भारत के इतिहास में आज तक एक ही महिला शासिका रही है जो कि दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठी थी यह प्रथम महिला शासिका थी रजिया सुल्तान। रजिया सुल्तान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न परीक्षा में अक्सर पूछे जाते रहे हैं जो आपको पता होने चाहिए ये प्रश्न उत्तर सहित नीचे दिए गए हैं।
1. रजिया सुल्तान दिल्ली पर शासन कर रहे किस वंश के शासिका थी?
गुलाम वंश की
2. रजिया सुल्तान दिल्ली की शासिका कब बनी?
10 नवंबर 1236 को
3. रजिया सुल्तान ने कब से कब तक दिल्ली पर शासन किया?
10 नवंबर 1236 से 14 अक्टूबर 1240
4. रजिया सुल्तान का पूरा नाम क्या था?
रजिया बेगम बिंत शम्स-उद-द्दीन इल्तुतमिश
5. रजिया सुल्तान किस ग़ुलाम वंश शासक की पुत्री थी?
इल्तुतमिश (यह तुर्कों का गुलाम था)
6. गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी?
कुतुबुद्दीन ऐबक ने
घोड़े से गिरने के कारण किस शासक की मृत्यु हो गई थी?
7. रजिया सुल्तान का विवाह किससे हुआ था?
मलिक इख्तियार उद-द्दीन-अल्तुनिया (अल्तुनिया दिल्ली सल्तनत के नियंत्रण में आने वाले भटिंडा का गवर्नर था)
8. रजिया सुल्तान की हत्या कब तथा कहां हुई?
रजिया सुल्तान की हत्या इसके पति अल्तुनिया सहित वर्ष 1240 में कैथल के समीप कर दी गई थी।
9. गुलाम वंश ने कब से कब तक दिल्ली पर राज किया?
1206 से 1290 तक
10. गुलाम वंश के बाद किस वंश ने दिल्ली की सत्ता हथिया ली?
खिलजी वंश ने
11. गुलाम वंश को अन्य किन नामो से जाना जाता है?
इल्बारी वंश, ममलूक वंश तथा अंग्रेजी में स्लेव डायनेस्टी
यह भी पढ़ें:
भारत की प्रथम महिला राज्यसभा उपसभापति कौन थी?
भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थी?
भारत की प्रथम महिला महासचिव कौन थी?
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
दूरदर्शन पर सर्वप्रथन समाचार किसने पढ़े थे?