सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाभारत किसने लिखी है

महाभारत ग्रंथ की रचना वेद व्यास ने की है। यह ग्रंथ एक युद्ध पर केंद्रित है जो कुरुक्षेत्र की भूमि पर लड़ा गया था। यह ग्रंथ इस युद्ध के न्याय, अन्याय, धर्म व नीतियों की व्याख्या करता है जो कि कौरवों और पांडवों के मध्य लड़ा गया था। महाभारत के समय का भारत आज के आधुनिक भारत से मिलता जुलता है। इसके अतिरिक्त जिन साक्ष्यों का जिक्र महाभारत में है वे आज भी उन जगहों पर पाए जाते हैं। जो इस ग्रंथ में लिखित घटनाओं की सत्यता को दर्शाते हैं। महाभारत की विशेषता यह है कि इस युद्ध में साक्षात हिन्दू भगवान श्री कृष्ण ने भाग लिया था। इस युद्ध की घटनाएँ आज तक हिन्दू धर्म के अनुसरनियों के जीवन पर प्रभाव डालती हैं।

किसने लिखी: वेद व्यास द्वारा वर्णित तथा भगवान गणेश द्वारा लिखित
कब लिखी: द्वापर युग में
भाषा क्या है: संस्कृत

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट