सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

BAMS Full Form in Hindi | बी. ए. एम. एस. का पूरा नाम क्या है?

विज्ञान ने चिकित्सा क्षेत्र में इतनी अधिक उन्नति कर ली है कि आज यह लगभग प्रत्येक बीमारी से लड़ पाने में सक्षम है। चिकित्सा के क्षेत्र का विकास बड़ी ही तेजी से हो रहा है जिस कारण यह क्षेत्र समय के साथ-साथ विस्तारित होता जा रहा है। यही कारण है कि आज चिकित्सा के क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत से स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स उपलब्ध हैं जो विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में निपुण बनाते हैं। इन्ही कोर्सों में से एक ग्रेजुएशन कोर्स है BAMS। जिसमें एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी मूल रूप से आयुर्वेद संबधित चिकित्सा का अध्ययन करते हैं। BAMS 5 वर्ष व 6 माह का कोर्स है जिसमें 1 वर्ष की इंटर्नशिप (प्रैक्टिकल प्रैक्टिस) शमिल है। आज इस आर्टिकल में हम BAMS की फुल फॉर्म जानने के साथ ही इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करेंगे।

BAMS की फुल फॉर्म होती है Bachelor in Ayurvedic Medical Science (बैचलर इन आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस) जिसका हिंदी में अर्थ होता है "आयुर्वेदिक चिकित्सा विज्ञान में स्नातक" यह एक चिकित्सा विज्ञान का ग्रेजुएशन प्रोग्राम है जो 5 वर्ष 6 माह का होता है। इसमें मुख्य तौर पर प्राचीन आयुर्वेद से सबंधित ज्ञान का अध्ययन करवाया जाता है।

BAMS में एडमिशन लेने के लिए 12th (भौतिकी, रसायन व जीवविज्ञान) के साथ करनी अनिवार्य है। इसके अलावा वैकल्पिक तौर पर संस्कृत विषय लेना भी आवश्यक है। 12th में प्राप्त अंकों के अतिरिक्त आपको मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। ततपश्चात इन दोनों के औसत अंकों के आधार पर आपको BAMS में एडमिशन दिया जाता है। इस कोर्स में आपको आयुर्वेद से संबधित विषय जैसे कि : संहिता, पदार्थ विज्ञान, रचना शरीर, क्रिया शरीर, चरक संहिता, अगधतंत्र, काया चिकित्सा इत्यादि का अध्ययन करवाया जाता है जो प्राचीन आयुर्वेद से सबंधित व संस्कृत भाषा से प्रभावित चिकित्सा के विषय हैं।

BAMS की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात आप हॉस्पिटल, फार्मा इंडस्ट्री, हेल्थकेयर इत्यादि के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं वहीं आयुर्वेद चिकित्सा से सबंधित क्षेत्रों में भी BAMS की विशेष मांग रहती है। यदि आप BAMS करने के पश्चात नौकरी नही करना चहते तो चिकित्सा क्षेत्र में मास्टर डिग्री के लिए आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट