सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महात्मा गांधी सामान्य ज्ञान प्रश्न | Mahatma Gandhi GK Questions in Hindi

1. महात्मा गांधी कौन थे?
मोहनदास करमचंद गांधी का उपनाम महात्मा गांधी था वे भारतीय वकील थे जिन्होंने भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी उपनिवेशवाद के विरोधी थे तथा नैतिक व शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करने के समर्थक थे।

2. महात्मा गांधी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
काबा गांधी

3. महात्मा गांधी के पिता का नाम क्या था?
करमचंद गांधी

4. महात्मा गांधी की माता का नाम क्या था?
पुतली बाई

5. महात्मा गांधी की पत्नी का नाम क्या था?
कस्तूरबा गांधी

6. महात्मा गांधी के कितने पुत्र थे?
चार

7. महात्मा गांधी के पुत्रों का नाम क्या था?
हरिलाल, मणिलाल, रामदास तथा देवदास

8. महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?
रविन्द्रनाथ टैगोर ने

9. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
02 अक्टूबर 1869 में

10. महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी?
30 जनवरी 1948 को

11. महात्मा गांधी का जन्म कहाँ हुआ था?
पोरबंदर, काठियावाड़ (गुजरात) में

12. महात्मा गांधी की कस्तूरबा गांधी से सगाई कितने वर्ष की आयु में करवा दी गई थी?
07 वर्ष की आयु में

13. महात्मा गांधी का विवाह कितनी वर्ष की आयु में हुआ था?
13 वर्ष की आयु में (उस समय कस्तूरबा गांधी की आयु भी 13 वर्ष ही थी)

13. महात्मा गांधी के प्रथम पुत्र का जन्म किस वर्ष हुआ था?
वर्ष 1888 में

14. महात्मा गांधी द्वारा किस वर्ष "इंडियन ओपीनियन" नामक साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन आरम्भ किया गया था?
वर्ष 1904 में

15. महात्मा गांधी कितने वर्ष की आयु में वकालत की पढ़ाई करने इंग्लैंड गए थे?
18 वर्ष की आयु में

16. महात्मा गांधी किस वर्ष 1 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आठ डरबन गए थे?
वर्ष 1883 में

17. डरबन किस देश में स्थित है?
दक्षिण अफ्रीका में

18. महात्मा गांधी किसके बुलाने पर डरबन गए थे?
दादा अब्दुल्ला के बुलाने पर

19. दादा अब्दुल्ला कौन थे?
वह एक गुजराती व्यापारी थे

20. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में कितनी तरह के भारतीयों को पाया?
तीन तरह के भारतीय

21. भारतीयों की यह तीन श्रेणियां कौन-कौन सी थी जो दक्षिण अफ्रीका में रह रही थी?
(1). अनुबंधित मजदूर
(2). भारतीय व्यापारी
(3). पूर्व निगमित मजदूर

22. अनुबंदित मजदूर कौन थे?
जो भारत से काम करने के लिए दक्षिण अफ्रीका लाए गए थे।

23. अनुबंदित मजदूर किस क्षेत्र में कार्य किया करते थे?
गन्ने के खेतों में

24. दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय व्यापारी कौन थे?
ये वे व्यापारी थे जो अनुबंदित मजदूरों के पीछे व्यापार करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे।

25. दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय व्यापारी मुख्य रूप से किस जाति के थे?
मेनन मुस्लिम

26. दक्षिण अफ्रीका में काम करने वाले अनुबंदित मजदूर भारत के किस भाग से ले जाए गए थे?
दक्षिण भारत से

27. दक्षिण अफ्रीका में रह रही भारतीयों की तीसरी श्रेणी कौन सी थी?
ये वे भारतीय थे जिनकी अनुबंद सीमा समाप्त हो गई थी लेकिन पैसे के अभाव में वे दक्षिण अफ्रीका में रहने पर मजबूर थे। इन्हें पूर्व निगमित मजदूर कहा जाता था।

28. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों को किस समस्या का सामना करना पड़ रहा था?
नस्लीय भेदभाव का

29. दक्षिण अफ्रीका रहते हुए किन पुस्तकों ने महात्मा गांधी की सोच को विकसित किया?
अपोलॉजी, अनटू दिस लास्ट, एथिकल रिलिजन, ड्यूटी ऑफ सिविल डिसओबीडेन्स, द किंगडम ऑफ गॉड इज विद इन यू।

30. किन पुस्तकों का अनुवाद महात्मा गांधी द्वारा अपनी मातृभाषा गुजराती में किया गया था?
अपोलॉजी तथा अनटू दिस लास्ट

30. अपोलॉजी पुस्तक किसके द्वारा रचित है?
प्लेटो द्वारा

31. अनटू दिस लास्ट पुस्तक किसके द्वारा रचित है?
जॉन रस्किन द्वारा

32. महात्मा गांधी को किस यात्रा के दौरान नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा जब उन्हें रेल के डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया?
डरबन से प्रिटोरिया

33. महात्मा गांधी के साथ रेल से बाहर फेंके जाने की घटना कब की है और इससे उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?
यह घटना 07 जून 1893 की रात की है इसके बाद महात्मा गांधी ने नस्लीय भेदभाव के खिलाफ लड़ने की ठान ली।

34. महात्मा गांधी ने किस वर्ष नटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना की ?
वर्ष 1894 में

35. वर्ष 1903 में प्रकाशित इंडियन ओपिनियन अखबार किन भाषाओं में प्रकाशित किया गया था?
गुजराती, हिंदी, तमिल तथा अंग्रेजी भाषाओं में

36. महात्मा गांधी ने किस वर्ष नटाल में फोनिक्स आश्रम की स्थापना की?
वर्ष 1904 में

37. महात्मा गांधी ने किस वर्ष बोअर युद्ध में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 1100 भारतीय एम्बुलेंस चालकों को नियुक्त किया?
वर्ष 1900 में

38. महात्मा गांधी ने किस वर्ष भारत आकर यहां के लोगों को दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के खिलाफ हो रहे भेदभाव के बारे में चेताया?
वर्ष 1896 में

39. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के खिलाफ हो रहे भेदभाव के बारे में भारत के लोगों को जागरूक करने के लिए कौन सा पैंफलेट प्रकाशित किया?
ग्रीन पैंफलेट (इसे ब्रिटिश सरकार द्वारा सरकार विरोधी पैंफलेट घोषित किया गया था)

40. ग्रीन पैंफलेट कहाँ से प्रकाशित किया गया था?
राजकोट से

41. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के संघर्ष का दूसरा चरण कब आरम्भ हुआ?
वर्ष 1906 में

42. दक्षिण अफ्रीका में संघर्ष के दूसरे चरण में महात्मा गांधी ने कौन सा सत्याग्रह चलाया?
सविनय अवज्ञा सत्याग्रह

43. सविनय सवज्ञ सत्याग्रह के शांतिपूर्ण विरोध के चलते जेल में कैद किए गए भारतीयों ने जेल को किस नाम से पुकारा?
किंग एडविन होटल के नाम से

44. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों ने विरोध के रूप में किस स्थान की सीमा को अवैध रूप से पाए किया?
ट्रांसवाल को सीमा को

45. ट्रांसवाल की सीमा को किस वर्ष पर किया गया जिसके चलते महात्मा गांधी को जेल में डाल दिया गया?
वर्ष 1908 में

46. विरोध के चलते जेल में कैद भारतीयों के परिवार को जीवन यापन करने हेतु धन कमाने व काम की ट्रेनिंग देने के लिए महात्मा गांधी ने जोहान्सबर्ग में किस फार्म की स्थापना की?
टॉलस्टॉय फार्म की (यह स्थापना 1910-13 के मध्य की गई थी)

47. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों ने किन कानूनों का मुख्य रूप से विरोध किया?
तीन पाउंड पोल टैक्स तथा विवाह कानून जिसके चकते केवल ईसाई रीति रिवाज से हुए विवाहों को ही वैध माने जाने की बात कही गई थी।

48. महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी संघर्ष का अंत क्या हुआ?
महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका में शासन कर रहे ब्रिटिश अधिकारियों के बीच मुद्दे सुलझाने पर सहमति बनी।

49. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका संघर्ष समाप्त कर भारत कब लौटे?
15 जनवरी 1915 को

50. महात्मा गांधी के भारत लौटने के दिन को आज कोस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
प्रवासी भारतीय दिवस (15 जनवरी) के रूप में

51. महात्मा गांधी किसके अनुरोध पर भारत लौटे थे?
गोपाल कृष्ण गोखले के अनुरोध पर

52. महात्मा गांधी ने भारत लौटने के बाद कितने वर्ष तक देश का दौरा किया?
01 वर्ष तक

53. महात्मा गांधी ने आते ही भारतीयों की "स्व-शासन" की माँग को गलत क्यों माना?
क्योंकि उस समय ब्रिटेन प्रथम विश्व युद्ध लड़ रहा था जिस कारण उस समय ब्रिटिशों के खिलाफ विरोध करना उन्हें सही नही लगा।

54. महात्मा गांधी ने किस वर्ष साबरमती आश्रम की स्थापना की?
वर्ष 1917 में

55. महात्मा गांधी के किस मित्र ने उन्हें साबरमती आश्रम बनाने के लिए जगह दी थी?
अम्बालाल साराभाई ने (इनका कपड़े का व्यापार था)

56. महात्मा गांधी ने भारत में आते ही सबके पहले कौन से तीन सत्याग्रह किए?
(1). चंपारण सत्याग्रह
(2). अमहदबाद सत्याग्रह
(3). खेड़ा सत्याग्रह

57. भारत में सत्याग्रह शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले किस संघर्ष में किया गया था?
रोलेट सत्याग्रह में

58. किसने महात्मा गांधी का ध्यान चंपारण में हो रहे शोषण की तरफ दिलाया?
राजकुमार शुक्ल

59. चंपारण भारत के किस राज्य में स्थित है?
बिहार में

60. चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष शुरू किया गया था?
वर्ष 1917 में

61. चंपारण के किसानों को ब्रिटिश लोग कितने भाग पर नील की खेती करने हेतु मजबूर किया करते थे?
3/20 भाग पर

62. नील की खेती करने की इस अनिवार्यता को किस नाम से जाना जाता था?
तीनकठिया प्रथा (यह प्रथा समाप्त होने पर भी किसानों से भारी मात्रा में पैसा वसूला जा रहा था)

63. चंपारण सत्याग्रह का परिणाम क्या निकला?
किसानों को न्याय मिला और मुआवजा दिया गया।

64. अहमदाबाद सूती मिल से सबंधित अहमदाबाद सत्याग्रह कब हुआ था?
वर्ष 1918 में

65. सूती मिल के मजदूरों की क्या मांग थी?
प्लेग बोनस वापिस न देना या मजदूरी 50% बढाना

66. प्लेग बोनस क्या था?
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिल मालिकों ने मजदूरों को प्लेग बोनस दिया था जिसे अब मिल मालिक वापिस चाहते थे लेकिन मजदूर इसके विरोध में थे। उनका कहना था या तो यह बोनस वापिस न लिया जाए या फिर उनका वेतन बढाया जाए।

67. महात्मा गांधी ने पहली बार किस सत्याग्रह में आमरण अनशन किया था?
अहमदाबाद सत्याग्रह में

68. अहमदाबाद सत्याग्रह का निष्कर्ष क्या निकला?
मजदूरों का वेतन 35% बढ़ा दिया गया।

69. अहमदाबाद सत्याग्रह के दौरान कौन महात्मा गांधी के अनुयायी बन गए?
मिल मालिक अम्बालाल साराभाई तथा उनकी बहन अनसूया बेन

70. खेड़ा सत्याग्रह कब हुआ था?
वर्ष 1918 में

71. खेड़ा के किसानों की समस्या क्या थी?
खेतों में सूखा पड़ने पर भी अंग्रेज सरकार उनका कर माफ नही कर रही थी।

72. खेड़ा सत्याग्रह का निष्कर्ष क्या निकला?
किसानों का कर माफ कर दिया गया।

73. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद महात्मा गांधी से सर्वप्रथम कब मिले थे?
चंपारण सत्याग्रह के दौरान

74. सरदार पटेल महात्मा गांधी से सर्वप्रथम कब मिले थे?
खेड़ा सत्याग्रह के दौरान

75. खिलाफत आंदोलन क्या था और इसमें महात्मा गांधी ने सहयोग क्यों किया?
प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार के बाद वहां का खलीफा पद समाप्त कर दिया गया जिसके विरोध में वर्ष 1919 भारत के मुसलमानों ने आंदोलन किए। महात्मा गांधी ने इसे हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए आवश्यक देखते हुए इस आंदोलन को समर्थन दिया।

76. खिलाफत आंदोलन कब समाप्त हुआ?
वर्ष 1922 में

77. महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन कब शुरू किया?
वर्ष 1920 में

78. असहयोग आंदोलन क्या था?
इस आंदोलन के चलते विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया अंग्रेजी स्कूल, ऑफिस तथा कपड़ों का त्याग कर दिया गया व स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया गया।

79. असहयोग आंदोलन क्यों रोक दिया गया?
चौरा चौरी कांड के चलते

80. चौरा चौरी कांड क्या था?
असहयोग आंदोलन के समय 04 फरवरी 1922 में विरोध करते हुए एक पुलिस चौकी को आग लगा दी गई जिसमें 22 पुलिस अधिकारी जिंदा जल गए। महात्मा गांधी हिंसात्मक आंदोलन के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने असहयोग आंदोलन वापिस ले लिया।

81. राजद्रोह का मुकदमा चला कर महात्मा गांधी को किस वर्ष जेल में डाल दिया गया था?
वर्ष 1922 में

82. महात्मा गांधी को किस जेल में कैद किया गया था?
यरवदा जेल में

83. महात्मा गांधी ने कारावास में रहते हुए किस वर्ष "दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह" नामक पुस्तक लिखी?
वर्ष 1923 में

84. महात्मा गांधी ने किस वर्ष 01 वर्ष राजनैतिक मौन का निर्णय लिया?
वर्ष 1925 में

85. 1929 का कांग्रेस अधिवेशन कहाँ हुआ था जिसमें 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने जाने का निर्णय लिया गया?
लाहौर में

86. नमक सत्याग्रह कब हुआ?
वर्ष 1930 में

87. महात्मा गांधी ने डांडी मार्च में कहाँ से कहाँ तक की यात्रा निकाली?
साबरमती से डांडी तक की यात्रा

88. गांधी इरविन समझौता कब हुआ था?
वर्ष 1931 में

89. महात्मा गांधी ने साप्ताहिक प्रकाशन पत्र "हरिजन" किस वर्ष शुरू किया था?
वर्ष 1933 में

90. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू किया गया था?
09 अगस्त 1942 को

91. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने मुख्य नारा क्या दिया?
करो या मरो का नारा

92. कस्तूरबा गांधी का निधन कब हुआ था?
22 फरवरी 1944 को

93. महात्मा गांधी ने अपने जीवन का अंतिम उपवास कब किया?
13 जनवरी से 5 दिन तक

94. महात्मा गांधी ने अपने जीवन का अंतिम उपवास क्यों किया था?
देश में भड़के साम्प्रदायिक दंगों के विरोध में

95. किस दिन नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी?
30 जनवरी 1948 को

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट