सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में प्रथम Bharat Me Pratham

यह पेज पूर्णत: भारत के प्रथम व्यक्तयों की सूची को समर्पित है जो की समय समय पर नवीनतम जानकारियों से अपडेट किया जाता है

1. भारत का प्रथम दूरदर्शन केंद्र: नई दिल्ली
सबंधित जानकारी: 15 सितम्बर 1959 को दूरदर्शन की शुरूआत हुई इस का पहला केंद्र नई दिल्ली में स्थापित किया गया जल्द ही यह डी.डी. के नाम से प्रसिद्ध हो गया दशकों तक डी.डी. को टेलीविज़न पर्याय के रूप में जाना जाता रहा

2. दूरदर्शन का पहला धारावाहिक: हम लोग
सबंधित जानकारी: हालांकि दूरदर्शन की शुरूआत 1959 में हो चुकी थी लेकिन इस पर लोगों के मनोरंजन के उदेश्य से पहला धारावाहिक 7 जुलाई 1984 को प्रसारित करना आरम्भ किया गया डेढ़ वर्ष तक चलने तथा 154 प्रकरणों के बाद हम लोगकार्यक्रम को 17 दिसम्बर 1985 को बंद कर दिया गया इस के बाद बुनियाद, ये जो है ज़िन्दगी, महाभारत, रामायण तथा शक्तिमान जैसे धारावाहिकों ने लोगों का दशको तक मनोरंजन किया

3. सर्वप्रथम दूरदर्शन पर रंगीन कार्यक्रम का प्रसारण: 15 अगस्त 1982
सबंधित जानकारी: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 1982 को दूरदर्शन द्वारा रंगीन कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू कर दिया गया इस के अंतर्गत पहला कार्यक्रम उस समय देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी का स्वतंत्रता दिवस भाषण था इसी के साथ देश की लगभग 90 प्रतिशत जनसँख्या तक दूरदर्शन की पहुँच हो चुकी थी

4. प्रथम फ़िल्म: राजा हरीशचन्द्र
सबंधित जानकारी: सन 3 मई 1913 में बनी राजा हरिश्चंद्र को भारत की प्रथम फ़िल्म होने का गौरव प्राप्त है इस फ़िल्म के निर्माता दादा साहेब फाल्के थे जो की भारतीय फ़िल्म जगत के पितामह माने जाते हैं यह एक मूक (ना बोलने वाली) फ़िल्म थी तथा मराठी सिनेमा तथा कलाकारों की बदौलत बनी थी इसी कारण यह मराठी सिनेमा की सर्वप्रथम फ़िल्म भी मानी जाती है

5. प्रथम बोलती फ़िल्म: आलम आरा
सबंधित जानकारी: 14 मार्च 1931 को प्रदर्शित हुई फ़िल्म आलम आरा भारत की पहली बोलती फ़िल्म थी जो कि पहली हिन्दी फ़िल्म भी कहलाती है क्योंकि इस से पहले बनी सभी भारतीय फ़िल्में मूक थी इस लिए उनकी कोई भाषा नहीं थी आलम आरा का अर्थ होता है विश्व की रोशनीप्रेम कथा पर आधारित इस फ़िल्म को बेहद लोकप्रियता मिली उस समय चालीस हज़ार की लागत में बनी इस फ़िल्म का निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था

6. प्रथम अभिनेत्री: दुर्गाबाई कामत
सबंधित जानकारी: फ़िल्म जगत में जब फ़िल्मों की शुरूआत हुई तब पुरूष अभिनेता ही स्त्री रूप बना कर अभिनय करते थे दादा साहेब फाल्के ने सन 1913 अपनी दूसरी फ़िल्म मोहिनी भस्मासुरमें दुर्गाबाई कामत को अभिनेत्री लिया तथा दुर्गाबाई कामत फ़िल्म में पार्वती का रोल अदा कर भारत की प्रथम अभिनेत्री बनी तथा उनकी सुपुत्री कमलाबाई गोखले ने मोहिनी का रोल निभाया

7. प्रथम रंगीन फ़िल्म: किसन कन्या
सबंधित जानकारी: फ़िल्म जगत में मूक फ़िल्म के बाद बोलती फ़िल्म का निर्माण हो चुका था अगला पायदान था सिनेमा को रंगीन बनाना इसलिए निर्माता अर्देशिर ईरानी ने इस मांग को समझते हुएवर्ष 1937 में पहली रंगीन फ़िल्म किसन कन्याका निर्माण किया 137 मिनट की यह फ़िल्म भारत की पहली स्वदेश निर्मित रंगीन फ़िल्म बनी किसानो के जीवन पर आधारित यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक मिसाल साबित हुई 10 गानों वाली इस फ़िल्म का निर्देशन मोती बी. गिडवानी ने किया था

8. प्रथम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: 10 अक्टूबर 1954
सबंधित जानकारी: प्रथम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के आबंटन की शुरूआत वर्ष 1954 में की गई इस का पर्मुख उदेश्य फ़िल्म जगत को बढ़ावा देना था यह पुरस्कार श्रेष्ठ नेर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार आदि को दिया जाता है

9. भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई प्रथम फ़िल्म: मदर इण्डिया
सबंधित जानकारी: 25 अक्टूबर 1957 को भारत में प्रदर्शित हुई फ़िल्म "मदर इण्डिया" पहली ऐसी फ़िल्म बनी जो ऑस्कर के लिए नामांकित हुई इस फ़िल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था मदर इंडिया का निर्देशन महबूब खान ने किया था राष्ट्रिय फ़िल्म पुरस्कार से पुरस्कृत इस फ़िल्म को भारत के इतिहास की सबसे सफल फ़िल्मों में से एक होने का गौरव प्राप्त है

10. प्रथम प्रतिबंधित फ़िल्म: नील आकाशेर नीचे
सबंधित जानकारी: "नील आकाशेर नीचे" एक बांग्ला फ़िल्म है जिस का हिन्दी में अर्थ होता है नीले आकाश के नीचेइस फ़िल्म को वर्ष 1959 में प्रदर्शित किया गया था इस फ़िल्म में एक चीनी व्यक्ति वांग लू का सबंध फ़िल्म की अभिनेत्री बसंती से दिखाए गए थे जिस वजह से इस फ़िल्म को राजनितिक विरोध झेलना पड़ा तथा अंतत: भारत सरकार ने इस पर दो वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया था तथा भारत के इतिहास में नील आकाशेर नीचेप्रतिबंधित होने वाली पहली फ़िल्म बन गई

11. प्रथम सिनेमास्कोप फ़िल्म: कागज़ के फूल
सबंधित जानकारी: गुरू दत्त द्वारा निर्देशित फ़िल्म कागज़ के फूलभारत की पहली सिनेमास्कोप फ़िल्म थी 148 मिनट लंबी इस फ़िल्म को 2 जनवरी 1959 को प्रदर्शित किया गया था गुरू दत्त ने ही इस फ़िल्म में (सुरेश सिन्हा) की मुख्य भूमिका निभाई थी तथा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने (शांति) का रोल अदा किया था

12. प्रथम 70 एम. एम. फ़िल्म: अराउंड द वर्ल्ड
सबंधित जानकारी: अंग्रेजी नाम की इस हिन्दी फ़िल्म को भारत की पहली 70 एम. एम. फ़िल्म होने का गौरव प्राप्त है यह एक हास्य प्रेम-प्रसंग फ़िल्म है जो की वर्ष 1967 में प्रदर्शित हुई थी

13. प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता: देविका रानी
सबंधित जानकारी: एक दशक तक फ़िल्म जगत में देविका रानी चौधरी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वर्ष 1930 से वर्ष 1940 का दशक देविका रानी के फ़िल्मी जीवन का शानदार हिस्सा रहा 30 मार्च 1908 को विशाखापटनम में जन्मी देविका रानी ने कर्मा नामक फ़िल्म से अभिनय की शुरूआत की जो कि वर्ष 1933 में प्रदर्शित हुई थी देविका के पहले पति हिमांशु राय का उनके अभिनय जीवन में विशेष योगदान रहा

14. प्रथम ऑस्कर विजेता: भानु अथैय्या (बेस्ट कास्टयूम डिज़ाइनर)
सबंधित जानकारी: भानु अथैय्या को 1982 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म गांधीके लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया तथा यह फ़िल्म उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई भारत, यू.के. तथा यू.एस. में प्रदर्शित हुई गांधीफ़िल्म अंग्रेजी भाषा में थी तथा जॉन ब्रिले द्वारा लिखी गई थी

15. प्रथम 3 डी फ़िल्म: माई डिअर कुट्टीचरण
सबंधित जानकारी: मलयालम भाषा में बनी फ़िल्म माई डिअर कुट्टीचरणभारत की पहली 3 डी फ़िल्म थी इस फ़िल्म को 24 अगस्त 1984 को प्रदर्शित किया गया था उस समय लगभग 1 करोड़ की लागत से बनी फ़िल्म माई डिअर कुट्टीचरण का निर्देशन जिजो पुन्नूसे ने किया था

16. प्रथम ऑस्कर फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विजेता: सत्यजीत रे
सबंधित जानकारी: अपने जीवनकाल में लगभग 36 से ज्यादा फ़िल्मों का निर्देशन करने वाले सत्यजीत रे प्रथम भारतीय थे जिन्हें (ऑस्कर फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) से सम्मानित किया गया सत्यजीत रे की पहली फ़िल्म पथेर पांचालीथी तथा पहली रंगीन फ़िल्म कांचनजंघाथी

17. प्रथम फ़िल्म निर्माता जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया: सत्यजीत रे
सबंधित जानकारी: 2 मई 1921 को कोलकाता में जन्मे सत्यजीत रे को वर्ष 1992 में भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया फ़िल्मी जगत में सत्यजीत रे का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है

18. प्रथम ब्लैक एंड वाइट फ़िल्म जिसे डिज़िटल तकनीक द्वारा रंगीन किया गया: मुगले आज़म
सबंधित जानकारी: मुगले आज़म जिसका हिन्दी में अर्थ होता है मुगलों का बादशाहफ़िल्म को 5 अगस्त 1960 को हिन्दी तथा उर्दू भाषा में प्रदर्शित किया गया था इस फ़िल्म का निर्देशन के. आसिफ ने किया था तथा पृथ्वीराज कपूर ने बादशाह अकबर की भूमिका अदा की थी मुगले आज़म को डिज़िटल तकनीक द्वारा रंगीन बनाकर नवम्बर 2004 में पुन: प्रदर्शित किया गया

19. प्रथम हिन्दी फ़िल्म जो यू.एस.ए. में प्रदर्शित तथा स्क्रीनड हुई: लगे रहो मुन्ना भाई
सबंधित जानकारी: महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित फ़िल्म लगे रहो मुन्ना भाईइसके प्रथम भाग मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. का सीक्वल था 144 मिनट लंबी इस फ़िल्म को 1 सितम्बर 2006 को प्रदर्शित किया गया था गांधीगिरी को प्रसिद्ध करते हुए इस फ़िल्म ने भारी सफलता प्राप्त की थी

20. प्रथम ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक तथा डबल ऑस्कर विजेता: ए. आर. रहमान
सबंधित जानकारी: संगीत के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध गायक ए. आर. रहमान को वर्ष 2009 में ऑस्कर से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें भारतीय-ब्रिटिश फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयरजो की हिन्दी तथा अंग्रेजी में प्रदर्शित हुई थी, के संगीत में योगदान के लिए दिया गया था

21. प्रथम गवर्नर जनरल: लार्ड विलियम बैंटिक
सबंधित जानकारी: वर्ष 1828 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड विलियम बैंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल होने का गौरव प्राप्त है 1947 में भारत की स्वतंत्रता के कुछ वर्ष बाद ही इस पद को समाप्त कर दिया गया था

22. प्रथम वायसराय (अंतिम गवर्नर जनरल): लार्ड केनिंग
सबंधित जानकारी: लार्ड केनिंग को वर्ष 1858 में भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया क्योंकि इसी वर्ष गवर्नर जनरल के पद को एक्ट 1858 के अंतर्गत वायसराय तथा गवर्नर जनरल ऑफ़ इंडियाकर दिया गया था

23. भारत का भ्रमण करने वाला प्रथम चीनी यात्री: फाह्यान
सबंधित जानकारी: 5 वीं शताब्दी में एक चीनी यात्री फाह्यानने भारत का भ्रमण किया उस समय चन्द्रगुप्त मौर्या द्वितीय का शासन था इतिहास की जानकारी में फाह्यान के योगदान से उस समय के जीवन यापन, व्यापार, संस्कृति, रहन सहन आदि का अंदाजा लगाया जा सकता है तथा इस बारे में पता चलता है

24. स्वतंत्र भारत का प्रथम तथा अंतिम गवर्नर जनरल: सी. राजगोपालाचारी
सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 21 जून 1948 को सी. राजगोपालाचारी ने गवर्नर जनरल पद ग्रहण कर कार्यभार सम्भाला तथा दो वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम गवर्नर जनरल बने 26 जनवरी 1950 को गवर्नर जनरल का पद समाप्त कर दिया गया था

25. आई. सी. एस. में सफल होने वाला प्रथम भारतीय: सत्येन्द्र नाथ टैगोर
सबंधित जानकारी: बहुत लंबे समय तक सिर्फ ब्रिटिश अधिकारियों को ही सिविल सेवा की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति थी किन्तु वर्ष 1832 में कुछ पदों पर भारतीयों की नियुक्ति करना आरम्भ कर दिया गया जो वर्ष दर वर्ष बढती गई हालांकि इंग्लैंड जाकर किसी ब्रिटिश से परीक्षा में प्रतियोगिता करना इतना आसान नहीं था वर्ष 1862 में सत्येन्द्र नाथ टैगोर तथा इनके मित्र मनमोहन घोष ने परीक्षा में भाग लिया घोष तो परीक्षा में उतीर्ण ना हो सके परन्तु सत्येन्द्र परीक्षा उतीर्ण कर और परीक्षण प्राप्त कर नवम्बर 1864 में भारत लौटे तथा उन्हें बोम्बे प्रेसीडेंसी में नियुक्ति मिली

26. नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: रवीन्द्र नाथ टैगोर
सबंधित जानकारी: रवीन्द्र नाथ टैगोर जो कि रवीन्द्र नाथ ठाकुर के नाम से भी जाने जाते है नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय हैं इन्हें साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

27. प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता (चिकित्सा शास्त्र): हरगोबिन्द खुराना
सबंधित जानकारी: पंजाब में 9 जनवरी 1922 को जन्मे हरगोबिंद खुराना को चिकित्सा शास्त्र में प्रथम नोबल विजेता के रूप में जाना जाता है यह सम्मान इन्हें वर्ष 1968 में मिला था

28. प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक (भौतिकी): सी. वी. रमन
सबंधित जानकारी: वर्ष 1930 में सी. वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकट रमन) को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उनके भौतिकी में योगदान के लिए दिया गया था इनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण अविष्कारों का नाम रमन के नाम पर ही रमन प्रभावरखा गया वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया

29. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ: के. एम. करिअप्पा
सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 16 जनवरी 1949 को के. एम. करिअप्पा को थल सेना का प्रथम कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया इन्होने इस पद पर चार वर्ष तक सेवा दी के. एम. करिअप्पा (कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा) ने द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत-पाक युद्ध 1947 में अपना योगदान दिया था

30. प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित व्यक्ति: मेजर सोमनाथ शर्मा
सबंधित जानकारी: द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत पाक युद्ध 1947 में भाग लेने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को प्रथम परम वीर चक्र विजेता होने का गौरव प्राप्त है नवम्बर 1947 को मेजर जम्मू कश्मीर के एक गाँव बड़गाम में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे

31. अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. अमर्त्य सेन
सबंधित जानकारी: वर्ष 1998 में अमर्त्य सेन को उनके अर्थशास्त्र क्षेत्र में योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एक वर्ष बाद ही भारत सरकार ने भी अमर्त्य सेन को भारत रत्न (1999) से सम्मानित किया भारत मूल के अमर्त्य सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय, हार्वड विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में अपनी सेवाएं दी

32. स्टालिन पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: सैफुद्दीन किचलू
सबंधित जानकारी: सैफुद्दीन किचलू को स्टालिन शांति पुरस्कार से वर्ष 1952 में सम्मानित किया गया (ध्यान दें: वर्ष 1957 में स्टालिन पुरस्कार का नाम बदलकर लेनिन पुरस्कारकर दिया गया था, यह एक अंतराष्ट्रीय स्तर शान्ति पुरस्कार है) अमृतसर, पंजाब में जन्मे सैफुद्दीन किचलू एक आज़ादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी तथा राजनेता थे

33. भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत को सर्वोतम पुरस्कार भारत रत्नसे सम्मनित किया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके जन्मदिवस को हर वर्ष अध्यापक दिवस” (5 सितम्बर) के रूप में मनाया जाता है

34. अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश: डॉ. नगेन्द्र सिंह
सबंधित जानकारी: 1985 से 1988 तक इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिसमें अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. नगेन्द्र सिंह को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश होने का गौरव प्राप्त है

35. प्रथम उप-राष्ट्रपति: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सबंधित जानकारी: 13 मई 1952 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए दस वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 1967 में इस पद से निवृत हुए तथा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने इनके बाद उपराष्ट्रपति का सम्मानीय पद जाकिर हुसैन ने संभाला

36. स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री: अबुल कलाम आजाद
सबंधित जानकारी: 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही अबुल कलाम आज़ाद ने भारत के शिक्षा मंत्री का पद संभाला तथा भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया 11 वर्ष की सेवा के बाद उन्होंने 2 फरवरी 1958 को पद त्याग किया मौलाना आजाद के नाम से प्रसिद्ध अबुल कलाम आजाद को भारत रत्नसे भी सम्मानित किया जा चुका है

37. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष: डब्ल्यू. सी. बैनर्जी
सबंधित जानकारी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन वर्ष 1885 में बोम्बे में हुआ इस अधिवेशन की अध्यक्षता डब्ल्यू. सी. बैनर्जी (उमेश चन्द्र बैनर्जी) ने की थी इस के अतिरिक्त वे ब्रिटेन के “”हाउस ऑफ़ कॉमन्सके लिए चुनाव लड़ने वाले प्रथम भारतीय भी थे हालांकि वे इसमें जीत हासिल नही कर पाए कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता दादाभाई नारौजी ने की यह अधिवेशन वर्ष 1886 में कोलकाता में हुआ था

38. भारत में प्रिंटिंग प्रेस का प्रचालन करने वाले प्रथम व्यक्ति: जेम्स हिक्की
सबंधित जानकारी: जेम्स हिक्की को भारत की पत्रकारिता का पितामह माना जाता है इन्होने बंगाल गज़टके नाम से भारत का पहला समाचार पात्र वर्ष 1780 में प्रकाशित किया था हालांकि यह समाचार पत्र मात्र दो वर्ष तक ही चल सका बंगाल गज़ट को हिक्कीज बंगाल गज़टके नाम से भी जाना जाता है

39. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय: जी. शंकर कुरूप
सबंधित जानकारी: ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है जी. शकर कुरूप को 1965 में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया इन्हें मलयालम भाषा के साहित्य में योगदान देने के लिए जाना जाता है

40. प्रथम फील्ड मार्शल: जनरल मानिक शॉ
सबंधित जानकारी: पदम विभूषण, पदम भूषण तथा मिलिट्री क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित मानिक शॉ प्रथम थल सेना अधिकारी हैं जिन्हें फाइव स्टार रैंक (फील्ड मार्शल) पर पदोन्नति मिली इन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है इन्ही के (अध्यक्ष) नेतृत्व में भारतीय सेना ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में विजय प्राप्त की थी

41. प्रथम वायुसेना अध्यक्ष: एयर मार्शल एस. मुख़र्जी
सबंधित जानकारी: 5 मार्च 1911 को कोलकाता में जन्मे एस. मुख़र्जी ने अपने मह्त्वपूर्ण योगदान के चलते 1 अप्रैल 1954 को एयर मार्शल रैंक पर अपनी सेवा देनी प्राम्भ की थी

42. नौ सेना के प्रथम अध्यक्ष: वाईस एडमिरल आर. डी. कटारी
सबंधित जानकारी: आर. डी. कटारी (राम दास कटारी) पहले भारतीय थे जिन्होंने यह पद ग्रहण किय इन से पहले ब्रिटिश अधिकारी इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे अंतिम ब्रिटिश अधिकारी वाईस एडमिरल सर स्टेफेन होप कार्लिल्लके बाद आर. डी. कटारी ने यह पद सम्भाला

43. भारत के प्रथम मुख्य न्यायधीश: हीरालाल जे. कानिया
सबंधित जानकारी: 26 जनवरी 1950 की भारत के संविधान के लागू होते ही हीरालाल जे. कानिया प्रथम मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए परन्तु एक वर्ष पश्चात 1951 में इनकी दफ्तर में ही मृत्यु हो गई इन के बाद इस पद पर एम. पतंजलि शास्त्री की नियुक्ति हुई

44. भारत के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाला प्रथम मंत्री: श्यामा प्रसाद मुख़र्जी
सबंधित जानकारी: भारतीय जन संघ के जनक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने 6 अप्रैल 1950 को अपना इस्तीफा दिया क्योंकि वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के पाकिस्तान प्रधानमन्त्री को भेजे गए आमंत्रण पत्र के खिलाफ थे उस समय लियाकत अली खान पकिस्तान के प्रधानमन्त्री थे

45. प्रथम ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता सफल सर्जन: डॉ. पी. वेणुगोपाल
सबंधित जानकारी: आंध्राप्रदेश में जन्मे डॉ. पी. वेणुगोपाल को भारत के प्रथम ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता सफल सर्जन के रूप में जाना जाता है इन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1998 में पदम भूषण से सम्मानित किया था उन्होंने सफल ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता वर्ष 1994 में किया था

46. सयुंक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम भाषणकर्ता: अटल बिहारी वाजपेयी
सबंधित जानकारी: भारत के 11 वें प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी पहले भारतीय हैं जिन्होंने सयुंक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण दिया वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की जीत हुई उस समय मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने तथा अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री बने, विदेश मंत्री बनने के बाद जब अटल जी को जब 1979 में सयुंक्त राष्ट्र संघ में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया तब उन्होंने हिन्दी में भाषण दे कर भारत का गौरव बढ़ाया

47. प्रथम महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू
सबंधित जानकारी: भारत की आज़ादी के लिए कार्य कर चुकी सरोजिनी नायडू को भारत के राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है इस के अतिरिक्त वे वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की द्वितीय महिला अध्यक्ष भी रही

48. प्रथम मुख्य महिला सूचना आयुक्त: दीपक संधु
सबंधित जानकारी: 5 सितम्बर 2013 को दीपक संधु प्रथम महिला बनी जिन्हें भारत की मुख्य सूचना आयुक्त किया गया इनके बाद इस पद पर सुषमा सिंह को नियुक्त किया गया

49. प्रथम महिला आई. पी. एस.: किरण बेदी
सबंधित जानकारी: वर्ष 1972 में इंडियन पुलिस सर्विसमें नियुक्त होने वाली प्रथम महिला किरण बेदी थी वे वर्ष 2007 तक सेवा देने के बाद अपने पद से निवृत हुई वर्ष 1972 में ही इनका विवाह बृज बेदी से हुआ था अपने राजनितिक सफ़र में इन्होने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया

50. भारतीय महिला बैंक की अध्यक्ष: उषा अनंत सुब्रमण्यम
सबंधित जानकारी: वर्ष 2013 में शुरू हुए भारतीय महिला बैंककी प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव उषा अनंत सुब्रमण्यम को प्राप्त है एम्पोवेरिंग वीमेन, एम्पोवेरिंग इंडियानारे के साथ इस बैंक को महिला हित के लिए शुरू किया गया है इस के अतिरिक्त उषा अनंत सुब्रमण्यम पंजाब नेशनल बैंक की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं

51. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष: एनी बेसेंट
सबंधित जानकारी: वर्ष 1917 में एनी बेसेंट कांग्रेस की अध्यक्ष बनी इस पद पर कार्य करने वाली वे प्रथम महिला थी लन्दन में जन्मी एनी एक ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता थी जिन्होंने महिला अधिकार के लिए कार्य किए

52. प्रथम महिला लोक सभा अध्यक्ष: मीरा कुमार
सबंधित जानकारी: वर्ष 2009 में लोक सभा की अध्यक्ष बनी मीरा कुमार, प्रथम महिला अध्यक्ष थी इन्होने यह पद सोमनाथ चटर्जी के बाद संभाला पांच वर्ष सेवा देने के बाद वर्ष 2014 में ये अपने कार्यभार से निवृत हुई तथा सुमित्रा महाजन को लोकसभा की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया

53. प्रथम विश्व सुन्दरी (मिस वर्ल्ड): रीता फारिया
सबंधित जानकारी: वर्ष 1966 में विश्व सुंदरी खिताब से सम्मानित रीता फारिया भारत ही नहीं बल्कि समूचे एशिया में प्रथम महिला थी जिन्हें इस खिताब से सम्मानित किया गया पेशे से डॉक्टर रही रीता फारिया की शादी विश्व सुन्दरी का खिताब मिलने के 5 वर्ष पश्चात 1971 में डॉ. डेविड पोवेल से हुई

54. प्रथम ब्रह्माण्ड सुन्दरी (मिस यूनिवर्स): सुष्मिता सेन
सबंधित जानकारी: हैदराबाद, तेलंगाना में जन्मी सुष्मिता सेन को वर्ष 1994 में ब्रह्माण्ड सुन्दरी के खिताब से सम्मानित किया गया तथा इसी के साथ उनके फिल्मी सफ़र की भी शुरूआत हुई उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म दस्तकथी हालाँकि इस के बाद उन्होंने दक्षिण भारत की फ़िल्मों में भी काम किया

55. भारत के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी वह पहली महिला थी जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुई इनसे पूर्व चन्द्र भानू गुप्ता इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा कृपलानी के पांच वर्ष के कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात वर्ष 1967 में चन्द्र भानू गुप्ता ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बने

56. सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश: न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीवी
सबंधित जानकारी: वर्ष 1989 में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनी मीरा साहिब प्रथम महिला न्यायाधीश थी वे भारत ही नही बल्कि पूरे एशिया में प्रथम महिला थी जो इस सम्मानीय पद पर नियुक्त हुई इस के अतिरिक्त वे 1997 से 2001 तक तमिलनाडू की गवर्नर भी रही

57. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश: न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)
सबंधित जानकारी: वर्ष 1991 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रही लीला सेठ प्रथम महिला थी जो इस सम्मानीय पद पर नियुक्त हुई दूरदर्शन पर चल रहे धारावाहिक शक्तिमानके बच्चों पर पद रहे प्रभाव तथा हो रही मृत्यु की घटनाओं के लिए गठित छानबीन आयोग बिठाने के लिए भी लीला सेठ को जाना जाता है

58. प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री: राजकुमारी अमृत कौर
सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के बाद जवाहरलाल नहरू की पहली कबिनेट में राजकुमारी अमृत कौर को मंत्री बनाया गया वे भारत की प्रथम महिला बनी जिन्हें स्वास्थय मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया क्रिस्चियन धर्म की राजकुमारी अमृत कौर एक गांधीवादी सोच की महिला थी तथा इन्होने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था

59. माउंट एवरेस्ट विजेता प्रथम महिला पर्वतारोही: बछेंद्री पाल
सबंधित जानकारी: वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली बछेंद्री पाल प्रथम भारतीय महिला पर्वतारोही है भारत के उत्तरांचल में जन्मी बछेंद्री पाल ने 30 वर्ष की आयु में यह कार्य संभव किया था

60. सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखरों पर चढ़ने वाली प्रथम महिला: प्रेमलता अग्रवाल
सबंधित जानकारी: प्रेमलता अग्रवाल प्रथम भारतीय महिला है जो सातों महाद्वीपों के शिखर पर पहुंची इस के अतिरिक्त वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे वृद्ध महिला भी हैं इन्होने 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त की थी

61. प्रथम महिला नोबल पुरस्कार विजेता: मदर टेरेसा
सबंधित जानकारी: वर्ष 1979 में मदर टेरेसा को नोबल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया वे प्रथम महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया वर्ष 1910 में मैसिडोनिया में जन्मी मदर टेरेसा वर्ष 1948 से 1997 (मृत्यु) तक भारत की नागरिक रही

62. प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता: डॉ. अमृता पटेल
सबंधित जानकारी: वर्ष 1943 में गुजरात में जन्मी डॉ. अमृता पटेल का चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता के रूप में जानी जाने वाली अमृता पटेल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2002 में पदम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है

63. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला: अमृता प्रीतम
सबंधित जानकारी: पंजाबी तथा हिन्दी साहित्य जगत में अपना योगदान देने वाली कवियित्री तथा लेखक अमृता प्रीतम को उनके योगदान के लिए वर्ष 1956 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला बनी

64. भारत रत्न से विभूषित प्रथम महिला: इंदिरा गाँधी
सबंधित जानकारी: भारत की चौथी प्रधानमंत्री तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी को वर्ष 1971 भारत रत्न से विभूषित किया गया भारत देश के इस सर्वोच्च सम्मान को पाने वाली प्रथम महिला इंदिरा गाँधी ही थी

65. लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला: अरूणा आसफ अली
सबंधित जानकारी: वर्ष 1964 में लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित अरूणा आसफ अली प्रथम महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस के अतिरिक्त वर्ष 1991 में इन्हें जवाहरलाल नेहरु अवार्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग पुरस्कार तथा वर्ष 1997 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया था

66. शतरंज में महिला ग्रैंड मास्टर विजेता: भाग्यश्री थिप्से
सबंधित जानकारी: पदम श्री तथा अर्जुना अवार्ड से सम्मानित भाग्यश्री थिप्से वर्ष 1988 में शतरंज ग्रैंड मास्टर विजेता बनी थी इनका विवाह शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से से हुआ शतरंज के अतिरिक्त इन्होने आई. डी. बी. आई. बैंक में भी कार्य किया है

67. प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता महिला: नीरजा भनोत (मरणोपरांत)
सबंधित जानकारी: चंडीगढ़, पंजाब की जन्मी नीरजा भनोत (फ्लाइट अटेंडेंट) को 5 सितम्बर 1986 को उस समय मार दिया गया जब वे पकिस्तान के कराची में हाईजैक हुए जहाज के यात्रियों को आंतकवादियों से बचाने की कोशिश कर रही थी उनके इस साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत “अशोक चक्र” से सम्मानित किया गया तथा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वे प्रथम महिला बनी

68. प्रथम महिला शासिका: रजिया सुल्तान
सबंधित जानकारी: 10 नवम्बर 1236 को जलालत उद-दीन रजिया दिल्ली की सुलतान बनी तथा वे दिल्ली की प्रथम तथा अंतिम महिला सुल्तान कहलाई

69. प्रथम महिला अन्तरिक्ष यात्री: कल्पना चावला
सबंधित जानकारी: 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अन्तरिक्ष यान हादसे का शिकार हुई कल्पना चावला भारत की प्रथम महिला थी जो अन्तरिक्ष में गई यह उनका द्वितीय मिशन था चावला हरियाणा के करनाल जिले की मूल निवासी थी

70. भारतीय स्टेट बैंक की प्रथम महिला अध्यक्ष: अरून्धती भट्टाचार्य
सबंधित जानकारी: वर्ष 1977 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ने वाली अरून्धती भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता, वेस्ट बंगाल में हुआ था उन्हें 7 अक्टूबर 2013 को भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्षा नियुक्त किया गया

भारत में प्रथम (जो उपरोक्त दी गये भागों में सूचीबद्ध नहीं हैं)
महिला

अन्तरिक्ष में सर्वाधिक समय व्यतीत करने वाली भारतीय मूल की महिला
सुनीता विलियम्स
अन्तरिक्ष में बिताया गया समय: 321 दिन, 17 घंटे तथा 15 मिनट
सयुंक्त राष्ट्र संघ में असैनिक महिला पुलिस सलाहकार
किरण बेदी
राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिला
कैप्टन लक्ष्मी सहगल
प्रथम महिला विदेश सचिव
चोकिला अय्यर
प्रथम महिला मूर्तिदेवी पुरस्कार विजेता
प्रतिभा रॉय
सी.बी.आई. की प्रथम महिला सयुंक्त निदेशक
अर्चना सुन्दरलिंगम
रेमन मैग्सेसे परस्कार से सम्मानित प्रथम महिला
किरण बेदी
माउंट एवरेस्ट पर दो बार विजय प्राप्त करने वाली महिला
संतोष यादव
पॉवर लिफ्टिंग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली प्रथम महिला
सुमिता लाहा (सुमिता लाहा ने वर्ष 1989 में यह कीर्तिमान स्थापित किया)
इन्डियन एयरलाइन्स की प्रथम महिला अध्यक्ष
सुषमा चावला
प्रथम महिला राजदूत
विजय लक्ष्मी पंडित (वर्ष 1947 में सोवियत संघ राजदूत)
जिब्राल्टर स्ट्रेट तैरकर पार करने वाली प्रथम महिला
आरती प्रधान
प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरल
पुनीता अरोड़ा
प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक
कांचम चौधरी भट्टाचार्य
नाबार्ड की अध्यक्षा
रंजना कुमार
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला
अमी धिया तथा कंवल ठाकुर सिंह (महिला युगल बैडमिन्टन, 1978)
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला
कमलजीत संधु (वर्ष 1970 में 400 मीटर दौड़)
ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी
कर्णम मल्लेश्वरी (भरोतालन सिडनी)
ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी
मेरी लीला रो (1952)
सयुंक्त राष्ट्र संघ के संगीत समारोह में भाग लेने वाली प्रथम महिला
एस. एस. सुब्बुलक्ष्मी (1966)
प्रथम महिला आई ए एस
अन्ना जार्ज
अंतराष्ट्रीय फुटबॉल में हैट्रिक करने वाली प्रथम महिला
योलान्दा डिसूजा (1978)
प्रथम महिला पायलट
फ्लाइंग ऑफिसर सुषमा मुखोपाध्याय
प्रथम महिला एयर लाइन्स पायलट
कप्तान दुर्गा बैनर्जी
उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला
प्रीटी सेन गुप्ता (1993)
भारत में रेल ड्राइव करने वाली प्रथम महिला
सुरेखा यादव
प्रथम महिला अध्यापक
सावित्रीबाई फुले
प्रथम महिला डॉक्टर
आनंदीबाई जोशी
पुरूष
स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष
आचार्य कृपलानी
प्रथम क़ानून मंत्री
बी. आर. अम्बेडकर
विपक्ष के प्रथम नेता
ए. के. गोपालन
प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री
मोरारजी देसाई (1977, जनता पार्टी)
गैर कांग्रेसी प्रथम प्रधानमन्त्री जिन्होने अपना कार्यकाल पूर्ण किया
अटल बिहारी वाजपेयी
प्रथम सिख प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह
प्रथम सिख राष्ट्रपति
ज्ञानी जैल सिंह
प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति
जाकिर हुसैन
स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री
आर. के. एस. शेट्टी
प्रथम उप-प्रधानमंत्री
सरदार वल्लभ भाई पटेल
प्रथम प्रधानमंत्री जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के पश्चात हुआ
नरेंद्र मोदी (जन्म: 17 सितम्बर 1950)
अन्य क्षेत्र
प्रथम स्वचालित एक्सचेंज कहाँ पर लगाई गई
शिमला में
प्रथम एस.टी.डी. रूट कब तथा किस किस के मध्य लगाया गया
वर्ष 1960 में लखनऊ तथा कानपुर के मध्य
प्रथम भूमिगत मेट्रो
कोलकाता (वर्ष 1984 में)
भारत का प्रथम यां जो मंगल पर पहले ही प्रयास में सफलता पूर्वक उतारा भेजा गया
मंगलयान (2014)
चिकित्सा के खेत्र में प्रथम ग्रेजुएट
सुरजो कुमार चक्रवर्ती
प्रथम शतरंज ग्रांडमास्टर
विश्वनाथन आनंद
भारत में प्रथम क्रिकेट स्टेडियम
ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
भारत क्रिकेट का प्रथम ओ.डी.आई. कप्तान
अजीत वाडेकर
क्रिकेट ओ.डी.आई. में हैट्रिक बनाने वाले प्रथम खिलाड़ी
चेतन शर्मा (वर्ष 1987 में न्यू-ज़ीलैण्ड के खिलाफ खेलते हुए)
टी 20 जितने वाली प्रथम क्रिकेट टीम
भारत क्रिकेट टीम वर्ष 2007 में
प्रथम यात्री ट्रेन
मुंबई से थाणे तक वर्ष 1853 में चलाई गई
प्रथम मोटर टैक्सी कहाँ पर चलाई गई थी
मुम्बई में
प्रथम एक्सप्रेस-वे कहाँ से कहाँ तक तथा कब बनाया गया
वर्ष 2000 में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट