सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे?

आम चुनाव से तातपर्य उन चुनावों से है जो प्रधानमंत्री पद के लिए लड़े जाते हैं तथा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार सहित 552 लोकसभा सीटों पर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन स्वतंत्रता से पूर्व भारत मुस्लिम शासकों व अंग्रेजों का हजारों वर्षों तक गुलाम रहा। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ तो आजादी के 4 वर्षों बाद भारत में प्रथम आम चुनाव करवाए गए इन चुनावों ने भारत को वास्तव में एक लोकतंत्र देश साबित किया।

भारत में प्रथम आम चुनाव 25 अक्तूबर 1951 को शुरू हुए तथा चार माह चलने के बाद 21 फरवरी 1952 को समाप्त हुए थे। इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (जो उस समय की सबसे बड़ी पार्टी थी) को 489 में से 364 सीट मिली थी। उस समय कांग्रेस के सामने कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी तो नही थी लेकिन स्थानीय पार्टियों व स्वतंत्र उम्मीदवारों ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) भारत की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी जिसे इन चुनावों में 16 सीट मिली थी।

भारत के प्रथम आम चुनाव संविधान लागू होने के एक वर्ष बाद लड़े गए थे तथा कांग्रेस की जीत के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट