सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज 203 GK Quiz in Hindi

1. निम्न में से कौन सा चैनल मालदीव और मिनीकॉय के मध्य स्थित है?
A. 8° चैनल
B. 9° चैनल
C. 10° चैनल
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A)

2. "सैंडल पीक" पर्वत शिखर अंडमान निकोबार में कहां स्थित है?
A. उत्तरी अंडमान
B. मध्य अंडमान
C. ग्रेट निकोबार
D. दक्षिणी अंडमान

उत्तर : (A)

3. भक्ति आंदोलन किसके द्वारा दक्षिण भारत से उत्तर भारत में लाया गया था?
A. स्वामी विवेकानंद
B. स्वामी रामानन्द
C. स्वामी वीरभद्र
D. स्वामी व्यास

उत्तर : (B)

4. निम्न में से किसकी रचना गुलबदन बेगम द्वारा की गई है?
A. अकबरनामा
B. हुमायूंनामा
C. बाबरनामा
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (B)

5. डॉ एस. राधाकृष्णन लगातार कितनी बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे?
A. दो बार
B. तीन बार
C. चार बार
D. पाँच बार

उत्तर : (A)

6.  समय का SI मात्रक निम्न में से क्या है?
A. मिनट
B. घण्टा
C. सेकंड
D. मिली सेकंड

उत्तर : (C)

7. मेटाटार्सल्स अस्थि शरीर के निम्न में से किस भाग में पाई जाती है?
A. टखना
B. घुटना
C. कलाई
D. तलवा

उत्तर : (D)

8. श्याम बेनेगल को निम्न में से किस वर्ष दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. 2001
B. 2003
C. 2005
D. 2007

उत्तर : (C)

9. आठवीं सदी ईसा पूर्व खेले गए पहले ओलिंपिक में निम्न में से कौन-सा एकमात्र खेल वर्णित है?
A. पोलो
B. एथलेटिक्स
C. कुश्ती
D. खो-खो

उत्तर : (B)

10. निम्न में से किस खिलाड़ी को तारपीडो उपनाम से जाना जाता है?
A. इयान थोर्पे
B. पेले
C. लिएंडर पेस
D. आंद्रे आगासी

उत्तर : (A)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट