1. गणतंत्र दिवस निम्न में से किस दिनांक को मनाया जाता है?
A. 15 अगस्त
B. 02 अक्टूबर
C. 29 नवंबर
D. 26 जनवरी
उत्तर : (D)
2. गणतंत्र दिवस मनाने जाने का कारण निम्न में से क्या है?
A. इस दिन देश आजाद हुआ था
B. इस दिन संविधान बन कर तैयार हुआ था
C. इस दिन संविधान लागू हुआ था
D. इस दिन भारत को देश का दर्जा दिया गया था
उत्तर : (C)
3. भारत में संविधान लागू होने से पूर्व किस अधिनियम के तहत शासन चल रहा था?
A. भारत सरकार अधिनियम 1935
B. भारत सरकार अधिनियम 1919
C. भारत सरकार अधिनियम 1942
D. भारत सरकार अधिनियम 1947
उत्तर : (A)
4. भारत का संविधान बनकर कब तैयार हुआ था?
A. 03 अक्टूबर 1949 को
B. 26 नवंबर 1949 को
C. 12 दिसंबर 1949 को
D. 10 जनवरी 1950 को
उत्तर : (B)
5. भारत में गणतंत्र दिवस सहित कुल कितने राष्ट्रीय अवकाश घोषित हैं?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
उत्तर : (C)
6. निम्न में से किस स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है?
A. पंडित जवाहरलाल नेहरू
B. महात्मा गाँधी
C. सरदार वल्लभ भाई पटेल
D. सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर : (B)
7. संविधान के निर्माण हेतु कितनी समितियां बनाई गई थी?
A. 11
B. 15
C. 19
D. 22
उत्तर : (D)
8. संविधान के निर्माण हेतु बनाई गई 22 समितियों में से कौन सी समिति प्रमुख थी?
A. चलैय्या समिति
B. अंबेडकर समिति
C. प्रारूप समिति
D. निर्माण समिति
उत्तर : (C)
9. "प्रारूप समिति" के अध्यक्ष निम्न में से कौन थे?
A. डॉ. भीमराव अंबेडकर
B. प्रेम बिहारी
C. शकुंतला दास
D. अरविंद पटेल
उत्तर : (A)
10. भारत का संविधान कितने दिन में बनकर तैयार हुआ था?
A. 1 वर्ष 11 माह 18 दिन
B. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
C. 3 वर्ष 11 माह 18 दिन
D. 4 वर्ष 11 माह 18 दिन
उत्तर : (B)
11. जिस दिन (26 नवंबर) संविधान अपनाया गया था; वह दिन किस रूप में मनाया जाता है?
A. संविधान दिवस के रूप में
B. अंबेडकर दिवस के रूप में
C. लोकतंत्र दिवस के रूप में
D. प्रारूप दिवस के रूप में
उत्तर : (A)
12. संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुने जाने का क्या कारण था?
A. इस दिन वर्ष 1930 में कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी
B. इस दिन वर्ष 1930 में कांग्रेस ने अंतरिम संविधान तैयार किया था
C. इस दिन वर्ष 1930 में कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता स्वीकार की थी
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (A)