1. लोहड़ी का त्यौहार मूल रूप से भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
A. ओडिशा
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. केरल
उत्तर : (B)
2. पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार प्रत्येक वर्ष किस दिनांक को मनाया जाता है?
A. 13 जनवरी
B. 26 जनवरी
C. 13 अप्रैल
D. 14 फरवरी
उत्तर : (A)
3. लोहड़ी का त्यौहार निम्न में से किस धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है?
A. सिख
B. हिन्दू
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C)
4. किस देश में लोहड़ी को "लाल लोई" के नाम से जाना जाता है?
A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. नेपाल
D. श्रीलंका
उत्तर : (A)
5. लोहड़ी के दिन निम्न में से किसकी पूजा की जाती है?
A. इंद्र देव
B. अग्नि देव
C. वायु देव
D. चन्द्र देव
उत्तर : (B)
6. लोहड़ी का त्यौहार निम्न में से किस पंजाबी त्यौहार से एक दिन पूर्व मनाया जाता है?
A. होला मोहल्ला
B. माघी
C. बैसाखी
D. तीज
उत्तर : (B)
7. लोहड़ी के दिन अग्नि देवता को निम्न में से क्या अर्पित किया जाता है?
A. तिल
B. गुड
C. भूना मक्का
D. उपरोक्त सभी
उत्तर : (D)
8. पाकिस्तान का कौन सा समुदाय लोहड़ी का त्यौहार मनाता है?
A. सिंधी समुदाय
B. कश्मीरी समुदाय
C. बलोच समुदाय
D. सरैकी समुदाय
उत्तर : (A)
9. लोहड़ी का सबंध निम्न में से किस पंजाबी सूरमा से जुड़ा है?
A. महाराजा रणजीत सिंह
B. जिओणा मोड़
C. दुल्ला भट्टी
D. जस्सा सिंह रामगढ़िया
उत्तर : (C)
10. लोहड़ी के समय दक्षिण भारत में कौन सा प्रसिद्ध त्यौहार मनाया जाता है?
A. ओणम
B. पोंगल
C. हंपी
D. उगाड़ी
उत्तर : (B)
11. हिन्दू पंचाग के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार किस माह के अंतिम दिन मनाया जाता है?
A. फाल्गुन
B. पौष
C. माघ
D. ज्येष्ठ
उत्तर : (B)
12. हिन्दू पंचाग के अनुसार लोहड़ी से अगले दिन कौन सा महीना शुरू होता है?
A. आषाढ़
B. श्रावण
C. माघ
D. ज्येष्ठ
उत्तर : (C)