सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश की जनसंख्या कितनी है?

वर्ष 2011 में की गई जनगणना के अनुसार भारत का हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश राज्य की जनसंख्या सात करोड़, छब्बीस लाख, छब्बीस हजार, आठ सौ नौ (7,26,26,809) है। मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 76 लाख पुरुष व 3 करोड़ 50 लाख महिलाएं निवास करती हैं। मध्य प्रदेश की जनसंख्या का लिंगानुपात 931 है अर्थात यहां पर प्रत्येक 1000 पुरुषों के लिए 931 महिलाएं हैं और वहीं यदि मध्य प्रदेश के शिशु लिंगानुपात की बात की जाए तो मध्य प्रदेश का शिशु लिंगानुपात 918 है जोकि मध्य प्रदेश के गिरते हुए लिंगानुपात की तरफ इशारा करता है। इसलिए मध्य प्रदेश को बढ़ते लिंगानुपात को कम करने की ओर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 72 फीसदी हिस्सा गांवों में निवास करता है वही शहरों में रहने वालों की आबादी 27 फीसदी में सिमटी हुई है। जनगणना 2011 के अनुसार जंगलों की घनी आबादी के लिए जाने जाने वाले मध्य प्रदेश राज्य में जनसंख्या के बढ़ने की रफ्तार 20% थी जो कि वर्ष 2001 की 24% रफ्तार के मुकाबले कम पाई गई। जनसंख्या बढोत्तरी के गिरते प्रतिशत से यह पता चलता है कि राज्य में शिक्षा का विकास अपना प्रभाव छोड़ रहा है।

बात यदि मध्य प्रदेश में पढ़े लिखे लोगों की की जाए तो मध्य प्रदेश की कुल आबादी का 70 फ़ीसदी हिस्सा पढ़ा लिखा है जिसमें 78 फीसदी पुरुष और 59 फीसदी महिलाएं शामिल है। मध्य प्रदेश की 7.26 करोड़ जनसंख्या में से 4.28 करोड लोग पढ़े लिखे हैं जिसमें 2.51 करोड़ पुरुष तथा 1.76 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 74 फीसदी पुरुष पढ़े लिखे हैं परंतु यहां पर पढ़ी लिखी महिलाओं की संख्या 50 फीसदी से भी कम है। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 48 फ़ीसदी महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करनेे का अवसर मिल पाता है।

यदि धर्म के आधार पर देखा जाए तो मध्यप्रदेश में 6.60 करोड हिंदू निवास करते हैं जो कि मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 91% है। वहीं राज्य में मुस्लिम जनसंख्या 47 लाख है जो कि मध्य प्रदेश की कुल आबादी का 6% है बाकी के सभी धर्म मध्य प्रदेश की 3% जनसंख्या में सिमटे हुए हैं। मध्य प्रदेश की जनसंख्या इसे भारत के 29 राज्यों में पांचवाँ स्थान  दिलवाती है अर्थात जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत के 29 राज्यों में दूसरा स्थान रखता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट