सामान्य ज्ञान क्विज पढ़ने के लिए यहाँ जाएं >>
09 अक्टूबर 2018:
* किस ई-कॉमर्स कंपनी ने हाल ही में स्मार्टफोन के इंश्योरेंस क्षेत्र में प्रवेश किया है : फ्लिपकार्ट
* हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहाँ उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है : देहरादून में
* भारतीय और रूसी छात्रों के बीच इनोवेटिव सहयोग बढ़ाने के लिए किस समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं : अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और रूसी संघ के SIRIUS एजुकेशनल फाउंडेशन के बीच
* भारत सरकार ने किस फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत लाने का फैसला किया है : जंगली पशुओं पशुओं द्वारा नष्ट की गई फसल को
* विशाखापट्टनम में भारत और जापान के बीच शुरू हुए द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का क्या नाम है : JIMEX-18
* हाल ही में ढाका में हो रहे अंडर-19 एशिया कप 2018 का खिताब किसने जीता है : भारत ने
* हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई गई किस अथॉरिटी का पुनर्गठन किया है : EPCA (एनवायरनमेंट पॉल्युशन (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल) अथॉरिटी
* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेे यौन अपराधियों तथा साइबर क्राइम से निपटने के लिए किस राज्य में हालिया विधेयक को मंजूरी दी है : तेलंगाना
* किस खिलाड़ी ने तीसरे एशियन टेरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है : संदीप चौधरी ने (जेवलिन थ्रो में)
* हाल ही में किस दिनांक को भारतीय वायुसेना ने अपना 86 वां स्थापना दिवस मनाया : 08 अक्टूबर
* हाल ही में किसने IBSF वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप में लड़कियों का खिताब जीता है : कीर्थना पांडियन
* हाल ही में कौशल में कमी को संबोधित करने के लिए उद्यमिता मंत्रालय ने किस फोर्स का गठन किया है : क्लोज़िंग द स्किल गैप टास्क फोर्स
* "नागालैंड गांधी आश्रम" के संस्थापक जिनका हाल ही में 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ है उनका क्या नाम है : गांधीवादी नटवर ठक्कर
08 अक्टूबर 2018:
* एकलव्य पुरस्कार 2018 के लिए किसे चुना गया है : लिलिमा मिंज को
* किस राज्य में हाल ही में दो नई रेल परियोजनाओं की नींव रखी गई है : छतीसगढ़
* इंग्लैंड के किस क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट से सेवानिवृति की घोषणा की है : निक कॉम्प्टन ने
* चुनाव आयोग ने किन 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है : मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में
* वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज (WFE) की कार्यकरिणी समिति के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए हैं : विक्रम लिमाय
* केंद्र सरकार किस राज्य को अनाज व मोटे अनाज की खरीद के लिए 450 करोड रुपए की आपूर्ति करेगी : कर्नाटक
07 अक्टूबर 2018:
* "सरकार द्वारा ई-भुगतान" अपनाने वाले देशों की सूची में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है: 28 वां
* किस डिजिटल फाइनेंस सर्विस प्लेटफार्म द्वारा तत्काल लोन प्राप्त करने हेतु "बूस्ट" नामक उत्पाद लांच किया गया है: Mobikwik
* महाराष्ट्र के किन पांच जिलों ने अल्फांसो आम के लिए GI (भौगोलिक संकेत) टैग प्राप्त किया है: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़
* भारत ने किस राज्य में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक से 110 मिलियन डॉलर ऋण लेने हेतु समझौता किया है: मध्य प्रदेश
* इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2018 कहाँ आयोजित किया जा रहा है: लखनऊ
* हाल ही में किसे आईडीबीआई बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया है: राकेश शर्मा
* ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल 2018 की तीसरे संस्करण की शुरुआत कहाँ की गई है: ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना
* भारत की राजधानी दिल्ली ने किस देश की राजधानी के साथ ट्विन सिटी समझौता किया है: रूस की राजधानी मास्को के साथ
* किस राज्य में भारत का पहला "मेथेनॉल पाक कला ईंधन कार्यक्रम" लांच किया गया है: असम
* इंटरब्रांड्स द्वारा जारी "बेस्ट 100 ग्लोबल ब्रांड्स 2018 की सूची में किस कंपनी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है: एप्पल
* हाल ही में कनाडा ने "आंग सान सू की" से रोहिंग्या विवाद के चलते नागरिकता छीन ली है वे किस देश की नेता है: म्यांमार
06 अक्टूबर 2018:
* भारत ने किस देश के साथ बंगाल की खाड़ी में "सहयोग HOP TAC-2018" नामक संयुक्त अभ्यास किया: वियतनाम
* हाल ही में किसे स्पेन के लिए भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है: संजय वर्मा
* चंदा कोचर के इस्तीफा देने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के नए सीईओ कौन नियुक्त हुए हैं: संदीप बख्शी
* रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देशों का पालन न करने के कारण किस बैंक पर 5 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है: फेडरल बैंक
* 36 वें राष्ट्रीय खेल वर्ष 2019 में कहां पर आयोजित किए जाएंगे: गोवा
* भारत सरकार ने हाल ही में किसे आंतरिक मामलों का उप-राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है: आर. एन. रवि
* एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस पड़ोसी देश के लिए राजमार्ग विकास हेतु 180 मिलियन डॉलर ऋण को मंजूरी दी है: नेपाल
* फोर्स द्वारा जारी "इंडिया'ज रिचेस्ट 2018" सूची में किसे सबसे धनी भारतीय घोषित किया गया है: मुकेश अंबानी
* हाल ही में कौन सा देश भारत के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुआ है: कज़ाख़स्तान
* हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए चीफ जस्टिस कौन नियुक्त हुए हैं: न्यायमूर्ति सूर्य कांत
* श्रम और रोजगार मंत्रालय ने किस कंपनी को "राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार" से सम्मानित किया है: मारुति सुजुकी
* भारत ने किस देश के साथ दो अक्षय ऊर्जा समझोते किए है: फ्रांस
* नोबेल शांति पुरस्कार 2018 किसे मिला है: डेनिस मुग्वेगे और नादिया मुराद
05 अक्टूबर 2018:
* भारत के किस राज्य में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण (MRVC) अभियान लांच किया गया है : नागालैंड
* भारत सरकार द्वारा किस निगम को नोडल एजेंसी के रूप में रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने के लिए मंजूरी दी है : भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (IRSDC)
* भारत ने किस देश के साथ छोटे और मध्यम उद्योगों में सहयोग देने व सड़क परिवहन पर समझौता किया है : रूस
* कैबिनेट ने किन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है : रबी फसलों के लिए
* स्वच्छ भारत मिशन की चौथी सालगिरह पर किस मंत्रालय को "स्वच्छता ही सेवा" पुरस्कार दिया गया है : रेल मंत्रालय
* रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किसे विदेशों से दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी उधार लेने की अनुमति दी है : आयल मार्केटिंग कंपनीज (OMC)
* "विश्व पशु दिवस" किस दिनांक को मनाया गया है : 04 अक्टूबर
* 04 अक्टूबर 2018 को कहाँ पर "हिरासत में महिलाएं और न्याय तक पहुँच" पर पहला क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है : शिमला
* भारत सरकार ने अरूणाचल प्रदेश के किन जिलों को उपद्रवग्रस्त क्षेत्र घोषित कर वहां आफ्सपा (AFSPA) की शक्ति में विस्तार किया है : तिराप, चांगलांग, लोंगडिंग
* "स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018" के अनुसार किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया गया है : हरियाणा
* भारत ने किस देश के भूकंप व सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए "ऑपरेशन समुद्र मैत्री" शुरू किया है : इंडोनेशिया
04 अक्टूबर 2018:
* फ्रांसिस एच. अर्नाल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर को रसायन में नोबेल पुरस्कार 2018 से नवाजा गया।
* ऑस्ट्रेलिया के माइल जेदिनाक और रूस के इगोर अकिंफीव ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृति की घोषणा की।
* यूपीआई भुगतान में 33% हिस्सेदारी के साथ पेटीएम शीर्ष पर रहा।
* न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
* बरम सालीह ईराक के नए राष्ट्रपति चुने गए।
* अंतराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली असेंबली का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
* मनु भाकर को युवा ओलंपिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक रूप में नामित किया गया।
* भारतीय स्टेट बैंक ने क्लासिक डेबिट कार्ड की रोजाना निकासी सीमा 40 हज़ार से घटाकर 20 हज़ार की।
03 अक्टूबर 2018:
* निवाड़ी को मध्यप्रदेश का 52 वां जिला बनाया गया।
* फोर्ब्स द्वारा दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची 2018 जारी की गई। जिसमें वॉल्ट डिज़्नी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस सूची में इंफोसिस (33 वें), TCS (35 वें), टाटा मोटर्स (70 वें) स्थान पर रही। भारत की कुल 12 कंपनियों के नाम इस सूची में शामिल।
* "स्वच्छता रैंकिंग पुरस्कार 2018" आबंटित किए गए जिसमें हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्विद्यालय को सबसे स्वच्छ सरकारी विश्वविद्यालय घोषित किया गया।
* अमेरिका के जेम्स एलिसन और जापान के तासुकु होंजो को मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2018 मिला। दोनों पुरस्कृत व्यक्ति इम्यूनोलॉजिस्ट है तथा इन्हें प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा कैंसर थेरेपी की खोज हेतु इस पुरस्कार से नवाजा गया है।
* ग्राम पंचायतों के लिए "सबकी योजना, सबका विकास" नारे के साथ पीपल्स प्लान कैंपेन (PPC) लांच किया गया।
* भारत मूल की गीता गोपीनाथ IMF (अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष) की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त हुई।
02 अक्टूबर 2018:
* संपीडित जैव गैस को वैकल्पिक ईंधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा "सतत" पहल की शुरुआत की गई।
* भारत के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 20 वीं पशुधन जनगणना की शुरुआत हुई।
* राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में गाय मंत्रालय की स्थापना की घोषणा हुई। यह मंत्रालय मध्य प्रदेश गोपालन एंव पशुधन संवर्धन बोर्ड (MPGEPSB) की जगह लेगा।
* असम के चाय बागानों में काम कर रही महिलाओं को मातृत्व लाभ दिया जाएगा जिसके अंतर्गत इन महिलाओं को 12 हज़ार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
* आज देशभर में महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती मनाई जा रही है।
* हारमोनियम वादक पंडित तुलसीदास बोरकर का निधन।
01 अक्टूबर 2018:
* सरकार ने वस्तु एंव सेवा कर (GSTN) को सरकारी इकाई बनाने हेतु प्रस्ताव मंजूर किया।
* भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 विश्वकप के लिए महिला टीम की घोषणा की।
* आज नेत्र विशेषज्ञ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी का 100 वां जन्मदिन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।