1. जैन धर्म में जैन शब्द का क्या अर्थ है?
जैन शब्द जिन से बना है जिसका अर्थ होता है "इंद्रियों का स्वामी"
2. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?
ऋषभदेव
3. जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
महावीर स्वामी को
4. जैन धर्म में गुरुओं को क्या कहा जाता है?
तीर्थंकर
5. जैन धर्म में कितने तीर्थंकर हुए हैं?
24
6. जैन धर्म के 24 वें व अंतिम तीर्थंकर कौन थे?
महावीर स्वामी
7. जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
आदिनाथ के नाम से
8. जैन धर्म से सबंधित ग्रन्थ किस भाषा में लिखे गए हैं?
प्राकृत भाषा में (हम इसे अर्द्ध मगधी भाषा भी कह सकते हैं)
9. जैन धर्म की मुख्य पुस्तकें कौन सी हैं?
परिशिष्टपर्वन, आदिपुराण तथा भद्रबाहुचरित्र
10. जैन धर्म के सभी तीर्थंकरों के कर्मानुसार नाम व चिह्न क्या थे?
1. ऋषभनाथ - बैल
2. अजितनाथ- हाथी
3. संभवनाथ- अश्व (घोड़ा)
4. अभिनंदननाथ- बंदर
5. सुमतिनाथ- चकवाश्री
6. पद्मप्रभ- कमल
7. सुपार्श्वनाथ- साथिया (स्वस्तिक)
8. चन्द्रप्रभ- चन्द्रमा
9. पुष्पदंत- मगर
10. शीतलनाथ- कल्पवृक्ष
11. श्रेयांसनाथ- गैंडा
12. वासुपूज्य- भैंसा
13. विमलनाथ- शूकर
14. अनंतनाथ- सेही
15. धर्मनाथ- वज्रदंड
16. शांतिनाथ- मृग (हिरण)
17. कुंथुनाथ- बकरा
18. अरहनाथ- मछली
19. मल्लिनाथ- कलश
20. मुनिस्रुव्रतनाथ- कच्छप (कछुआ)
21. नमिनाथ- नीलकमल
22. नेमिनाथ- शंख
23. पार्श्वनाथ- सर्प
24. महावीर- सिंह
11. जैन धर्म के किस तीर्थंकर के बारे में विवाद है?
19 वें तीर्थंकर मल्लिनाथ के बारे में (इनके बारे में महिला व पुरुष होने का विवाद है दिगम्बर इन्हें पुरुष मानते हैं जबकि श्वेताम्बर का मानना है कि ये महिला थे)
12. जैन धर्म के त्रिरत्न कौन कौन से हैं?
सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण
13. सम्यक का अर्थ क्या होता है?
समस्त (वास्तविक, सच्चा)
14. स्यादवाद का सिद्धांत किस धर्म से सबंधित है?
जैन धर्म से
15. स्यादवाद का सिद्धांत क्या है?
शायद हो या ना हो से सबंधित सिद्धांत जिसमें वास्तविकता के वास्तव में होने या ना होने पर संदेह किया गया है इसे ही स्यादवाद का सिद्धांत कहा जाता है।
16. अनेकांतवाद का सिद्धांत किस धर्म से सबंधित है?
जैन धर्म से
17. अनेकांतवाद का सिद्धांत क्या है?
इसके अनुसार अलग-अलग दृष्टिकोण से देखने पर सत्य व वास्तविकता अलग-अलग नजर आती है केवल एक दृष्टिकोण से वास्तिवकता व सत्य को नही समझा जा सकता।
18. सप्तभंगी शब्द का सबंध किस धर्म से है?
जैन धर्म से
19. सप्तभंगी क्या है?
जैन तर्क के सात अवयव जिन पर स्यादवाद की प्रतिष्ठा है; को सप्तभंगी कहा जाता है।
20. जैन धर्म का आधार क्या है?
अहिंसा
21. हिन्दू धर्म का आधार क्या है?
कर्म
22. जैन धर्म में कितने व्रत बताए गए हैं?
चार (पांचवा व्रत महावीर स्वामी द्वारा बताया गया है जो जैन धर्म को दो भागों में बांटता है)
23. जैन धर्म के चार व्रत कौन कौन से हैं?
सत्य, अहिंसा, अस्तेय तथा अपरिग्रह
24. अस्तेय का अर्थ क्या होता है?
चोरी न करना
25. अपरिग्रह का अर्थ क्या होता है?
धन एकत्रित न करना
26. जैन धर्म का पांचवा व्रत कौन सा है?
ब्रह्मचर्य
27. ब्रह्मचर्य का अर्थ क्या होता है?
स्त्रियों से दूर रहना शादी न करना
28. जैन धर्म में शिष्य को क्या कहा जाता है?
गंधर्व
29. 24 वें व अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के कितने शिष्य थे?
11 शिष्य
30. शिष्यों के समूह को क्या कहा जाता है?
गणधर
31. महावीर स्वामी के बाद उनके गणधर का अध्यक्ष कौन बना?
सुधर्मन
32. महावीर स्वामी की मृत्यु के बाद जैन धर्म कितने भागों में बंट गया था?
दो भागों में (दिगम्बर तथा श्वेताम्बर)
33. दिगम्बर कौन हैं?
जैन धर्म के वे अनुयायी जो कपड़े नही पहनते तथा वायुमंडल व दिशाओं को ही अपना वस्त्र मानते हैं व शादी नही करते।
34. श्वेताम्बर कौन हैं?
जैन धर्म के वे अनुयायी जो सफेद वस्त्र धारण करते हैं व शादी भी करते हैं।
35. जैन धर्म में संथारा क्या है?
खाना पीना बंद कर प्राण त्यागने की क्रिया
36. श्वेताम्बर अपना गुरु किसे मानते हैं?
स्थूलभद्र को
37. दिगम्बर अपना गुरु किसे मानते हैं?
भद्रबाहु को
38. जैन धर्म के साहित्य को किस नाम से जाना जाता है?
आगम (या पूर्व) के नाम से
39. जैन धर्म में कितने अंग हैं?
12 अंग
40. जैन धर्म में कितने उपांग हैं?
12 उपांग
41. किन दो जैन तीर्थंकरों के नामों का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है?
ऋषभदेव तथा अरिष्टनेमि
42. किस जैन तीर्थंकर को भगवान कृष्ण का निकट सबंधी माना जाता है?
अरिष्टनेमि को
43. जैन इतिहास में कितनी जैन संगीतियाँ बैठी?
दो
44. प्रथम जैन संगीति कब तथा कहाँ बैठी?
300 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र मे
45. प्रथम जैन संगीति के अध्यक्ष कौन थे?
स्थूलभद्र
46. द्वितीय जैन संगीति कब तथा कहाँ बैठी?
6 वीं शताब्दी वल्लभी, गुजरात में
47. द्वितीय जैन संगीति के अध्यक्ष कौन थे?
क्षमाश्रवण
48. कौन सा धर्म ईश्वर की बजाए केवल आत्मा में मान्यता रखता है?
जैन धर्म
49. जैन धर्म ने अपने आध्यात्मिक विचारों को किस दर्शन से ग्रहण किया है?
सांख्य दर्शन से
50. खजुराहो के जैन मंदिरों का निर्माण किन राजाओं ने करवाया था?
चंदेल राजाओं ने
51. किस काल में मथुरा जैन धर्म का प्रसिद्ध केंद्र था?
मौर्योत्तर काल में
52. मथुरा कला का सबंध किस धर्म से है?
जैन धर्म से
53. जैन तीर्थंकरों की जीवनी किस ग्रन्थ में पाई जाती है?
कल्पसूत्र में
54. कल्पसूत्र किसके द्वारा रचित है?
भद्रबाहु द्वारा
55. अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी को कितने वर्ष को आयु में निर्वाण प्राप्ति हुई?
72 वर्ष की आयु में (468 ईसा पूर्व बिहार के पावापुरी में)