सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है | Normal Human Body Temperature in Hindi

मानव शरीर के सामान्य तापमान से अभिप्रायः उस तापमान से है जो शरीर में चल रही प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है। इस सामान्य तापमान में कमी या वृद्धि होने पर शरीर के सभी अंग सहज रूप से कार्य नही कर पाते व शरीर बीमार पड़ने लगता है। स्वस्थ मनुष्य के शरीर के औसत तापमान को ही मानव शरीर का सामान्य तापमान कहा जाता है।

मानव शरीर का सामान्य तापमान 37℃ होता है। वहीं फ़ारेनहाइट स्केल पर यह 98.6° होता है। आम बोलचाल में डॉक्टर्स द्वारा जिस तापमान का जिक्र किया जाता है वह फ़ारेनहाइट स्केल में होता है इसलिए जब किसी व्यक्ति को बुखार होता है तो इसे 102° कह कर बोला जाता है जिसका अर्थ होता है 102° फ़ारेनहाइट। जो कि सामान्य तापमान 98.6° F से 3.4° F अधिक है।

सामान्य तौर पर शरीर का तापमान बढ़ता-घटता रहता है इसलिए 99° F तक तापमान का बढ़ना बुखार नही माना जा सकता। लेकिन तापमान 100.4° F (अर्थात 38℃) होने पर बुखार की स्थिति उतपन्न हो जाती है। इस अवस्था में मनुष्य को शारीर में कमजोरी महसूस होने लगती है तथा उसे बेड रेस्ट की आवश्यकता पड़ती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट