सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चावल उत्पादन में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है

भारत की कृषि प्रधानता में चावल तथा गेहूँ की मुख्य भूमिका है। भारत में चावल उत्पादन का सबसे बड़ा राज्य पश्चिम बंगाल है। इसके बाद क्रमशः उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश का नाम आता है। अकेला पश्चिम बंगाल राज्य प्रतिवर्ष डेढ़ करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन करता है। भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश/तेलंगाना सहित पंजाब, बिहार, हरियाणा, उड़ीसा, तमिलनाडु आदि द्वारा उगाया जाने वाला कुल चावल विश्वभर के चावल उत्पादन का 20% होता है। विश्व में चावल का कुल वार्षिक उत्पादन 70 करोड़ मीट्रिक टन है। जिसमें 5 या 10 करोड़ टन कम ज्यादा प्रत्येक वर्ष होता रहता है

कौन सा राज्य: पश्चिम बंगाल
कितना चावल उत्पादन करता है: 1.5 करोड़ मीट्रिक टन

चावल से सबंधित अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं:

1. चावल के फसल रूपी पौधे का कौन सा भाग खाने के लिए प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: बीज

2. एशिया में उगाए जाने वाले चावल का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर: ओरिज़ा सेटिवा

3. अफ्रीका में उगाई जाने वाले चावल का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उतर: ओरिज़ा गलेबेरिमा

4. चावल को उगाए जाने की फ्रीक्वेंसी (समयकाल) क्या है?
उत्तर: वार्षिक

5. चावल रबी की फसल है या खरीफ की?
उतर: खरीफ की

6. चावल के फसल रूपी पौधे की लंबाई कितनी होती है?
उत्तर: जड़ से ऊपरी सिरे तक यह 3 से 6 फीट तक हो सकता है।

7. क्या चावल सिर्फ सफेद रंग में ही पाए जाते हैं?
उत्तर: नही... मिट्टी व देशों के अनुसार इनका रंग अलग-अलग हो सकता है उदाहरण के तौर पर भूटान में भूरे चावल पाए जाते हैं।

8. सफेद चावल का दाने कितने प्रतिशत चावल से बना होता है?
उत्तर: 68%

9. चावल किस देश की मूल फसल माने जाते हैं?
उत्तर: चीन की।

10. इंसान ने आज से कितने वर्ष पूर्व चावल की खेती करनी आरंभ की थी?
उत्तर: मिले साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि इंसान को आज से साढ़े तेरह हज़ार साल पूर्व ही चावल की खेती का ज्ञान हो गया था।

11. विश्व के कुल चावल का कितने प्रतिशत अकेला एशिया प्रदान करता है?
उत्तर: 87%

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट