1. महात्मा गांधी द्वारा भारत में किया गया पहला सत्याग्रह कौन सा था?
चंपारण सत्याग्रह
2. महात्मा गांधी द्वारा चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष किया गया?
वर्ष 1917 में
3. चंपारण जिला भारत के किस राज्य में स्थित है?
बिहार में
4. चंपारण के किसानों की मुख्य समस्या क्या थी?
चंपारण के किसानों से उनकी जमीन के 3/20 भाग (03 कट्ठों) पर जबरदस्ती नील की खेती करवाई जा रही थी।
5. नील की खेती को अनिवार्य की जाने की प्रथा को चंपारण में किस नाम से जाना जाता था?
तीनकठिया प्रथा के नाम से
6. एक एकड़ में कितने कट्ठे होते थे?
एक एकड़ में 20 कट्ठे होते थे जिनमें से 03 कट्ठों पर नील की खेती अनिवार्य कर दी गई ताकि ब्रिटिशर्स नील की मांग के अनुरूप इसे उगवा सकें।
7. नील की खेती अचानक से बंद क्यों करवा दी गई?
बाजार में जर्मन रंग आ जाने के कारण नील की खपत कम हो गई। चंपारण के जमीदारों ने किसानों से नील की खेती करवाने की बजाए कर वसूलना शुरू कर दिया तथा उनका आर्थिक शोषण करने लगे।
8. महात्मा गांधी को चंपारण किसने बुलाया?
राजकुमार शुक्ला ने
9. महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का क्या परिणाम निकला?
यह एक सफल सत्याग्रह साबित हुआ तथा जमीदारों द्वारा किसानों का शोषण कम होते-होते एक दशक के अंदर लगभग समाप्त हो गया।
10. चंपारण सत्याग्रह से पूर्व किसानों से कितने प्रकार के कर वसूले जा रहे थे?
46 तरह के कर