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता किसने निभाई थी?
विश्व बैंक ने

6. संधि के अनुसार भारत को सिंधु नदी की किन सहायक नदियों का नियंत्रण दिया गया था?
भारत को सिंधु की पूर्वी सहायक नदियों ब्यास, रावी और सतलुज का नियंत्रण दिया गया था।

7. संधि के अनुसार पकिस्तान को सिंधु नदी की किन सहायक नदियों का नियंत्रण दिया गया था?
पाकिस्तान को सिंधु की पूर्वी सहायक नदियों झेलम तथा चेनाब का नियंत्रण दिया गया था।

8. पाकिस्तान को इन नदियों का नियंत्रण किस शर्त पर दिया गया था?
पाकिस्तान में बहने वाली नदियां भारत से होकर गुजरती हैं इसलिए भारत को यह अनुमति दी गई कि वह इन नदियों के जल का प्रयोग अपने यहां सिंचाई करने, परिवहन के रूप में या बिजली उत्पादित करने के लिए कर सकता है।

9. यह संधि क्यों कि गई थी?
यह संधि पकिस्तान के डर की वजह से की गई थी। उसे डर था कि यदि भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थितियां बनती है तो कहीं भारत सिंधु का पानी रोककर पाकिस्तान में सूखे की समस्या उत्पन्न न कर दे।

10. संधि के अनुसार भारत सिंधु नदी के कितने प्रतिशत पानी का प्रयोग कर सकता है?
20% पानी का

11. क्या इस संधि को लेकर भारत-पाकिस्तान के मध्य कभी जलयुद्ध हुआ है?
भारत की सद्भावना के चलते ऐसा कभी नही हुआ।

12. सिंधु नदी का उद्धगम स्थान क्या है?
तिब्बत

13. सिंध नदी भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है?
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पंजाब से होकर

14. सिंधु जल संधि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
"सिंधु नदी जल समझौता" या "1960 भारत-पाक जल बंटवारा" के नाम से (इंग्लिश में "इंडस वाटर्स ट्रीटी)

15. संधि होने से पूर्व किस वर्ष भारत ने पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका था?
वर्ष 1948 में

16. वर्ष 1948 में भारत ने पानी क्यों रोका?
क्योंकि पाकिस्तान कश्मीर में लगातार हस्तक्षेप कर रहा था?

17. 1948 में सिंधु नदी का पानी रोकने से पाकिस्तान पर क्या प्रभाव पड़ा?
सिंधु पाकिस्तान की मुख्य नदी है इसलिए इसका पानी रूकने से पाकिस्तान की 17 लाख एकड़ जमीन प्रभावित हो गई थी।

18. सिंधु जल समझौते के कितने वर्षों बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध छेड़ दिया था?
5 वर्षों बाद 1965 में

19. क्या भारत पाक के बीच हुए युद्धों के चलते भारत ने कभी यह संधि तोड़ने का प्रयास किया है?
नहीं... भारत ने 1965, 1971 व 1999 में हुए किसी भी युद्ध के समय यह संधि तोड़ने का प्रयास नही किया।

20. सिंधु नदी का क्षेत्र कितना है?
सिंधु नदी का क्षेत्र 11 लाख 20 हजार वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है।

21. सिंधु नदी की लंबाई कितनी है?
2,880 किलो मीटर

22. सिंधु नदी किन देशों में फैली हुई है?
सिंधु नदी भारत (39%), पाकिस्तान (47%), चीन (8%) तथा अफ़ग़ानिस्तान (6%) में फैली हुई है?

23. सिंधु नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सँख्या कितनी है?
30 करोड़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट