सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अयोध्या विवाद से संबंधित प्रश्न उत्तर | Ayodhya Dispute Related Question Answer in Hindi

1. अयोध्या मामला क्या है?
उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या नामक स्थान पर (जहाँ धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान राम का जन्म हुआ था) मुग़ल शासक बाबर द्वारा वर्ष 1528 में एक मस्जिद बनवाई गई थी। माना जाता है कि यह मस्जिद भगवान राम का मंदिर तोड़कर बनवाई गई थी इसलिए वर्ष 1992 में कुछ हिन्दू संगठनों ने इस मस्जिद को तोड़ दिया ताकि मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाया जा सके। लेकिन यह मुद्दा हिन्दू-मुस्लिम विवाद में बदल गया अब हिन्दू यहाँ पर मंदिर बनाने के पक्ष में है तथा मुस्लिम मस्जिद बनाने के पक्ष में। इसी विवाद को अयोध्या मामला, अयोध्या मंदिर विवाद या बाबरी मस्जिद विवाद के नाम से जाना जाता है।

2. अयोध्या मामला कितना पुराना है?
आम तौर पर इसकी शुरुआत वर्ष 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के साथ ही मानी जाती है लेकिन हिंदुओं द्वारा विरोध का मूल साक्ष्य वर्ष 1853 में मिलता है।

3. बाबरी मस्जिद किसने बनवाई थी?
प्रथम मुगल शासक बाबर के जर्नल "मीर बाकी" ने वर्ष 1528 ई. में

4. अयोध्या नगरी किस नदी के किनारे स्थित है?
सरयू नदी के किनारे

5. पहली बार किसने व कब मस्जिद के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया था?
महंत रघुवर (जो कि मस्जिद के बाहर बने राम चबूतरे पर पूजा अर्चना करते थे) ने वर्ष 1885 में (फैजाबाद की स्थानीय अदालत में मंदिर बनाने की अनुमति लेने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया।)

6. 1885 में किए गए मुकदमें का क्या हुआ?
इस मुकदमे को यह कहकर स्थगित कर दिया गया कि मस्जिद को बने 350 साल का समय हो चुका है अब इस याचिका का कोई अर्थ नही बनता। इसके बाद यह मामला 50 वर्षों तक शांत रहा।

7. 20 वीं शताब्दी में सर्वप्रथम यह विवाद कब उठा?
22 दिसंबर 1949 को जब कुछ हिन्दू लोगों ने मस्जिद का ताला तोड़ कर उसमें भगवान राम के बाल्यवस्था की मूर्ति स्थापित कर दी तथा कहा गया कि भगवान राम अपने जन्म स्थान पर स्वयं प्रकट हुए हैं।

8. मूर्ति स्थापित किए जाने के बाद क्या हुआ?
उस समय के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के. के. नायर ने मामले की गम्भीरता देखते हुए हिन्दू व मुस्लिम दोनों के लिए इस स्थान के दरवाजे बंद कर दिए।

9. वर्ष 1950 में किसके द्वारा मस्जिद में जाकर राम आरती करने के लिए याचिका डाली गई?
महंत रामचन्द्र दास व गोपाल सिंह द्वारा

10. निर्मोही अखाड़ा ने विवादास्पद जमीन का नियंत्रण लेने के लिए किस वर्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका डाली?
वर्ष 1959 में

11. सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने मुसलमानों की ओर से किस वर्ष मस्जिद बनाने के पक्ष में याचिका डाली?
वर्ष 1961 में

12. भाजपा अस्तित्व में कब आई?
वर्ष 1982 में

13. विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने किस वर्ष मंदिर बनाने के पक्ष में याचिका डाली?
वर्ष 1984 में

14. किस केस ने राजीव सरकार को हिन्दू विरोधी साबित कर दिया था?
शाह बानो केस ने

15. शाह बानो केस से हुई राजनीतिक हानि को कवर करने के लिए राजीव सरकार ने हिन्दू पक्ष में क्या कदम उठाया?
राजीव सरकार ने विवादास्पद जमीन को हिन्दू पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया (तथा इसका लाइव प्रसारण टीवी पर करवाया गया)

16. सरकार द्वारा हिन्दू पक्ष में किए गए कार्य के विरोध में मुस्लिमों द्वारा किस मुस्लिम कमेटी की स्थापना की गई?
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की

17. भारत की राजनीति में "हिंदुत्व पॉलिटिक्स" किस दशक में अस्तित्व में आई?
1980 के दशक में

18. कारसेवा क्या है?
देश भर से हिंदुओं को मंदिर बनाने के लिए स्वयंसेवा करने हेतु आमंत्रित किया गया इसी सेवा को कारसेवा कहा जाता है। कारसेवा करने वालों को कारसेवक कहा गया।

19. विश्व हिन्दू परिषद के युवा मोर्चा दल का क्या नाम है तथा इसकी स्थापना क्यों की गई थी?
विश्व हिन्दू परिषद के युवा मोर्चा दल का नाम "बजरंग दल" है इसकी स्थापना राम मंदिर को बनाने के पक्ष में निकाली जाने वाली "राम जानकी रथ यात्रा" की रक्षा करने के लिए की गई थी।

20. पूरे देश से राम नाम लिखी ईंटे किस कार्यक्रम के तहत मंगवाई गई थी?
शिला पूजन कार्यक्रम के तहत (इस पूजन के तहत लोगों ने पूजा कर व राम नाम लिख कर अयोध्या में ईंटे भेजनी शुरू कर दी थी आज ऐसी हजारों ईंटे अयोध्या में एकत्रित हो चुकी हैं)

21. इलाहाबाद कोर्ट द्वारा किस वर्ष विवादास्पद जमीन से जुड़ी सभी याचिकाओं को जोड़ कर एक मुद्दे का रूप दिया गया?
नवंबर 1989 में

22. किस वर्ष हिन्दू संगठनों द्वारा विवादास्पद भूमि के करीब मंदिर का शिलान्यास किया गया?
वर्ष 1989 में

23. वर्ष 1989 में हुए आम चुनावों में राजीव गांधी की हार के क्या कारण थे?
बोफोर्स घोटाले का सामने आना

24. वर्ष 1989 में नेशनल फ्रंट के वी.पी. सिंह ने किसके समर्थन से सरकार बनाई?
भाजपा तथा वामदलों के समर्थन से

25. वर्ष 1989 के चुनावों में भाजपा को कितनी सीटें मिली थी?
85 सीटें

26. राम मंदिर बनाने के पक्ष में भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा कहाँ से कहाँ तक रथ यात्रा निकाली गई?
गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक (यह यात्रा 25 सितंबर से 30 अक्टूबर 1990 तक चलानी तय की गई थी जो कि 10,000 किलोमीटर लंबी थी।)

27. किस राज्य सरकार ने आडवाणी की यात्रा को रोक उन्हें गिरफ्तार करवाया?
बिहार सरकार ने (उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे यात्रा पूर्ण होने से 07 दिन पहले 23 अक्टूबर 1990 को आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया)

28. राजीव हत्याकांड कब व किसके द्वारा किया गया?
वर्ष 1991 में LTTE द्वारा (उस समय वे चुनाव प्रचार कर रहे थे)

29. राजीव गांधी की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की ओर से देश के प्रधानमंत्री कौन बने?
पी.वी. नरसिम्हा राव

30. पी.वी. नरसिम्हा सरकार के समय उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की राज्य सरकार थी?
भाजपा की

31. भाजपा ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे बनाया?
कल्याण सिंह को

32. अयोध्या की विवादास्पद भूमि का कुल आकार कितना है?
2.77 एकड़

33. पहली बार किस प्रधानमंत्री ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता करने का विफल प्रयास किया था?
पी. वी. नरसिम्हा राव ने

34. किस दिनांक को विश्व हिन्दू परिषद ने 06 दिसंबर का दिन "कारसेवा दिवस" के रूप में घोषित किया?
30 अक्टूबर 1992 को

35. किस दिनांक को कारसेवकों द्वारा अयोध्या में बनी बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया?
06 दिसंबर 1992 को

36. बाबरी मस्जिद के विरोध में हुए मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट किस वर्ष हुए थे?
वर्ष 1993 में

37. बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद भारत के किन पड़ोसी देशों में हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ दंगे हुए तथा मंदिर तोड़े गए?
बांग्लादेश तथा पकिस्तान में

38. बाबरी मस्जिद को गिराए जाने की घटना की जांच के लिए कौन सा कमीशन गठित किया गया था?
लिबरहन कमीशन

39. मुंबई में हुए बम ब्लास्ट की जांच के लिए कौन से कमीशन की स्थापना की गई?
श्री कृष्ण कमीशन की

40. लिबरहन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट कब सौंपी?
ढांचा ढहाए जाने के 17 वर्षों बाद जून 2009 में

41. कोर्ट ने किस वर्ष आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को खुदाई कर विवादास्पद जमीन के नीचे मंदिर होने के सबूतों का पता लगाने को कहा?
वर्ष 2003 में

42. वर्ष 2003 में हुए ASI सर्वे में क्या सामने आया?
इस सर्वे में विवादास्पद जमीन के नीचे हिन्दू पूजन स्थल होने के साक्ष्य मिले।

43. इस मामले पर किस वर्ष अलाहाबाद कोर्ट ने अपना फैसला देते हुए जमीन को तीन हिस्सों में बांट दिया?
30 सितंबर 2010 को (यह जमीन राम जन्मभूमि न्यास, निर्मोही अखाड़ा तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बाँट दी गई लेकिन सभी दल इससे असहमत रहे।)

44. इलाहाबाद कोर्ट के फैसले के विरूद्ध किस वर्ष सभी दल सुप्रीम कोर्ट चले गए?
वर्ष 2010 में

45. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल किए जाने के कितने वर्ष बाद इस मामले पर सुनवाई शुरू की?
सात वर्ष बाद (अगस्त 2017 में)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट