सोवियत संघ के विघटन से संबंधित प्रश्न उत्तर | Collapse of Soviet Union Related Question Answer in Hindi
1. USSR का पूरा नाम क्या है?
यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स
2. सोवियत का अर्थ क्या होता है?
कानून बनाने वाली सभा
3. सोशलिस्ट कौन होते हैं?
सोशलिस्ट को हिंदी में समाजवादी कहा जाता है समाजवादी विचारधारा के अनुसार विश्व के संसाधनों पर पूंजीपतियों का नही बल्कि समाज का अधिकार होना चाहिए। समाजवादी व्यवस्था में आर्थिक व्यवस्था सरकार के नियंत्रण में होती है।
4. रूसी क्रांति कब हुई थी?
वर्ष 1917 में (इसी क्रांति के फलस्वरूप लेनिन राष्ट्र नायक के रूप में उभरा और USSR की स्थापना का कारण बना)
5. USSR की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
वर्ष 1922 में
6. USSR में कुल कितने देश शामिल थे?
15 देश
7. USSR ने किस वर्ष 05 ईयर प्लान (पंच वर्षीय योजना) लागू की?
वर्ष 1928 में (भारत ने पंच वर्षीय योजना की अवधारणा USSR से ही ली है)
8. 15 सदस्यों देशों के किन मुद्दों पर USSR द्वारा सयुंक्त फैसले लिए जाते थे?
अर्थव्यवस्था, विदेश नीति तथा योजनाओं से सबंधित फैसले
9. USSR में किस तरह का शासन चला करता था?
एक दलीय शासन (वामदल सरकार)
10. सोवियत यूनियन का केंद्रीय मुख्यालय कहाँ पर स्थित था?
मॉस्को (रूस) में
11. USSR किन क्षेत्रों में USA से आगे निकलना चाहता था?
अंतरिक्ष तथा हथियारों के क्षेत्र में
12. USSR और USA के बीच चल रही इस दौड़ को किस नाम से जाना जाता है?
शीत युद्ध (COLD WAR) के नाम से
13. शीत युद्ध कब से कब तक चला?
1945 से 1991 (USSR का विघटन होने) तक
14. USSR की आर्मी को क्या कहा जाता था?
रेड आर्मी
15. USSR द्वारा अन्य देशों में स्थित किन राजनीतिक पार्टियों को आर्थिक सहायता दी जाती थी?
कम्युनिस्ट पार्टी (वामदलों को)
16. USSR किन देशों की वामदल सरकारों को मुख्य रूप से सहायता कर रहा था?
क्यूबा, वियतनाम, लॉस, उत्तर कोरिया, चीन इत्यादि (भारतीय वामदलों को भी USSR की आर्थिक सहायता प्राप्त थी)
17. शीत युद्ध के अतिरिक्त किस युद्ध ने USSR को आर्थिक, राजनीतिक व नैतिक नुकसान पहुँचाया?
अफ़ग़ान युद्ध ने
18. अफ़ग़ान युद्ध कब से कब तक चला?
वर्ष 1979 से 1989 तक
19. USSR अफ़ग़ान युद्ध किसके खिलाफ लड़ रहा था?
मुजाहिद्दीन के खिलाफ (क्योंकि मुजाहिद्दीन वामपंथ का विरोधी था)
20. किसके शासन में USSR पूर्ण रूप से तानाशाही तंत्र बन गया था?
जोसफ स्टालिन के शासन में
21. स्टालिन का शासन कब से कब तक चला?
स्टालिन का प्रभावी शासन वर्ष 1920 से 1952 तक चला।
22. USSR के संस्थापक लेनिन और स्टालिन की सोच में मुख्य अंतर क्या था?
लेनिन सोवियत यूनियन के सदस्य देश जिसमें तुर्किश तथा क्रिगीश इत्यादि नस्ल के लोग भी शामिल थे उन्हें समय के साथ रूसी लोगों में मिलाना चाहते थे ताकि नस्लीय भेद समाप्त हो लेकिन स्टालिन गैर रूसी लोगों समाप्त करने या दबाने के पक्ष में था।
23. किस जनरल सेक्रेटरी के शासनकाल में सोवियत यूनियन अपने विघटन की ओर तेजी से बढ़ा?
मिखाइल गोर्बाचेव के शासनकाल में
24. मिखाइल गोर्बाचेव किस वर्ष USSR के जनरल सेक्रेटरी बने?
वर्ष 1985 में
25. मिखाइल गोर्बाचेव की कौन सी पॉलिसी USSR के विघटन का मुख्य कारण बनी?
ग्लासनोस्त (Glasnost) तथा पेरेस्त्रोइका (Perestroika)
26. ग्लासनोस्त (Glasnost) पॉलिसी क्या थी?
इस पॉलिसी के अंतर्गत अभिव्यक्ति की आजादी (बोलने की स्वतंत्रता) और मीडिया को अधिक स्वतंत्र किया गया। (जिस कारण मीडिया और लोग अपनी स्वतंत्रता के बारे में खुल कर बात करने लगे)
27. पेरेस्त्रोइका (Perestroika) पॉलिसी क्या थी?
इसके अंतर्गत समाजवाद को बढ़ावा देने, USSR को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए गए व आर्थिक आजादी दी गई। (पेरेस्त्रोइका के अंतर्गत लोग अब निजी व्यापार चला सकते थे)
28. USSR के अंतर्गत आने वाली वामपंथी सरकारों के विरोध में किस वर्ष प्रदर्शन होने शुरू हो गए?
वर्ष 1989 में
29. USSR के विरोध में उठी आवाजें दबाने के लिए किस देश ने तानाशाही रवैय्या अपनाया जिसके फ़लस्वरूप उसके नेता को लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से मौत के घाट उतार दिया गया?
रोमानिया ने
30. कौन सा वर्ष वामदल सरकारों के पतन का वर्ष माना जाता है?
वर्ष 1989 को
31. बर्लिन की दीवार किस वर्ष गिराई गई जिसके चलते पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए?
नवंबर 1989 में
32. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर ने किस वर्ष USA और USSR के बीच चल रहे शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा कर दी?
दिसंबर 1989 में (लगातार वामदल सरकारों को गिरते देख यह घोषणा की गई थी)
33. USSR के सभी देश जिस प्रकार एक-एक कर आजादी मांगने लगे व USSR से आजाद होने लगे; इस प्रोसेस को क्या कहा गया?
डोमिनो इफ़ेक्ट
34. USSR के खिलाफ सर्वप्रथम किन देशों में आजादी की माँग उठी थी?
तीन बाल्टिक देशों में (ये देश थे एस्टोनिया, लातविया तथा लिथुआनिया) इन पर मोलोटोव रीबेन्त्रोप पैक्ट द्वारा USSR ने कब्जा किया था।
35. कौन से देशों को बाल्टिक देश कहा जाता है?
जो देश बाल्टिक सागर के किनारे बसे हैं।
36. किस वर्ष तक USSR के सभी 15 देश आजाद हो चुके थे?
वर्ष 1991 तक
37. USSR जनरल सेक्रेटरी गोर्बाचेव के खिलाफ कब तख्तापलट की विफल कोशिश की गई?
19 अगस्त 1991 को (इस घटना को "अगस्त कू" के नाम से जाना जाता है)
38. किस वर्ष रूस ने खुद को USSR से अलग कर "बोरिस एलस्तीन" को अपना राष्ट्रपति चुना?
जुलाई 1991 में
39. किस समझौते के तहत USSR को समाप्त कर दिया गया?
बेलेनेज़ा (Belanezha) समझौते के तहत
40. बेलेनेज़ा समझौते पर किन देशों ने हस्ताक्षर किए?
रूस, यूक्रेन तथा बेलारूस ने
41. USSR के विघटन के पश्चात सदस्य देशों ने मिलकर कौन सा समूह बनाया?
कामनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट (CIS) समूह
42. किस घोषणा के अंतर्गत USSR सेक्रेटरी ने दस्तावेजों में हस्ताक्षर कर सभी देशों को स्वतंत्र घोषित किया?
Alma Ata Declaration के तहत (21 दिसंबर 1991 को)
43. किस दिनांक को USSR सेक्रेटरी गोर्बाचेव ने अपना इस्तीफा दिया?
25 दिसंबर 1991 को
44. किस दिनांक को दस्तावेजों में USSR का विघटन कर दिया गया?
26 दिसंबर 1991 को