सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाजनपद सामान्य ज्ञान प्रश्न | Mahajanapadas GK Questions in Hindi

1. जनपदों का उदय कब हुआ था?
छठी शताब्दी ईसा पूर्व

2. महात्मा बुद्ध के जन्म से पूर्व भारत कितने जनपदों में बंटा हुआ था?
16 जनपदों में

3. जनपदों के उदय के क्या कारण थे?
भारत में आर्थिक व सामाजिक विकास बढ़ने से राज्यों में राजनीतिक व क्षेत्रीय विस्तार होने लगे जिसके बाद कबीले जनों में बदलने लगे, जन जनपदों में बदलने लगे और अंत में जनपदों से महाजनपदों का उदय हुआ।

4. हमें किन ऐतिहासिक ग्रन्थों से 16 महाजनपदों की जानकारी मिलती है?
अंगुत्तर निकाय तथा भागवती सूत्र से

5. अंगुत्तर निकाय किस धर्म का धार्मिक ग्रन्थ है?
बौद्ध धर्म का

6. भागवती सूत्र किस धर्म का धार्मिक ग्रन्थ है?
जैन धर्म का

7. महाजनपदों का मुख्य विस्तार भारत के किस भाग में था?
उत्तर भारत तथा मध्य भारत में

8. सर्वाधिक सफल व बड़ा महाजनपद कौन सा था?
मगध महाजनपद

9. अधिक्तर महाजनपदों में कौन सी राजनीतिक व्यवस्था थी?
राजतंत्र की व्यवस्था

10. सभी 16 महाजनपदों के नाम क्या हैं?
मगध, अंग, काशी, वत्स, वज्जि, कोशल, अवंति, मल्ल, पंचाल, चेदि, कुरु, मत्स्य, कम्बोज, शूरसेन, अश्मक तथा गांधार

11. कौन से महाजनपद आज के बिहार क्षेत्र में फैले हुए थे?
3 महाजनपद (अंग, मगध व वज्जि)

12. कौन से महाजनपद आज के उत्तर प्रदेश क्षेत्र में फैले हुए थे?
8 महाजनपद (काशी, वत्स, कोशल, मल्ल, पंचाल, चेदि, कुरु, शूरसेन)

13. कौन सा एकमात्र महाजनपद आज के मध्य प्रदेश में फैला था?
अवंति महाजनपद

14. कौन सा एकमात्र महाजनपद दक्षिण भारत में बसा था?
अश्मक महाजनपद

15. कौन से महाजनपदों में गणतंत्र शासन व्यवस्था थी?
वज्जि और मल्ल महाजनपद में

16. अंग महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
अंग महाजनपद बिहार के भागलपुर व मुंगेर तक फैला था इसकी राजधानी का नाम "चंपा" था।

17. मगध महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
मगध महाजनपद बिहार के पटना व गया तक फैला था इसकी राजधानी का नाम "गिरीब्रज/ राजगृह" था।

18. काशी महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
काशी महाजनपद उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आसपास फैला था इसकी राजधानी का नाम "वाराणसी" था।

19. वत्स महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
वत्स महाजनपद उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के आसपास फैला था इसकी राजधानी का नाम "कौशाम्बी" था।

20. वज्जि महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
वज्जि महाजनपद मुजफ्फरपुर व दरभंगा के आसपास फैला था इसकी राजधानी का नाम "वैशाली" था।

21. कोशल महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
कोशल महाजनपद उत्तर प्रदेश के फैजबाद में फैला था इसकी राजधानी का नाम "श्रावस्ती" था।

22. अवंति महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
अवंति महाजनपद मध्यप्रदेश के मालवा में फैला था इसकी राजधानी का नाम "उज्जैन" था।

23. मल्ल महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
मल्ल महाजनपद उत्तर प्रदेश के देवरिया में फैला था तथा इसकी राजधानी का नाम "कुशावती" था।

24. पंचाल महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
पंचाल महाजनपद उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूँ, फर्रूखाबाद तक फैला था तथा इसकी राजधानी का नाम "अहिच्छत्र, काम्पिल्य" था।

25. चेदि महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
चेदि महाजनपद उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में फैला था इसकी राजधानी का नाम "शक्तिमति" था।

26. कुरु महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
कुरु महाजनपद दिल्ली, मेरठ व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों तक फैला था इसकी राजधानी का नाम "इंद्रप्रस्थ" था।

27. मत्स्य महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
मत्स्य महाजनपद राजस्थान के जयपुर के आसपास फैला था इसकी राजधानी का नाम "विराटनगर" था।

28. कम्बोज महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
कम्बोज महाजनपद राजोरी तथा हजारा क्षेत्र में फैला था इसकी राजधानी का नाम "हाटक" था।

29. शूरसेन महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
शूरसेन महाजनपद उत्तर प्रदेश के मथुरा फैला था इसकी राजधानी का नाम "मथुरा" था।

30. अश्मक महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
शंक महाजनपद दक्षिण भारत के गोदावरी नदी क्षेत्र में फैला था इसकी राजधानी का नाम "पोटली" था।

31. गांधार महाजनपद कहाँ फैला था तथा इसकी राजधानी क्या थी?
गांधार महाजनपद पाकिस्तान के रावलपिंडी व पेशावर में फैला था इसकी राजधानी का नाम "तक्षशिला" था।

32. कौन सा महाजनपद आठ जनपदों को मिलाकर बनाया गया था?
वज्जि महाजनपद

33. किस महाजनपद की राजधानी में बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था?
मल्ल महाजनपद की राजधानी कुशीनगर में

34. कौन से महाजनपद का जिक्र मुख्य रूप से महाभारत के केंद्र में मिलता है?
कुरु (कौरवों से सबंधित) इस महाजनपद की राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ था जो आधुनिक दिल्ली के क्षेत्र में फैला था।

35. जिस राजा शिशुपाल की हत्या श्री कृष्ण द्वारा किए जाने का वर्णन शास्त्रों में मिलता है वह किस महाजनपद का राजा था?
चेदि महाजनपद का

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट