प्रत्येक देश अपनी अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक केंद्रीय बैंक की स्थापना करता है जो मूल रूप से उस देश की वित्तीय व्यवस्था को संचालित करता है। इसी तरह भारत देश में भी "RBI" को देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मदारी सौंपी गई है तथा वित्त सबंधी फैसले लेने के सभी अधिकार दिए गए हैं। आज हम RBI की फुल फॉर्म जानने के साथ ही जानेंगे RBI से जुड़े उन सभी प्रश्नों के उत्तर जो सामान्य ज्ञान की दृष्टि से हमें पता होने चाहिए।
आरबीआई की फुल फॉर्म रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) है तथा इसे हिन्दी में भारतीय रिज़र्व बैंक लिखा जाता है। भारत में मुद्रा व आर्थिक नीतियों से सबंधित सभी निर्णय आरबीआई द्वारा लिए जाते हैं। आरबीआई से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं।
1. आरबीआई की स्थापना कब हुई थी?
1 अप्रैल 1935 को
2. भारत में रुपए का वितरण कौन करता है?
आरबीआई
3. आरबीआई ने किस वर्ष तक भारत की मौद्रिक नीति को नियंत्रित किया?
वर्ष 2016 तक
4. भारत में मौद्रिक नीति समिति (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) की स्थापना कब हुई थी?
वर्ष 2016 में
5. आरबीआई का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
01 जनवरी 1949 को
6. आरबीआई का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
मुंबई (महाराष्ट्र) में
7. आरबीआई में कितने प्रतिशत निजी हिस्सेदार हैं?
शून्य प्रतिशत (आरबीआई 100% सरकारी केंद्रीय बैंकिंग संस्था है)
8. भारत की स्वतंत्रता से पूर्व आरबीआई का स्वरूप क्या था?
स्वतंत्रता से पूर्व आरबीआई एक निजी बैंक था
9. भारत में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आरबीआई ने कितने क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए हुए हैं?
22 कार्यालय
10. आरबीआई द्वारा वर्ष 2005 से पूर्व जारी हुए सभी नोटों को वापिस लिए जाने का निर्णय कब लिया गया था?
31 मार्च 2014 को
11. शुरुआती तौर पर आरबीआई की स्थापना कहाँ पर की गई थी?
कोलकाता में
12. आरबीआई को किस वर्ष कोलकाता से मुंबई स्थानांतरित किया गया था?
वर्ष 1937 में
13. ऐसे नोट जो चलने योग्य नहीं रहते उन्हें नष्ट कर उनके स्थान पर ने नोट जारी करने का कार्य किसके द्वारा किया जाता है?
आरबीआई द्वारा
14. आरबीआई का कामकाज किसके द्वारा संचारित किया जाता है?
केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा
15. केंद्रीय निदेशक बोर्ड की स्थापना कौन करता है?
भारत सरकार
16. केंद्रीय निदेशक बोर्ड की स्थापना कितने वर्षों के लिए की जाती है?
चार वर्षों के लिए
17. आरबीआई वित्त सबंधी कार्य किसके दिशानिर्देशों के अनुसार करता है?
वित्तीय पर्यवेक्षण बोर्ड (Board of Financial Supervision) के दिशानिर्देशों के अनुसार
18. वित्तीय पर्यवेक्षण बोर्ड (Board of Financial Supervision) की स्थापना कब की गई थी?
वर्ष 1994 में
19. वित्तीय पर्यवेक्षण बोर्ड की बैठक माह में कितनी बार होनी अनिवार्य हैं?
कम से कम एक बार
20. कौन सा अधिनियम आरबीआई के कार्यों को नियंत्रित करता है?
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934
21. कौन सा अधिनियम भारत के वित्तीय क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है?
बैंककारी विनियम अधिनियम, 1949
22. कौन सा अधिनियम भारत में मुद्रा और सिक्कों पर नियंत्रण रखता है?
भारतीय सिक्का अधिनियम, 1906
23. रेपो दर किसे कहा जाता है?
भारत में फैले बैंकों को अपना दैनिक कामकाज चलाने के लिए एक बड़ी राशि आरबीआई से अल्पकालिक अवधि (एक रात के लिए) Overnight Loan के रूप में लेनी पड़ती है। इस अल्पकालिक अवधि के लिए जो लोन बैंकों द्वारा लिया जाता है उस पर लगने वाले ब्याज को रेपो दर कहा जाता है?
24. रिवर्स रेपो दर किसे कहा जाता है?
आरबीआई बाजार में मुद्रा की तरलता कम करने के लिए कमर्शियल बैंकों से अल्पकालिक अवधि के लिए जो लोन लेता है उस लोन पर लगने वाले ब्याज को रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।
25. मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी किसे कहा जाता है?
मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी उस न्यूनतम दर को कहा जाता है जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को ब्याज पर लोन देते हैं।
26. कैश रिज़र्व रेशो किसे कहा जाता है?
कैश रिज़र्व रेशो वह अनुपात है जिस अनुपात में बैंकों को अपने पास उपलब्ध नकद राशि का कुछ हिस्सा केंद्रीय बैंक के पास जमा रखना होता है।
27. आरबीआई की स्थापना वर्ष 1934 में किस कमीशन की सलाह पर की गई थी?
हिल्टन यंग कमीशन की सलाह पर
28. आरबीआई ने किस वर्ष तक बर्मा देश के केंद्रीय बैंक के रूप में अतिरिक्त भूमिका निभाई?
अप्रैल 1947 तक
29. आरबीआई ने किस वर्ष तक पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के रूप में अतिरिक्त भूमिका निभाई?
जून 1948 तक
30. क्या भारत में आरबीआई के अतिरिक्त कोई अन्य संस्था मुद्रा, नोट या सिक्के जारी कर सकती है?
नहीं... यह एकाधिकारी केवल आरबीआई के पास है।
31. आरबीआई ने किस वर्ष नोट छापने के लिए "भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड" की स्थापना की थी ?
03 फरवरी वर्ष 1995 को
32. भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
बंगलुरू में
33. भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड ने किस वर्ष नोट छापने का विश्व रिकॉर्ड बनाया?
वित्त वर्ष 2016-17 में (20 अरब नोट छापकर)
34. आरबीआई के कितने ज़ोन (Zone) कार्यालय हैं?
चार
35. आरबीआई के ज़ोन कार्यालय कहाँ कहाँ स्थित हैं?
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा चेन्नई में
36. आरबीआई की स्थापना से पूर्व देश में वित्त सबंधी कार्य कौन करता था?
इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया
37. स्थापना के समय आरबीआई की शेयर पूंजी कितनी थी?
5 करोड़
38. आरबीआई के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे?
सी.डी. देशमुख
39. आरबीआई की प्रथम CFO (Chief Financial Officer) अर्थात "मुख्य वित्त अधिकारी" कौन बनी?
सुधा बालाकृष्णन
40. सुधा बालाकृष्णन आरबीआई CFO कब बनी?
15 मई 2018 को