सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड की राजधानी क्या है

झारखंड की राजधानी का नाम रांची है। रांची को झारखंड की राजधानी बनाए जाने का मुख्य कारण; इसका झारखंड बनाने के लिए हुए आंदोलनों का मुख्य केंद्र होना है। जब झारखंड को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर संघर्ष हो रहे थे उस समय रांची ही संघर्षकर्ताओं का मुख्य केंद्र था क्योंकि यह भविष्य में बनने वाले राज्य झारखंड की सीमाओं के अंदर आता था। इसके अतिरिक्त जब झारखंड बिहार का हिस्सा हुआ करता था उस समय भी रांची को बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता था।

औधोगिक क्षेत्र में भी रांची एक मुख्य केंद्र के रूप में जाना जाता है। भारत के बहुत से मुख्य कारखाने यहाँ चल रहे हैं जैसे कि: भारतीय इस्पात प्राधिकरण। जो कि भारत के इस्पात उद्योग में अग्रणी है रांची में अपना कारखाना स्थापित किए हुए है।

भारत के किस महान क्रिकेटर के गृहनगर के रूप में रांची शहर को प्रसिद्धि प्राप्त है?
महेंद्र सिंह धोनी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट