सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

यह पुरस्कार एशिया में रहने वाले लोगों तथा एशिया में कार्य करने वाली संस्थाओं को उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के महत्व का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रेमन मैग्सेसे अवार्ड को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। वर्ष 2019 में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को इस पुरस्कार से नवाजा गया था उनसे पहले अरविंद केजरीवाल जो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संस्थापक हैं; को भी इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार अपने आप में बहुत उच्च मायने रखता है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस की रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाता है इसकी शुरुआत वर्ष 1957 में फिलीपींस की सरकार व रॉकफेलर ब्रदर्स फंड द्वारा मिलकर की गई थी। उन्होंने इसकी शुरुआत फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नेतृत्व की याद में की थी। इस अवार्ड में मेडल के साथ सर्टिफिकेट व नकद राशि भी दी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट