सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

OYO Full Form in Hindi | ओयो का पूरा नाम क्या है?

समय के साथ-साथ लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए बहुत से ऐसे नए "Startup" शुरू हुए हैं जो लोगों को उनकी आवश्यकता व बजट के अनुसार सुविधाएं मुहैय्या करवाते हैं इसी तरह का एक स्टार्टअप (जो अब कंपनी बन चुका है) कुछ वर्ष पहले शुरू हुआ था जिसे OYO के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ऑनलाइन स्तर पर कार्य करती हैं और इसके जरिए सभी लोग अपने बजट के अनुसार (लगभग 1000 से 2000 रुपए में) आधारभूत सुविधाओं सहित कमरा बुक कर सकते हैं और इन कमरों की सुविधा अपनी आवश्यकता के अनुसार कितने भी दिनों के लिए ली जा सकती है। OYO का नाम अत्यधिक प्रचलित होने के कारण इसके बारे में कुछ प्रश्न सामने आते हैं जिनका उत्तर नीचे दिया गया है।

1. OYO की फुल फॉर्म क्या है?
OYO की फुल फॉर्म है On Your Own जिसे हिंदी में "ऑन योर ओन" लिखा जाता है और इसका हिंदी में अर्थ होता है "अपने स्वयं के दम पर"

मौजूदा समय में ओयो का नाम उन सभी होटलों पर लिखा हुआ देखा जा सकता है जो छोटे स्तर पर कमरे किराए पर देते हैं। OYO की ऑनलाइन सुविधा लेने के पश्चात इन सभी छोटे क्षेत्रीय होटलों को सीधे ग्राहक मिल जाते हैं इसलिए इन्हें अपने घरेलू विज्ञापन पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। यही कारण है कि क्षेत्रीय होटलों की दिलचस्पी OYO ब्रांड की तरफ बढ़ी है जिसकी वजह से आज ओयो से जुड़े होटलों की एक लंबी चैन बन चुकी है।

2. OYO की स्थापना कब हुई थी?
वर्ष 2013 में

3. OYO के संस्थापक कौन हैं?
रितेश अग्रवाल

4. रितेश अग्रवाल भारत के किस राज्य से हैं?
ओडिशा

5. OYO का पुराना नाम क्या था?
Oravel Stays (ऑरवेल स्टेज़) यह नाम इसे वर्ष 2012 में दिया गया था बाद में वर्ष 2013 में ऑरवेल को OYO से बदल दिया गया।

6. OYO किन देशों में होटल के कमरे उपलब्ध करवाती है?
भारत, मलेशिया, चीन, सयुंक्त अरब अमीरात, नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका तथा फिलीपीन्स में

7. OYO मूल रूप से किस देश की कंपनी है?
भारत की

8. मौजूदा समय में OYO का कितने होटल्स के साथ टाई अप है?
लगभग 9 हजार होटलों के साथ (जो निरंतर बढ़ रहा है)

9. मौजूदा समय में OYO कितने शहरों में अपनी सेवा उपलब्ध करवा रहा है?
लगभग 350 शहरों में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट