सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नौसेना दिवस/ जल सेना दिवस कब मनाया जाता है

नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1971 भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना के जबरदस्त सहयोग को याद करने व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रधांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी पानी में डूब गया था जिसमें सवार नौसेना के 176 जाबाज़ वीरगति को प्राप्त हुए थे।

परन्तु नौसेना ने हार नही मानी तथा जबाज़ी दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एंटी शिप मिसाइल का प्रयोग किया। इस युद्ध में पाकिस्तान नौसेना के तीन जहाज नष्ट कर दिए गए तत्प्श्चात आपरेशन ट्राईटेंड प्लान करके कराची में स्थित पाकिस्तानी नौसेना हैडक्वार्टर पर हमला किया गया। इस हमले में पाकिस्तानी नौसेना को भारी तबाही का सामना करना पड़ा इसमें पाकिस्तानी नौसेना के तेल डिपो तथा हथियार सप्लाई करने वाले शिप नष्ट कर दिए गए। यह तबाही इतनी भयावह थी कि तेल डिपो में लगी आग सात दिन तक बुझाई नही जा सकी थी।

इस प्रकार भारतीय नौसेना ने 1971 भारत पाक युद्ध में अहम योगदान दिया जिसे देश सदैव फक्र से याद करेगा। इसी योगदान को याद करते हुए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस घोषित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट