सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीतयुद्ध से संबंधित प्रश्न उत्तर | Cold War Related Question Answer in Hindi

1. शीतयुद्ध क्या होता है?
एक ऐसा युद्ध जो दो देशों द्वारा आमने सामने आकर न लड़ा गया हो बल्कि दूसरे छोटे देशों को सहायता देकर, अपनी विचारधारा का प्रचार करके या सामने वाले देश की विस्तारवादी नीति को चोट पहुँचाकर लड़ा जाए; ऐसे युद्ध को शीतयुद्ध कहा जाता है। यह शब्द लगभग 50 वर्ष से भी ज्यादा समय तक सयुंक्त राज्य अमेरिका (USA) तथा सोवियत यूनियन (USSR) के बीच हुए विवादों व छुटपुट लड़ाइयों के दौर के लिए प्रयोग किया जाता है। शीतयुद्ध के दौर में ये दोनों देश कभी आमने-सामने आकर तो नही लड़े लेकिन विश्व की दो महाशक्तियों के रूप में छोटे देशों का साथ देकर अपनी-अपनी वैश्विक सत्ता स्थापित करने की कोशिश अवश्य की।

2. USA और USSR ने शीतयुद्ध क्यों व किस तरह लड़ा?
दोनों देशों के बीच विचारधारा का मुख्य अंतर था USA पूंजीवादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के पक्ष में था जबकि USSR समाजवादी और तानाशाही व्यवस्था के पक्ष में था। दोनों अपनी-अपनी विचारधारा को पूरे विश्व में स्थापित करना चाहते थे इसलिए दोनों के बीच शीतयुद्ध शुरू हो गया जिसके चलते दोनों महाशक्तियों के बीच राजनीतिक अविश्वास, हथियारों की दौड़, सेना की ताकत बढ़ाने की सनक, एक दूसरे की जासूसी करना व भड़काऊ कदम और बयानबाजी करना आम बात हो गई और यह सिलसिला 50 वर्षों तक चला।

3. शीतयुद्ध किस वर्ष शुरू हुआ था?
वर्ष 1945 के आसपास (इसके लिए कोई विशेष दिनांक या वर्ष नही दिया जा सकता क्योंकि इसकी शुरुआत अचानक से नही हुई थी बल्कि बिगड़ती परिस्थितियों को इसकी शुरुआत माना गया)

4. वह कौन सा कारण था जिसने दोनों महाशक्तियों को कभी भी एक दूसरे के आमने-सामने नही आने दिया?
दोनों का परमाणु बम (न्यूक्लियर वेपन) से सशक्त होना

5. USSR की स्थापना कब व किस वजह से हुई थी?
USSR की स्थापना वर्ष 1922 में रूसी क्रांति की वजह से हुई थी।

6. USA और USSR के बीच विवाद होने कब शुरू हुए?
कम्युनिस्ट सरकार आने से पूर्व रूस में दो दल थे जिनमें से एक को श्वेत तथा दूसरे को लाल रंग से पहचाना जाता था। श्वेत वे थे जो वामपंथ (कम्युनिज्म) के खिलाफ थे तथा लाल वे जो वामपंथ के पक्ष में थे। USA ने वामपंथ को कमजोर करने के लिए श्वेतों का साथ दिया। इसी कारण दोनों में एक दूसरे को पीछे खदेड़ने की दौड़ लग गई।

7. शीतयुद्ध शुरू होने से पहले किस वर्ष USA और USSR के बीच अच्छे सबंध स्थापित हुए थे?
वर्ष 1933 में (अच्छे सबंधो के चलते ही दोनों देश द्वितीय विश्वयुद्ध में एक ही ओर से लड़े थे लेकिन विश्वयुद्ध समाप्त होने पर दोनों में एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ लग गई क्योंकि दोनों की विचारधाराएं अलग थी)

8. USA की कंटेनमेंट पॉलिसी क्या थी?
USSR के फैलाव को रोकना (क्योंकि USSR के प्रभाव से धीरे-धीरे सभी देशों में कम्युनिस्ट सरकारें बन रही थी।

9. USA ने यूरोपीय देशों को अपनी तरफ करने के लिए क्या किया?
USA ने मार्शल प्लान ऑफ रिकंस्ट्रक्शन के तहत जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों को पैसा व लोन दिया ताकि वे द्वितीय विश्वयुद्ध में हुई हानि से खुद को उबार सकें। इसके अलावा उसने जापान जैसे देशों को भी आर्थिक मदद देकर अपनी वैश्विक सत्ता को मजबूत किया।

10. 1947 का ट्रूमन सिद्धांत क्या था?
इस सिद्धांत में कहा गया कि अमेरिका को सभी देशों में पनप रही उस क्रांति को सहयोग देना चाहिए जो अपने देश की कम्युनिस्ट सरकार को समाप्त करना चाहती है।

11. वर्ष 1948 बर्लिन नाकाबंदी क्या थी?
बर्लिन पूर्वी जर्मनी का शहर था जिसे अमेरिका और सोवियत संघ ने आपस में बांट रखा था लेकिन क्योंकि पूर्वी जर्मनी पर सोवियत संघ का अधिकार था इसलिए उसने अमेरिका के अंतर्गत आने वाले बर्लिन के हिस्से के चारों ओर नाकाबंदी कर दी ताकि वह पूरे बर्लिन पर अधिकार कर सके लेकिन अमेरिका ने हवाई मार्ग से बर्लिन में आपूर्ति करना व लोगों को एयर लिफ्ट करना शुरु कर दिया फलस्वरूप एक वर्ष तक इंतजार करने के बाद सोवियत संघ ने नाकाबंदी हटा दी और यह नाकाम साबित हुई।

12. NATO क्या है तथा इसकी स्थापना कब व क्यों की गई थी?
NATO की फुल फॉर्म होती है नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाइजेशन। यह अमेरिका द्वारा यूरोपीय देशों के साथ मिलकर बनाया गया एक समूह है जिसकी स्थापना वर्ष 1949 में की गई थी ताकि सोवियत संघ के विस्तार को रोका जा सके। NATO के अंतर्गत यह तय किया गया कि यदि नाटो के किसी भी सदस्य देश पर सोवियत संघ हमला करता है तो सभी अन्य सदस्य उस देश की सहायता करने के लिए बाध्य होंगे।

13. सोवियत संघ ने किस वर्ष परमाणु परीक्षण किया जिसके बाद वह अमेरिका के बराबर शक्तिशाली हो गया?
वर्ष 1949 में

14. कोरियाई युद्ध कब हुआ तथा अमेरिका व सोवियत संघ का इसमें क्या भागीदारी रही?
कोरिया के दो भाग उत्तरी कोरिया और दक्षिणी कोरिया एक दूसरे पर नियंत्रण करना चाहते थे जिसके फल स्वरूप सोवियत संघ ने कम्युनिस्ट उत्तरी कोरिया का तथा अमेरिका ने पूंजीवादी दक्षिणी कोरिया का साथ दिया। यह युद्ध 1950 से 53 तक चला अंत में दोनों देशों ने यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति जताई तथा 38 वीं समानांतर रेखा को अपनी सीमा रेखा माना।

15. डोमिनो सिद्धांत क्या था?
जिस प्रकार सोवियत के प्रभाव में आकर एक के बाद एक देश लगातार कम्युनिस्ट होते जा रहे थे इसी प्रभाव को अमेरिका ने डोमिनो इफ़ेक्ट या डोमिनो सिद्धांत का नाम दिया।

16. सोवियत संघ के प्रभावी तानाशाह स्टालिन की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?
वर्ष 1953 में (स्टालिन के बाद निकिता करुचेव सोवियत संघ के जनरल सेक्रेटरी बने)

17. WARSAW पैक्ट क्या था?
अमेरिका के NATO समूह बनाए जाने के विरोध में सोवियत संघ ने WARSAW बनाया ताकि कम्युनिस्ट देशों पर होने वाले किसी भी हमले का मिलकर जवाब दिया जा सके।

18. सोवियत संघ ने वर्ष 1956 में किस देश में कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ भड़के विद्रोह को सेना भेज कर कुचल दिया?
हंगरी में (यह एक सफल विद्रोह था लेकिन कुछ समय बाद सोवियत संघ ने रेड आर्मी भेजकर हंगरी में कम्युनिस्ट सरकार पुनः स्थापित कर दी)

19. भारत इन दोनों गुटों में से किसकी ओर से लड़ रहा था?
भारत ने स्वयं को गुटनिरपेक्ष रखा (अर्थात न तो भारत ने अमेरिका को सहयोग दिया और न ही सोवियत संघ को)

20. गुटनिरपेक्षता नीति की स्थापना कब व किन देशों ने की थी?
गुटनिरपेक्षता नीति की स्थापना भारत, इंडोनेशिया, इजिप्ट तथा यूगोस्लाविया ने मिलकर वर्ष 1961 में की थी।

21. वर्ष 1960 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच तय पेरिस शांति वार्ता विफल क्यों हो गई?
क्योंकि इस शांति वार्ता से कुछ समय पहले सोवियत संघ ने अमेरिका की ओर से जासूसी कर रहे U2 प्लेन को गिरा दिया और पायलट को पकड़ लिया जिससे अमेरिका द्वारा की जा रही जासूसी की बात सामने आई इसी कारण कुछ समय बाद तय की गई पेरिस शांति वार्ता विफल रही।

22. बर्लिन की दीवार का निर्माण किस वर्ष किया गया था?
वर्ष 1961 में (यह दीवार पूर्वी व पश्चिमी जर्मनी दोनों की राजधानी "बर्लिन" को दो भागों में विभाजित करती थी)

23. वर्ष 1962 का क्यूबा मिसाइल विवाद क्या था?
वर्ष 1959 में क्यूबा में हुई क्रांति के चलते क्यूबा में कम्युनिस्ट सरकार आ गई। क्यूबा अमेरिका का पड़ोसी देश है इसलिए सोवियत संघ ने अपनी न्यूक्लियर मिसाइल क्यूबा में तैनात कर दी ताकि अमेरिका उसकी मिसाइल रेंज में आ जाए। फलस्वरूप जवाबी कार्यवाही में अमेरिका ने क्यूबा को चारों तरफ से घेर लिया इस मुद्दे पर अमेरिका और सोवियत संघ आमने-सामने आ गए व परमाणु युद्ध की स्थिति बन गई लेकिन अंतिम समय पर विवाद सुलझा कर दोनों सेनाएं पीछे हट गई।

24. किस वर्ष सोवियत और चीन अलग-अलग हो गए?
वर्ष 1962 में चीन और सोवियत संघ अलग हो गए क्योंकि दोनों की कम्युनिस्ट विचारधारा में मतभेद आ गए थे। चीन ने माओवाद को चुना जो सोवियत संघ की विचारधारा से थोड़ी अलग थी। इसी मतभेद पर दोनों अलग हो गए लेकिन दोनों ने एक दूसरे की सहायता करना जारी रखा।

25. 1960 के दशक में अन्य कौन से युद्ध हुए जिनमें सोवियत संघ की जीत हुई?
1968 का प्रयाग स्प्रिंग तथा वियतनाम युद्ध

26. 1970 के दशक में अमेरिका और सोवियत संघ के सबंधों में क्या तब्दीली आई?
दशक की शुरुआत में सबंध अच्छे होने शुरू हुए तथा 1973 में दोनों के बीच स्ट्रेटेजिक आर्म्स लिमिटेशन टॉक्स (SALT) - 1 हुई जिसमें दोनों ने न्यूक्लियर मिसाइल के प्रोडक्शन को कम करने का फैसला किया। लेकिन दशक के अंत में वर्ष 1979 में जब सोवियत संघ ने जब अफ़ग़ानिस्तान में कम्युनिस्ट की सहायता के लिए सैन्य सहायता भेजी तो अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के मुजाहिद्दीन की सहायता की और यहीं पर दोनों के बीच बने अच्छे सबंध टूटने लगे।

27. किस वर्ष हुए ओलंपिक्स में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच के विवाद सामने आए?
वर्ष 1980 व 1984 में हुए ओलंपिक्स में (1980 के ओलंपिक्स मॉस्को में हुए थे जिसका अमेरिका व पश्चिमी देशों द्वारा बहिष्कार किया गया वहीं 1984 के ओलंपिक्स लॉस एंजल्स में हुए जिसका बहिष्कार सोवियत संघ तथा पूर्वी देशों द्वारा किया गया।

28. किस वर्ष हुए NATO के युद्ध अभ्यास को हमले की तैयारी समझ कर सोवियत संघ ने युद्ध का एलान कर दिया था?
वर्ष 1983 में (लेकिन यह युद्ध अंतिम समय पर टल गया)

29. सोवियत संघ के अंतिम जनरल सेक्रेटरी कौन बने जिनकी नीतियों के चलते सोवियत संघ टूट गया?
मिखाइल गोर्बाचेव (इनकी रिफॉर्मेशन पॉलिसी जिसमें बोलने की आजादी, प्रेस की आजादी व निजी व्यापार शामिल थे के कारण सोवियत संघ के देश एक-एक कर आजाद होने लगे व अंतः 1991 में सोवियत संघ समाप्त हो गया)

30. शीतयुद्ध की समाप्ति कब हुई?
1991 में सोवियत संघ के बिखरते ही शीतयुद्ध में अमेरिका अकेला रह गया इसलिए जब सामने कोई विरोधी ही नही रहा तो शीतयुद्ध स्वतः ही समाप्त हो गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट