सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिन्दी जीके प्रश्न | GK Question in Hindi

45. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया था?
Manushya Ne Sarvpratham Kis Dhatu Ka Prayog Kiya Tha?
44. दूरदर्शन पर सर्वप्रथम समाचार किसने पढ़े थे?
Doordarshan Par Sarvpratham Samachar Kisne Padhe The?
43. अमेजन नदी की लंबाई कितनी है?
Amazon Nadi Ki Lambai Kitni Hai?
42. आलू उत्पादन का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
Aalu Utpadan Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai?

41. भारत का राष्ट्रगान कितने समय का होता है?
Bharat Ka Rashtragan Kitne Samay Ka Hota Hai?
भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन" 52 सेकंड में गाया जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित इस गीत को राष्ट्रगान के रूप में 24 दिसंबर 1950 को अपनाया गया था। रवींद्रनाथ टैगोर की इस रचना में कुल पाँच पद्य हैं जिनमें से पहला पद्य ही राष्ट्रगान कहलाता है। राष्ट्रगान में भारत की प्राचीन संस्कृति व इतिहास की छवि आज भी दिखाई देती है उदाहरण के तौर पर राष्ट्रगान की एक पंक्ति "विंध्य हिमाचल यमुना गंगा" में विंध्य शब्द भारत के एक राज्य "विंध्य प्रदेश" के लिए प्रयोग किया गया है इस राज्य का अस्तित्व 1 नवंबर 1956 मध्य प्रदेश के बनने तक रहा। आज विंध्य प्रदेश व इसके आसपास के क्षेत्र मध्य प्रदेश का हिस्सा हैं।

40. भारतीय रेलवे का विश्व में कौन सा स्थान है?
Bhartiya Railway Ka Vishwa Me Kaun Sa Sthan Hai?
रेल नेटवर्क में भारत का विश्व मे चौथा स्थान है। यह स्थान क्रमशः यूएसए, रूस तथा चीन के बाद आता है। भारतीय रेलवे पर पूर्ण अधिकार भारत सरकार का है जबकि यू.एस.ए. जैसे देशों में इसे प्राइवेट (निजी) बनाया गया है वहीं कुछ देशों में रेल पर स्वामित्व सरकार व निजी कंपनियों दोनों का है। भारतीय रेलवे 17 जोन में बंटा हुआ है इनमें से 15 जोन दिशाओं के आधार पर हैं जैसे: उत्तरी रेलवे, दक्षिणी रेलवे, पूर्वी रेलवे, पश्चिमी रेलवे इत्यादि। जबकि दो अन्य हैं: मेट्रो रेलवे (कोलकाता आधारित) तथा कोंकण रेलवे (मुंबई आधारित)। भारतीय रेलवे में कुछ स्थान देश को गौरवान्वित करने वाले भी हैं जैसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन जो कि 1,366 किलो मीटर लंबाई के साथ देश का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है यह लंबाई लगभग डेढ़ किलो मीटर के लगभग होती है। वहीं तमिलनाडु के रामेश्वरम को पामबन आइलैंड से जोड़ने वाला पामबन रेलवे ब्रिज देश का सबसे खतरनाक रेलवे ब्रिज माना जाता है। यह भारत पहला ऐसा रेलवे ब्रिज था जिसका निर्माण समुंद्र पर किया गया था। 170 साल से भी अधिक पुरानी भारतीय रेलवे की शुरआत 8 मई 1845 को हुई थी व इसके 8 वर्ष पश्चात 16 अप्रैल 1853 को 14 डिब्बों वाली पहली रेल चली। इस ऐतिहासिक सफर की लंबाई 35 किलो मीटर थी जो कि मुंबई से ठाणे के बीच की दूरी थी। भारतीय रेलवे के कई मुख्य मापन भी हैं इनमें सबसे प्रमुख है ट्रैक गेज अर्थात रेल के दोनों पहिए जिन पटरियों पर चलते हैं उनके बीच की चौड़ाई। अलग-अलग देशों में ये मापन अलग-अलग होते हैं। भारत में यह चौड़ाई 1676 एम.एम. होती है जिसमें +_6 (जमा-घटा छः) का टॉलरेंस होता है इसका अर्थ है कि यदि आप ट्रैक गेज का मापन करेंगे तो इनके बीच की चौड़ाई 1670 से 1682 एम.एम. के मध्य होगी। परन्तु इसका परफेक्ट साइज 1676 एम.एम. है। भारतीय रेलवे रुट की वर्तमान लंबाई 66,687 किलो मीटर है इसका अर्थ ये हुआ कि यदि आप इसे सीधा कर दें तो यह हमारी 12,742 किलो मीटर व्यास वाली पृथ्वी पर 5 बार लपेटी जा सकती है।

39. मिले सुर मेरा तुम्हारा गाने में कितनी भाषाओं का प्रयोग किया गया है?
Mile Sur Mera Tumhara Gaane Me Kitni Bhashaon Ka Prayog Kiya Gaya Hai?
"मिले सुर मेरा तुम्हारा" देश की भव्य संस्कृति, भाषा में विविधता तथा एकता को दर्शाता गीत है जिसका शीर्षक "एक सुर" है। गाने की वीडियो को प्रचलित करने का श्रेय डीडी नेशनल को जाता है जो कि भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक चैनल है। इस गाने में देश में प्रमुखता से बोली जाने वाली 15 भाषाओं का समावेश किया गया है। वर्ष 1988 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रिलीज किए गए इस गाने में जिन भाषाओं का प्रयोग किया गया है वे भाषाएँ हैं: हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, हरियाणवी, कश्मीरी, असमी, सिंधी, उर्दू, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, गुजराती तथा मराठी। गीत की शुरुआत पंडित भीमसेन जोशी की आवाज सजी हिन्दी भाषा में होती है। उस समय के दिग्गज कलाकारों जैसे कि: अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मिथुन, ओमपुरी तथा गायिका लता मंगेश्कर ने इस गाने में अपना अहम योगदान दिया है। दिलों को देश की संस्कृति में ढाल देने वाले इस गीत के बोल पीयूष पांडे ने लिखे हैं।

38. हड़प्पा सभ्यता का अंत कब हुआ था?
Hadappa Sabhyata Ka Ant Kab Hua Tha?
हड़प्पा एक प्राचीन शहर था जिसका अस्तित्व लगभग 6000 ईसा पूर्व से शुरू हुआ तथा 1700 ईसा पूर्व इसका अंत हो गया अर्थात आज से लगभग 3700 साल पहले यह सभ्यता पूर्णतः नष्ट हो गई थी। हड़प्पा व उस समय के एक अन्य विकसित शहर मोहन जोदड़ो के अवशेष पाकिस्तान में मिले हैं जबकि सिंधु घाटी की सभ्यता से सबंधित कुछ स्थानों के अवशेष भारत के पश्चिमी राज्य राजस्थान, गुजरात तथा हरियाणा में पाए गए हैं। इन स्थानों पर रेलवे लाइन बिछाते हुए की गई खुदाई के चलते हड़प्पा के बहुत से अवशेष नष्ट हो गए थे जिसकी एक हानि यह हुई कि हम आज तक यह जान नही पाए कि आखिर कैसे इतनी विशाल सभ्यता अचानक से नष्ट होकर भूमि में गर्क हो गई। हड़प्पा के अंत का कारण न जान पाने की एक और वजह है इसकी भाषा व लिपि को सही से न समझ पाना। परंतु ऐसा नही है कि इतिहासकार इसके अंत के लिए कोई कारण नही देते इतिहासकारों के अनुसार हड़प्पा सभ्यता सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी व नदियों से आनी वाली भीषण बाढ़ ही इसके अंत का कारण बनी क्योंकि बाढ़ की चपेट में आने से जो आबादी मृत्यु को प्राप्त हो गई थी उनके शवों का सही से निकास ना हो सका फलस्वरूप लोगों में बीमारियाँ फैलने लगी। इलाज के आधुनिक तरीकों से अनजान उस समय के इंसान इन बीमारियों को रोक पाने में असमर्थ थे जिस कारण इन बीमारियों ने महामारी का रूप ले लिया जो इस सभ्यता के अंत का कारण बनी।

37. अशोक चक्र में कितनी तीलियां हैं?
Ashok Chakra Me Kitni Tiliyan Hain?
भारतीय तिरंगे के मध्य में सुशोभित अशोक चक्र में चौबीस तालियां हैं ये चौबीस तीलियां दिन के चौबीस घण्टों को दर्शाती हैं। इसके चलने का अर्थ है प्रगति अर्थात जीवन तथा रूकने का अर्थ है प्रगति का रुकना अर्थात मृत्यु। इस प्रकार यह चक्र बताता है कि देश की प्रगति ही जीवन का मूल आधार है तथा देश की प्रगति की स्थिरता मृत्यु के समान होगी। इस चक्र को अशोक चक्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले महान राजा अशोक द्वारा बनवाए गए सारनाथ के स्तंभ से लिया गया है।

36. दूरदर्शन की शुरुआत कब व किसने की थी
Doordarshan Ki Shuruaat Kab Aur Kisne Ki Thi?
दूरदर्शन भारत सरकार द्वारा चलाया गया था इसकी शुरुआत 15 सितंबर 1959 को भारत की आजादी के 12 वर्ष पश्चात हुई थी। शुरुआती 16 वर्ष तक इसे "टेलीविज़न इंडिया" के नाम से जाना गया। वर्ष 1975 में इसका नामकरण हुआ तथा भारत का राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के नाम से जाना जाने लगा। इसका संक्षिप्त नाम डी.डी. पूरे देश में प्रचलित हो गया तथा शीघ्र ही यह नाम भारत मे टीवी का पर्याय बन गया। दूरदर्शन पर पहली बार समाचार पढ़ने का गौरव प्रतिमा पुरी को प्राप्त हुआ तथा इसके राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत वर्ष 1982 में हुई। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले पहले नाटक का नाम "हम लोग" था। वर्तमान में भारत सरकार का यह चैनल सूचना एवं संचार मंत्रालय के अधीन आता है।

35. भारत का पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था?
Bharat Ka Pahla Samachar Patra Kisne Shuru Kiya Tha?
भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेजी भाषा में था तथा इसकी शुरुआत भारत पत्रकारिता के पिता माने जाने वाले जेम्स हिक्की ने की थी। इस समाचार पत्र को बंगाल गजट या हिक्की_'ज बंगाल गजट के नाम से जाना जाता था। गजट शब्द का हिन्दी में अर्थ राजपत्र होता है जो कि शासन सबंधी जानकारियाँ जनता तक पहुँचाता है। 29 जनवरी 1780 को शुरू किया गया बंगाल गजट पहला समाचार पत्र था जिसने ब्रिटिश शासन तथा उसके कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने का साहस किया। यद्दपि 2 वर्ष पश्चात वर्ष 1982 में इस समाचार पत्र का प्रकाशन बंद हो गया था।

34. पाल कहाँ का राजवंश था?
Pal Kahan Ka Rajvansh Tha?
पाल राजवंश का सबंध बंगाल से है इस वंश का अस्तित्व 750 से 1174 ईसवी तक रहा। इस वंश का नाम इसके संस्थापक गोपाल के नाम पर पड़ा था। इस राजवंश की बंगाल सहित भारत के पूर्वी भाग पर मजबूत पकड़ थी। बौद्ध धर्म को मानने वाले पाल शासकों ने अपने शासन काल में वास्तुकला (आर्केटेक्चर) को बढ़ावा दिया। पाल वंश के संस्थापक गोपाल की 20 वर्ष शासन करने के पश्चात मृत्यु हो गई थी जिसके बाद यह वंश धर्मपाल, देवपाल, शूरपाल, विग्रह पाल सहित 17 पाल शासकों से होते हुए पाल वंश के अंतिम शासक गोविंद पाल के समय (1162 - 1174) तक पहुँचकर पतन को प्राप्त हो गया। इसके पश्चात पालों के क्षेत्रों पर "सेनों" का कब्जा हो गया तथा सेन राजवंश का उदय हुआ।

33. सिकंदर और पोरस के मध्य युद्ध कब हुआ था?
Sikandar Aur Poras Ke Madhya Yudh Kab Hua Tha?
सिकंदर जो कि यूनान का सम्राट था ने विश्व को जीतने की अपनी मुहिम के चलते भारत की तरफ रुख किया हुआ था परन्तु सिंधु नदी को पार करने से पूर्व उसे पोरस से युद्ध करना पड़ा। सिकंदर व पोरस का यह युद्ध 326 ईसा पूर्व हुआ था तथा युद्ध क्षेत्र झेलम नदी के किनारे होने के कारण इस युद्ध को झेलम के युद्ध के नाम से जाना जाता है। इतिहास में मिले साक्ष्यों के अनुसार इस युद्ध में हुई हानि, बिगड़ी परिस्थितयों व एक के बाद एक युद्ध कर के हार चुकी अपनी सेना को देखकर सिकंदर ने विश्व जीतने का मन बदलकर वापिस लौट जाना उचित समझा।

32. गुरमुखी लिपि की रचना किसने की थी?
Gurmukhi Lipi Ki Rachna Kisne Ki Thi?
गुरमुखी लिपि जो कि पंजाबी भाषा को लिखने के लिए प्रयोग की जाती है कि रचना सोहलवीं शताब्दी में सिखों के द्वितीय गुरु श्री गुरु अंगद देव द्वारा की गई थी। हिन्दी की देवनागरी लिपि से मेल खाती यह लिपि पंजाबी भाषा के शब्दों को मातृ ध्वनि के अनुसार लिखित रूप प्रदान करती है। वर्तमान में गुरमुखी पंजाब राज्य की सर्वोच्च व सबसे प्रचलित लिपि है क्योंकि भारत का पंजाब क्षेत्र ही इस लिपि के जन्म का मूल रहा है। गुरमुखी शब्द का अर्थ होता है गुरु के मुख से निकली हुई। मुग़ल काल में एक ओर जहाँ भारत में फ़ारसी भाषा की पकड़ मजबूत हो रही थी वहीं गुरुओं के प्रभाव में रहे पंजाब में गुरमुखी लिपि को फलने-फूलने का अवसर मिला। सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सिख गुरुओं द्वारा की गई रचनाए गुरमुखी लिपि में लिखी गई हैं।

31. भारत में राज्यों की सँख्या कितनी है?
Bharat Me Rajyon Ki Sankhya Kitni Hai?
वर्तमान में भारत में कुल 29 राज्य हैं यह सँख्या वर्ष 2014 में तेलंगाना के 29 वें राज्य के रूप में गठन के बाद हुई है जो कि आंध्र प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया था। आजादी के समय यह सँख्या इतनी नही थी बल्कि राज्य पुनर्गठन आयोग 1956 के बाद से राज्यों का गठन सुचारू रूप से शुरू हुआ है। उदाहरण के तौर पर पंजाब से भाषा के आधार पर हरियाणा व हिमाचल प्रदेश अलग हुए हैं तथा अकेला पंजाब राज्य तीन राज्यों में विभाजित हुआ है। इसी प्रकार सभी राज्यों को मुख्यतः भाषा के आधार पर ही बाँटा गया है इसके अतिरिक्त एक जैसी भाषा बोलने वाले राज्यों अथवा क्षेत्रों को मिलाकर एक राज्य के रूप में जोड़ा भी गया है जैसे कि केरल राज्य मालाबार और कासरगोड को जोड़कर बनाया गया है। इस प्रकार जो राज्य जुड़ सकते थे उन्हें जोड़ा गया तथा जो बंट सकते थे उन्हें बाँटा गया। समय-समय पर नए राज्यों के सृजन के कारण आज भारत में 29 राज्य हैं तथा वहीं केंद् शासित प्रदेशों की सँख्या 7 है।

30). टेली का जन्मदाता कौन है?
Tally Ka Janmadata Kaun Hai?
बही खातों को कंप्यूटर एकाउंट से बदलकर लेखांकन जगत में क्रांति ला देने वाले टेली सॉफ्टवेयर के जन्मदाता श्याम सुंदर गोंका हैं। उन्होंने अपने पुत्र भारत गोंका के साथ मिलकर टेली सॉफ्टवेयर का निर्माण किया था। बहुत से संस्करणों में आ चुका यह सॉफ्टवेयर एकाउंट जगत में आते ही छा गया था। श्याम सुंदर गोंका ने वर्ष 1988 में टेली सॉल्यूशन का निर्माण किया क्योंकि उस समय भारत में कंप्यूटर का आगमन हो रहा था तथा आने वाले समय में कंप्यूटरीकृत लेखांकन की माँग से आश्वस्त श्याम सुंदर ने बही खातों को हस्त लेखन से हटाकर कंप्यूटर में बनाने की सोची वहीं से टेली के जन्म की कहानी शुरू हुई।

29). भारत की लंबाई चौड़ाई व क्षेत्रफल कितना है?
Bharat Ki Lambai Chaudai Tatha Kshetrafal Kitna Hai?
दक्षिण एशिया में बसा भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत के अंतिम छोर को आधार मानते हुए इसकी लंबाई (उत्तर से दक्षिण) 3214 किलो मीटर तथा इसी चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) 2933 किलो मीटर है। 29 राज्यों तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों को अपने अंदर समाए रखने वाले भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 (बत्तीस लाख सत्तासी हज़ार दो सौ तिरेसठ) वर्ग किलो मीटर है।

28). रेलवे ट्रैक (पटरी) के बीच की दूरी कितनी होती है?
Railway Track Ke Bich Ki Duri Kitni Hoti Hai?
रेलवे ट्रैक अर्थात रेल को पटरी जिसके दोनों सिरों पर रेल के पहिए चलते हैं के बीच की दूरी को अंग्रेजी में गेज ऑफ ट्रैक कहा जाता है। भारत में बिछी रेल पटरियों में यह दूरी 1676 mm होती है जब पटरी सीधी हो तथा इन्हें 6 mm कम या ज्यादा होने की छूट होती है अर्थात यह 1670 से 1682 mm के मध्य हो सकती है क्योंकि इन्हें बिना mm का फर्क दिए बनाना व बिछाना कठिन होता है इसलिए 12 mm का टॉलरेंस (छूट) दी जाती है। 1676 से -6 तथा +6 यह सीधी पटरी के लिए होती है और यदि ट्रैक में कहीं मोड़ हो तब यह टॉलरेंस -6 से +20 mm तक होती है। इस प्रकार मोड़ पर गेज ऑफ ट्रैक 1670 से 1696 mm तक हो सकती है। यह मापन ट्रैक के अंदरूनी सिरों के बीच की दूरी के आधार पर किया जाता है।

27). चीन का प्राचीन नाम क्या है?
China Ka Prachin Naam Kya Hai?
पुरतत्वों की खोजों के आधार पर माना गया है कि चीन में आज से 22 लाख 50 हज़ार साल पहले से मनुष्यों का वास है। उस समय के बाद यहाँ साम्राज्य काल आया जिसमें बहुत से साम्राज्यों ने चीन पर राज किया तथा इसका नाम प्रत्येक साम्राज्य ने अपने काल में अलग-अलग रखा इस कारण प्राचीन समय में चीन का कोई एक नही बल्कि अनेक नाम थे। चीन का मुख्य प्राचीन नाम "सिनो" था जिसे सेरेस नाम से भी जाना जाता था। इस देश का वर्तमान "चीन" नाम संस्कृत तथा फ़ारसी भाषा के सामंजस्य से आया है। मिले प्रमाणों के आधार पर पता चलता है कि चीन शब्द का प्रथम बार प्रयोग 1555 ईसवी में किया गया था। इस देश को अंग्रेजी भाषा में चाइना कहा जाता है।

26). भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है?
Bharat Ka Sabse Lambi Tat Rekha Wala Rajya Kaun Sa Hai?
भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात सबसे लंबी तटरेखा बनाता है। इस तटरेखा की लंबाई 1600 किलो मीटर है तथा यह भारत की कुल तटरेखा का 24% है। समुंद्री रास्ते व्यापार में गुजरात अग्रणी राज्य है जो 41 बंदरगाहों का स्वामित्व रखता है। यह पश्चिम में अरब सागर से तटरेखा बनाता है। व्यापारियों के गढ़ के रूप में जाना जाने वाला यह राज्य प्राचीन समय में व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

25). रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब हुई थी?
Ramkrishna Mission Ki Sthapna Kab Hui Thi?
मानवता तथा धर्म के सन्देश का प्रचार प्रसार करने हेतु स्थपित किए गए रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई 1897 को स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी। इस मिशन का नाम स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा था। पश्चिम बंगाल में स्थापित हुए इस मिशन की आज दुनिया भर में पहचान है तथा यह मिशन विश्व के कई हिस्सों में मानवता भलाई हेतु कार्यरत है।

24). दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत कब हुई थी?
Delhi Me Metro Ki Shuruaat Kab Hui Thi?
दिल्ली मेट्रो जिसमें आज रोजाना 20 लाख से अधिक तथा सालाना 1 अरब से भी ज्यादा लोग यात्रा करते हैं कि शुरुआत 24 दिसंबर 2002 को हुई थी। सबसे पहले इसको रेड लाइन रुट पर दौड़ाया गया था। कोलकाता मेट्रो जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 1984 को हो चुकी थी से 18 वर्ष बाद यह सेवा दिल्ली में आई। एक दिन में 3000 से ज्यादा चक्कर लगाने वाली दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली की आवाजाही बहुत हद तक सुचारू बना दी है।

23). संसार में कितने महाद्वीप हैं?
Sansar Me Kitne Mahadweep Hain?
हमारी दुनिया पानी तथा भूमि के मेल-जोल से बनी है पृथ्वी के 71% हिस्से पर पानी है तथा 29% पर भूमि है। यह 29% भूमि महाद्वीपों से मिलकर बनी है। संसार कुल 7 महाद्वीपों में बंटा है जिसमें एशिया सबसे बड़ा व ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा है। इन सातों महाद्वीपों के क्षेत्रफल के अनुसार घटते क्रम में नाम इस प्रकार हैं: एशिया - अफ्रीका - उत्तरी अमेरिका - दक्षिणी अमेरिका - अंटार्टिका - यूरोप तथा ऑस्ट्रेलिया।

22). भारत में सबसे कम वर्षा कहाँ पर होती है?
Bharat Me Sabse Kam Varsha Kahan Par Hoti Hai?
भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में सबसे कम वर्षा होती है यह भारत के सबसे शुष्क क्षेत्र है तथा थार मरुस्थल का हिस्सा है। जैसलमेर का उपनाम "सोने की नगरी" है। यहाँ की जनसँख्या राजस्थान के सभी जिलों की अपेक्षा सबसे कम है। जैसलमेर के अतिरिक्त गुजरात का कच्छ तथा जम्मू-कश्मीर का लेह भी कम वर्षा के लिए जाने जाते हैं। किन्तु जैसलमेर सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र है।

21). सात केंद्र शासित प्रदेशों के नाम क्या हैं?
Saat Kendra Shasit Pradeshon Ke Naam Kya Hain?
भारत में 29 राज्यों के साथ-साथ 7 केंद्र शासित प्रदेश भी हैं जिनमें कोई अन्य सरकार न होकर सीधा भारत सरकार का नियंत्रण होता है। भारत के राष्ट्रपति को अधिकार है कि वे प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी प्रशासक अथवा उप-राज्यपाल नियक्त कर सकते हैं। भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रफल की दृष्टि से घटते क्रम में नाम इस प्रकार हैं: अंडमान निकोबार द्वीप समूह - दिल्ली - पुडुचेरी - दादर एंव नगर हवेली - चंडीगढ़ - दमन और दियू - लक्षद्वीप।

20). भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
Bharat Ka Sabse Bada Kendra Shasit Pradesh Kaun Sa Hai?
भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेशों में क्षेत्रफल के आधार पर अंडेमान-निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। 572 छोटे-छोटे द्वीप व टापू मिलकर अंडेमान-निकोबार केंद्र शासित प्रदेश का निर्माण करते हैं जिनका सामूहिक क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलो मीटर है। 3 जिलों में बंटे अंडेमान-निकोबार को यदि भारत के 29 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल सूची में रखा जाए तो क्षेत्रफल की दृष्टि से यह 28 वां स्थान रखता है। ज्ञात रहे कि भारत के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की मिश्रित सँख्या 36 है।

19). भारत में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?
Bharat Me Kaun Si Mitti Payi Jati Hai?
भारत में कई प्रकार की मिट्टी पाई जाती है यदि मुख्य रूप से पाई जाने वाली मिट्टी की बात की जाए तो जलोढ़ मिट्टी भारत मे सबसे ज्यादा पाई जाती है जिसे दोमट मिट्टी भी कहा जाता है। उत्तरी भारत में इसकी अधिकता है तथा पूरे भारत का 40% क्षेत्र जलोढ़ मिट्टी का गढ़ है। यह मिट्टी गेहूँ, धान इत्यादि के लिए उत्तम है जलोढ़ मिट्टी को अधिकता होना भी एक कारण है कि भारत की मिट्टी उपजाऊ है जो इसे कृषि प्रधान देश बनाती है। भारत में जलोढ़ मिट्टी के अतिरिक्त काली, लाल तथा लैटराइट मिट्टी भी पाई जाती है तथा भारत की भूमि के 60% हिस्से में उपरोक्त तीन मिट्टियों के साथ-साथ शुष्क, लवण, जैव तथा वन मिट्टी भी उपस्थित है। इस तरह भारत में पाई जाने वाली मिट्टी की कुल आठ किस्में है जिनमें जलोढ़ किस्म मुख्य है।

18). दर्रा किसे कहते हैं?
Darra Kise Kahte Hain?
पहाड़ों की श्रृंखला के बीच आने-जाने के लिए प्राकृतिक रूप से बने रास्ते को दर्रा कहा जाता है। आमतौर पर पहाड़ आवागमन को रोक देते हैं परन्तु कुछ पहाड़ी श्रृंखलाओं के मध्य निम्न स्थान मिल जाता है जैसे दो पहाड़ों के बीच का नीचा स्थान जहाँ दोनों एक दूसरे से मिलते हैं। इस प्रकार का नीचा स्थान दर्रा कहलाता है जिसे प्रवासी अथवा स्थानीय लोग आने जाने के लिए प्रयोग करते हैं ताकि उन्हें विशाल पहाड़ के ऊपर या बगल से न गुजरना पड़े क्योंकि इससे उनका रास्ता कई मील लंबा हो जाता है तथा समय नष्ट होता है। इस प्रकार पहाड़ी क्षेत्र में दर्रे हमारी आवागमन में सहायता करते हैं।

17). झारखंड को बिहार से अलग करने की माँग किसने की थी?
Jharkhand Ko Bihar Se Alag Karne Ki Mang Kisne Ki Thi?
झारखंड को बिहार से अलग करने की माँग इसके बनने से 61 वर्ष पूर्व 1939 में आदिवासी महासभा के अध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा ने की थी। अलग राज्य के रूप में झारखंड की माँग करने वाल जयपाल मुंडा की मृत्यु 1970 में हो गई थी किन्तु उनकी यह इच्छा वर्ष 2000 में पूरी हुई जब झारखंड के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर 2000 को झारखंड भारत के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। मुंडा जनजाति के जयपाल मुंडा ने वर्ष 1939 में आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की थी जबकि झारखंड बनाए जाने का विचार इन्होंने कई वर्ष पहले ही बना लिया था।

16). कसाब को फाँसी कब दी गई थी?
Kasab Ko Fansi Kab Di Gayi Thi?
मुंबई के ताज होटल पर 26 नवंबर 2008 को आतंकवादी हमला करने वाले नौ हथियारबंद आंतकियों में से एक को जिंदा पकड़ लिया गया था यह आतंकी अजमल कसाब था। मुंबई हमले जिन्हें 26/11 हमलों के नाम से भी जाना जाता है में दोषी पाए जाने वाले कसाब जो कि 166 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या में शामिल था पर चार साल केस चला जिसमें उसके पाकिस्तानी होने के साथ-साथ बहुत सी बातें सामने आई। 4 साल लंबी पूर्ण न्याय प्रक्रिया से गुजरने के बाद 12 नवंबर 2012 को यरवदा जेल पुणे में सुबह 7:30 पर कसाब को फाँसी दी गई।

15). हाथी का वजन कितना होता है?
Hathi Ka Vajan Kitna Hota Hai?
हाथियों का वजन प्रजाति के अनुसार अलग-अलग होता है। यदि भारत के हाथियों की बात की जाए तो ये लंबाई व आकार में अफ्रीकी हाथियों से छोटे होते हैं इस कारण भारत मे पाए जाने वाले हाथियों का औसत वजन 5000 किलो ग्राम तक होता है जबकि अफ्रीकी हाथियों का वजन 6100 किलो ग्राम के आसपास होता है। हाथियों की भिन्न-भिन्न प्रजातियों के अनुसार इनका वजन यौवन अवस्था मे 2000 किलो ग्राम से 6500 किलो ग्राम तक होता है। नर व मादा हाथियों के वजन में भी बहुत अंतर देखा जाता है जहाँ अफ्रीकी नर हाथी 6000 किलो ग्राम वजनी होते हैं वहीं अफ्रीकी मादा हाथी का वजन 3000 किलो ग्राम तक होता है तथा स्वाभाविक रूप से मादा का आकार नर हाथी से छोटा होता है। भारत में यदि किसी प्रजाति का नर हाथी 4000 किलो ग्राम वजनी है तो मादा का वजन 2700 किलो ग्राम के लगभग होता है।

14). सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है?
Sabse Jyada Kaun Si Bhasha Boli Jati Hai?
यहाँ इस प्रश्न के दो उत्तर दिए जा रहे हैं पहला दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा दूसरा भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा। दुनिया में मंडारिन अर्थात चाइनीज़ भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। चीन में क्षेत्रिय चीनी भाषाओं को सयुंक्त रूप से मंडारिन कहा जाता है जिसमें प्राचीन व आधुनिक दोनों चाइनीज़ भाषाएं आती हैं। 70% चीनी लोगों द्वारा बोली जाने वाली मंडारिन भाषा विश्व की 14% जनसँख्या अर्थात 1 करोड़ 20 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके पश्चात क्रमशः स्पेनिश, इंग्लिश, हिन्दी तथा अरबी का नाम आता है। यदि भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा की बात की जाए तो हिन्दी भारत की सबसे बड़ी भाषा है। भारत की 41% आबादी हिन्दी भाषा बोलती है या इस भाषा का ज्ञान रखती है। यह सँख्या 45 करोड़ से अधिक है। भारत की कुल आबादी 130 करोड़ है। वहीं भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी के बाद क्रमशः बंगाली, तेलुगु, मराठी तथा तमिल का नाम आता है।

13). एक साल में कितने रविवार आते हैं?
Ek Saal Me Kitne Sunday Aate Hain?
एक साल में सामान्यतः 52 रविवार आते हैं तथा एक साल में रविवार की अधिकतम सँख्या 53 हो सकती है। इसे इस प्रकार समझें: एक सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं व लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं तथा हर हफ्ते में एक रविवार आता है अर्थात प्रत्येक रविवार सातवें दिन आता है। यदि हम 7 को 364 से भाग करें तो 52 आता है परन्तु सामान्य वर्ष या तो 365 दिन का होता है या लीप वर्ष 366 दिन का होता है इस प्रकार प्रत्येक वर्ष हमारे पास एक दिन अतिरिक्त अवश्य होता है अब इस एक दिन पर निर्भर करता है कि किस वार की सँख्या 53 होगी यह रविवार भी हो सकता है और कोई अन्य दिन भी। लीप वर्ष में दो ऐसे वार होते हैं जिनकी सँख्या 53 होती है।

12). मध्य प्रदेश के किस जिले में रावण की पूजा होती है?
Madhya Pradesh Ke Kis Jile Me Rawan Ko Pooja Hoti Hai?
मंदसौर जो की मध्य प्रदेश का एक जिला है में रावण की पूजा की जाती है मान्यता है कि मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म स्थान था। मदोंदरी का मायका होने की वजह से यहाँ के प्राचीन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोग रावण की पूजा करते है तथा दामाद मानकर उसके दहन के समय दुःखी होते हैं। इस लिए रावण दहन के विपरीत रावण पूजा के लिए यह जिला जाना जाता है। प्राचीन समय में मंदसौर जिला दशपुरा के नाम से जाना जाता था। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर भी मध्य प्रदेश के इसी जिले में है तथा पर्यटन क्षेत्र में भी यह जिला अग्रणी है।

11). बुध ग्रह के कितने उपग्रह हैं?
Budh Grah Ke Kitne Upgrah Hain?
जिस प्रकार चन्द्रमा हमारी पृथ्वी की परिक्रमा करता है उसी प्रकार कुछ अन्य ग्रह हैं जिनके उपग्रह हैं। किन्तु बुध ग्रह का नाम उनकी सूची में नही आता। बुध जो कि हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म व सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है के उपग्रहों की सँख्या शून्य है। कोई उपग्रह इस ग्रह की परिक्रमा नही करता।

10. तिरंगा किसने बनाया था?
Tiranga Kisne Banaya Tha?
तिरंगे को बनाने के श्रेय आंध्र प्रदेश के पिंगली वेंकय्या को जाता है उन्होंने वर्ष 1921 में गाँधी जी के कहने पर एक झण्डे का निर्माण किया था जो दो रंगों में था लाल व हरा जो कि हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करता था। गाँधी जी ने इसमें सफेद रंग जोड़ने को कहा जो कि भारत के शेष समुदायों का प्रतिनिधित्व करे। इस प्रकार तीन रगों से तिरंगे का निर्माण हुआ। इसके अतिरिक्त सभी समुदायों की प्रगति में देश की प्रगति दर्शाता चलता चरखा भी इसमें जोड़ा गया था जिसका स्थान 1947 में अशोक चक्र ने ले लिया।

9. किस देश में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं?
Kis Desh Me Hindu Sabse Jyada Hain?
हिन्दुओं की सँख्या यदि वैश्विक तौर पर देखी जाए तो भारत मे सबसे ज्यादा हिन्दू बसते हैं। भारत की कुल जनसँख्या का लगभग 80% भाग हिन्दू है तथा भारत में हिन्दुओं की सँख्या 97 करोड़ के लगभग है। इसके अलावा नेपाल और मारीशस दो अन्य ऐसे देश हैं जहाँ हिन्दू बहुलता है। नेपाल में हिन्दू भारत की अपेक्षा सँख्या में कम हैं परन्तु यदि प्रतिशत की बात की जाए तो नेपाल की कुल जनसँख्या में 82% के लगभग हिन्दू हैं। इस प्रकार यदि सँख्या की बात की जाए तो भारत में हिन्दू ज्यादा हैं वहीं यदि प्रतिशत की बात की जाए तो नेपाल सबसे बड़ा हिन्दू राष्ट्र है। इन दोनों के अलावा मारीशस एक ऐसा देश है जहाँ की जनसँख्या में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं मारीशस में हिन्दू पलायन कर के पहुँचे थे और पलायन कर वहाँ बसे हिन्दू आज मारीशस की जनसँख्या का 49% है जो इसे मारीशस का सबसे बड़ा समुदाय बनाता है। हिन्दुओं के बाद मारीशस में रोमन कैथोलिक समुदाय आता है जो 27% के लगभग है। इस प्रकार भारत, नेपाल और मारीशस में हिन्दू सबसे ज्यादा हैं। यदि विश्व की बात की जाए तो सम्पूर्ण विश्व की जनसँख्या का 16% समुदाय हिन्दू है।

8. सभी ग्रहों के नाम क्या हैं?
Sabhi Grahon Ke Naam Kya Hain?
ग्रहों से यहाँ अर्थ हमारे सौरमंडल के ग्रहों से समझते हुए उत्तर दिया जा रहा है क्योंकि ब्रह्मांड में इंसानों द्वारा खोजे गए ग्रह जो सौरमंडल का हिस्सा नही है की सँख्या बहुत बड़ी है। हमारे सौरमंडल में प्लूटो जिसे हिन्दी मे यम ग्रह कहा जाता है को ग्रहों की श्रेणी से निकालने के बाद हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह बचते हैं जो हमारी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। इन ग्रहों के नाम सूर्य से दूरी के आधार पर इस प्रकार सूचीबद्ध हैं: बुध - शुक्र - पृथ्वी - मंगल - बृहस्पति - शनि - अरुण - वरूण। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है तथा वरूण सूर्य के सबसे दूरस्थ स्थित ग्रह है।

7. कश्मीर किस पहाड़ी पर स्थित है?
Kashmir Kis Pahadi Par Sthit Hai?
कश्मीर हिमालय की पहाड़ियों का हिस्सा है यह भूखंड झेलम नदी की घाटी में स्थित है। कश्मीर को जम्मू तथा पाकिस्तान से अलग करने वाली पर्वत श्रृंखला का नाम पीर पांजाल है। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला यह स्थान पर्यटकों के लिए मनभावक है तथा एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।

6. चीन की दीवार कहाँ स्थित है?
Chin Ki Diwar Kahan Sthit Hai?
चीन की दीवार पूर्व में डेनडांग से लेकर पश्चिम में लोप लेक तक फैली हुई है। इसे प्राचीन समय में उत्तर दिशा से होने वाले हमलों जैसे कि मंगोलियन हमलों से रक्षा करने हेतु बनाया गया था। यह कोई एक अकेली दीवार नही है बल्कि दीवारों का के समूह है जिन्हें सयुंक्त रूप से चीन की दीवार कहा जाता है। यह दीवार आज से लगभग 3000 साल पहले बनना शुरू हुई थी इसकी शुरुआत चीनी शासक शिहुआंग ने की थी। यह दीवार एक नही है बल्कि बहुत से खंडों से मिलकर बनी है यदि इसके सभी भागों को जोड़ दिया जाए तो इसकी लम्बाई 8850 किलो मीटर हो जाएगी। चीन के लोग इस दीवार को "वान ली छांग छंग" कहते हैं। इसे देखने की उत्सुकता विश्व भर के लोगों में इतनी अधिक है कि लोग वर्ष भर यहाँ आते रहते हैं तथा प्रत्येक वर्ष पर्यटकों की सँख्या 1 करोड़ के आँकड़े को पार कर जाती है।

5. भारत के कितने नाम हैं?
Bharat Ke Kitne Naam Hain?
भारत देश अपनी संस्कृति को संजोने वाला देश है यहाँ पर भाषाओं की एक लंबी सूची अपना अस्तित्व बनाए हुए है भाषाओं के कारण इस देश के नाम में भी अनेकता दिखाई देती है। हालांकि दुनिया के ज्यादातर देशों का नाम हिन्दी तथा इंग्लिश भाषा में एक जैसा है लेकिन भारत के साथ ऐसा नही है। इस देश को हिन्दी में भारत कहा जाता है वहीं इंग्लिश में इसका नाम इंडिया है। भारत को मुख्यतः तीन नामों से जाना जाता है भारत, इंडिया तथा हिन्दुस्तान। भारत शब्द संस्कृत से बना है तथा महाभारत से भी इस नाम की रचना का सबंध है प्राचीनता के कारण भारत शब्द देश के नाम हेतु सबसे वैध है। वहीं हिन्दुस्तान शब्द सिन्धु से बना है क्योंकि भारत देश की संस्कृति सिन्धु नदी के किनारे पनपी थी तथा इसी सिन्धु को अरबी भाषा में हिन्दू कहा गया है क्योंकि अरबी में "स" को "ह" पढा जाता है। हिन्दू शब्द से ही हिन्दुस्तान बना है। इंडिया शब्द अंग्रेजी के इंडस से निकला है क्योंकि सिन्धु को अंग्रेजी में इंडस कहा जाता है और इंडस से इंडिया बना है। इन तीन नामों के अतिरिक्त भारत को आर्यव्रत, इंडो, जम्बूद्वीप, द्रविड़ तथा कभी-कभी आंशिक रूप से आर्यभट्ट भी कहा जाता है। आर्यभट्ट शब्द आर्यव्रत की गलत वर्तनी से उपजा है तथा भारत के विश्वप्रसिद्ध महान खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का नाम होने के कारण प्रचलित हुआ है।

4. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा लिंग अनुपात है?
Bharat Ke Kis Rajya Me Sabse Jyada Ling Anupaat Hai?
भारत के उत्तरी भाग में स्थित हरियाणा राज्य में लिंगानुपात सबसे अधिक है यह अनुपात 2011 की जनगणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर केवल 879 महिलाएँ हैं। हरियाणा राज्य भारत की राजधानी दिल्ली से सट्टा हुआ है तथा दिल्ली की पश्चिमी सभ्यता के मिलान से विकसित हुई आधुनिक संस्कृति का इस राज्य पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है। परन्तु पुरुष प्रधान समाज की संकीर्ण मानसिकता के साथ-साथ अन्य अमानवीय कारण आज भी इस राज्य में कन्या भ्रूणहत्या को बढ़ावा देते हैं। हालांकि समय के साथ हरियाणा में भी इस प्रकार की मानसिकता में कमी आई है तथा 2001 में जो आँकड़ा 1000:819 था वह 2011 में 1000:879 देखा गया जो कि एक बड़ा अंतर है।

3. भारत में सबसे पहला फुटबॉल मैच कब खेला गया था?
Bharat Me Sabse Pahla Football Match Kab Khela Gaya Tha?
वर्ष 1888 में भारत का पहला फुटबॉल मैच खेला गया था। इस मैच को डुरंड फुटबॉल टूर्नामेंट 1988 के नाम से जाना जाता है। इसका आयोजन डुरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी ने ओशियन के साथ मिलकर किया था। इस मैच में भागीदारी लेने के लिए कोई शुल्क नही लिया गया था तथा जीतने वाले के लिए 50 लाख का इनाम घोषित था। इस मैच में जहाँ रॉयल स्कॉट्स फ़ज़ीलियर्स ने 2-1 से जीत हासिल की थी तो वहीं हाइलैंड लाइट इन्फेंट्री को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वर्ष 1988 से भारत में फुटबॉल की शुरुआत हुई है लेकिन आज भी भारत को फुटबॉल में कोई विशेष मुकाम हासिल नही है। जैसे भारतीय क्रिकेट का दबदबा पूरे विश्व में है वैसे भारत की फुटबॉल में कोई विशेष उपलब्धि देखने को नही मिलती।

2. दुबई की अल-नबूदा कंपनी जो भारतीय वर्करों का रूचि केंद्र है की स्थापना कब हुई थी?
Dubai Ki Al Naboodah Company Jo Ki Bhartiya Workers Ka Ruchi Kendra Hai Ki Sthapna Kab Hui Thi?
अल नबूदा दुबई, सयुंक्त अरब अमीरात की सिविल क्षेत्र की एक अग्रिम कंपनी है जो सड़क, एयरपोर्ट, पुल निर्माण इत्यादि बनाने का कार्य करती है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। इस कंपनी में प्रवासी भारतीय वर्कर की अधिकता है। अल नबूदा में 16 हज़ार से भी ज्यादा वर्कर काम करते हैं। 47 देशों में कारोबार करने वाली इस कंपनी की ओर भारतीयों का विशेष रूझान है क्योंकि यह भारतीय वर्करों को तव्वजो देती है।

1. एशिया में कितने देश हैं?
Asia Me Kitne Desh Hain?
एशिया जो कि स्वयं दुनिया के सातों महाद्वीपों में सबसे बड़ा है में कुल 48 देश हैं जिसमें 1 लाख 31 करोड़ वर्ग किलो मीटर में फैला रूस क्षेत्रफल के आधार पर इसका सबसे बड़ा देश है। इसके बाद चीन व भारत का नाम आता है। भारत जहां क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया में सातवां स्थान रखता है वहीं एशिया का यह तीसरा सबसे बड़ा देश है। एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है जिसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलो मीटर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट