यूनिसेफ (UNICEF) की फुल फॉर्म होती है यूनाइटेड नेशन्स इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स इमरजेंसी फंड (United Nations International Children's Emergency Fund) इसे हिन्दी में "सयुंक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय आपातकालीन बाल कोष" लिखा जाता है। लेकिन मौजूदा समय में इस फुल फॉर्म से "इंटरनेशनल" व "इमरजेंसी" शब्द हटा दिए गए हैं जिस कारण यूनिसेफ की मौजूदा फुल फॉर्म "यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन्स फंड" रह गई है। यूनिसेफ से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं।
1. यूनिसेफ की स्थापना कब हुई थी?
11 दिसंबर 1946 को
2. यूनिसेफ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेम्बली द्वारा
3. यूनिसेफ की स्थापना क्यों की गई थी?
यूनिसेफ की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य उन देशों के बच्चों को खाद्य व स्वास्थ्य सबंधी सहायता उपलब्ध करवाना था जो देश द्वितीय विश्वयुद्ध में तहस-नहस हो चुके थे। परंतु वर्तमान में यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के अधिकारों व आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु प्रयासरत है।
4. यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
न्यूयॉर्क में
5. यूनिसेफ के प्रथम कार्यकारी निदेशक कौन थे?
अमेरिकी मूल के मौरिस पैटे
6. यूनिसेफ का मूल संस्थापक किसे माना जाता है?
पोलिश चिकित्सक लुडविक राजमन को
7. यूनिसेफ के प्रथम कार्यकारी निदेशक मौरिस पैटे ने कब से कब तक अपनी सेवाएं दी?
वर्ष 1947 से 1964 (मृत्यु) तक
8. आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बनाया गया यूनिसेफ का सप्लाई डिवीजन कहाँ स्थित है?
कोपेनहेगन में
9. अंतराष्ट्रीय स्तर पर नवजन्मे बच्चों की मृत्यु दर की सूची कौन जारी करता है?
यूनिसेफ
10. किस दशक में यूनिसेफ पूर्णतः बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संगठन के रूप में परिवर्तित हुआ था?
1970 के दशक में
11. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में नववर्ष के दिन भारत में कितने बच्चों का जन्म हुआ था?
69 हजार बच्चों का
12. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत के किन राज्यों में आज भी बाल विवाह सर्वाधिक प्रचलन में है?
राजस्थान, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में
13. यूनिसेफ के रिपोर्ट के अनुसार भारत के राजस्थान, बिहार तथा बंगाल जैसे राज्यों में कितने प्रतिशत बच्चों की शादी बाल अवस्था में कर दी जाती है?
40% बच्चों की
14. वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में ट्रिपल मेडल जीतने वाली किस भारतीय महिला खिलाड़ी को यूनिसेफ इंडिया का युथ ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया था?
हिमा दास को
15. भारत को पोलियो से मुक्त देश का दर्जा किसके द्वारा दिया जाता है?
यूनिसेफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा
16. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक दिन कितने बच्चों की मृत्यु मलेरिया के कारण हो जाती है?
1200 बच्चों की (50 मृत्यु प्रति घण्टा) इनमें से 90% मृत्यु अफ्रीका में होती है।
17. यूनिसेफ ने ब्लैंक स्टेटमेंट देते हुए किस वर्ष कहा था कि सीरिया में युद्ध के चलते वहाँ बच्चों की क्या दुर्दशा है तथा कितने बच्चे मृत्यु के मुँह में समा रहे हैं इसे बताने के लिए हमारे पास पर्याप्त शब्द नही हैं?
वर्ष 2018 में
18. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कितने प्रतिशत लड़कियाँ 19 वर्ष की आयु से पूर्व ही यौन दुर्व्यवहार का शिकार हो जाती हैं?
42% लड़कियाँ
19. यूनिसेफ के अनुसार बीते दस वर्षों में भारत में बाल विवाह की दर कितनी गिर चुकी है?
यूनिसेफ के अनुसार भारत में दस वर्ष पहले जितने बाल विवाह होते थे अब उससे लगभग आधे होते हैं। पहले यह 47% थे जबकि अब 27% रह चुके हैं। मौजूदा समय में 27% लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में कर दी जाती है।
20. यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पीने के गंदे पानी के चलते प्रत्येक वर्ष कितने बच्चे मौत के मुँह में समा जाते हैं?
53 हजार
21. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को किस वर्ष "दक्षिण एशियाई यूनिसेफ" का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया था?
वर्ष 2013 में
22. यूनिसेफ के अनुसार मध्य पूर्वी देशों तथा उत्तरी अफ्रीका में कितने बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं?
लगभग 1 करोड़ 40 लाख बच्चे
23. किस भारतीय अभिनेत्री को यूनिसेफ का वैश्विक सद्भावना राजदूत नियुक्त किया जा चुका है?
प्रियंका चोपड़ा को