सर्जिकल स्ट्राइक से तात्पर्य किसी देश की सेना द्वारा किए गए उस हमले से है जो हमला सुनियोजित तरीके से, तय समय में, और तीव्र गति से किया जाता है। इस हमले में यह ध्यान रखा जाता है कि जिस टारगेट पर हमला किया जा रहा है केवल उसे ही नुकसान पहुँचे आसपास के इलाकों को कोई नुकसान न हो। सर्जिकल स्ट्राइक आम तौर पर ऐसे इलाकों में कई जाती है जहां पर आतंकवादी कैम्प लगाकर रहते हैं। दूसरे देश में छिपे दुश्मन पर हमला करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक्स को अंजाम दिया जाता है। भारत भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपे आंतकियों को मारने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक नीति का इस्तेमाल करता है।
सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं :
1. सर्जिकल स्ट्राइक को हिंदी में क्या कहा जाता है?
शल्य अंतर्वेधन
2. किस इजरायली मिलिट्री ऑपेरशन को सर्जिकल स्ट्राइक का पुख्ता उदाहरण माना जाता है?
ऑपेरशन ओपेरा को
3. ऑपेरशन ओपेरा क्या था?
ऑपेरशन ओपेरा वर्ष 1981 में इजराइल द्वारा ईरान पर अकस्मात किया गया हवाई हमला था जिसमें ईरान में निर्मित हो रही परमाणु भट्ठी को निशाना बनाया गया था।
4. सयुंक्त राज्य अमेरिका को किस देश में अत्यधिक सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए जाना जाता है?
अफ़ग़ानिस्तान में (अल-कायदा के खिलाफ)
5. भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई किस सर्जिकल स्ट्राइक को सर्वप्रथम सार्वजनिक किया था?
29 सितंबर 2016 को उरी आतंकवादी हमले के विरोध में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को
6. भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक (वायु सेना द्वारा) कब की?
26 फरवरी 2019 को
7. भारत द्वारा दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक क्यों की गई थी?
पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के विरोध में (इस हमले में भारत के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे)
8. भारत की दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक किस आतंकवादी संगठन के खिलाफ की गई थी?
आतंकी सगंठन "जैश ए मोहम्मद" के खिलाफ